WC Qualifier 2023 Highlights: ओमान ने आयरलैंड को हराकर किया बड़ा उलटफेर, श्रीलंका ने यूएई को 175 रन से रौंदा
ICC World Cup Qualifier 2023 Highlights: आईसीसी वर्ल्ड कप क्वालिफायर के ग्रुप बी में दो बड़े मुकाबले खेले गए। पहले मैच में श्रीलंका ने यूएई को 175 रन से रौंदा। वहीं, दूसरे मुकाबले में ओमान ने बड़ा उलटफेर करते हुए आयरलैंड को 5 विकेट से धूल चटाई।

ICC World Cup Qualifier 2023 Highlights: आईसीसी वर्ल्ड कप क्वालिफायर के ग्रुप बी में दो बड़े मुकाबले खेले गए। पहले मैच में श्रीलंका ने यूएई को 175 रन से रौंदा। वहीं, दूसरे मुकाबले में ओमान ने बड़ा उलटफेर करते हुए आयरलैंड को 5 विकेट से धूल चटाई।
ओमान ने आयरलैंड से मिले 282 रन के लक्ष्य को 48.1 ओवर में हासिल किया। टीम की तरफ से कश्यप प्रजापति ने 72 रन की शानदार पारी खेली, तो कप्तान जीशान मकसूद ने भी अर्धशतक जमाया। मोहम्मद नदीम ने नाबाद 46 रन की पारी खेलते हुए टीम को ऐतिहासिक जीत तक पहुंचाया। वनडे क्रिकेट में ओमान ने अपना सबसे बड़ा चेज सफलतापूर्वक हासिल किया है।
इससे पहले,आयरलैंड ने ओमान के खिलाफ टॉस गंवाने के बाद पहले बैटिंग करते हुए 7 विकेट खोकर 281 रन स्कोर बोर्ड पर टांगे। टीम की ओर से जॉर्ज डॉकरेल ने सर्वाधिक 91 रन बनाए और वह नाबाद लौटे।
श्रीलंका ने एकतरफा मैच में यूएई को 175 रन से हराया। श्रीलंका से मिले 356 रन के लक्ष्य के जवाब में यूएई की टीम महज 180 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इससे पहले, श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 6 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 355 रन लगाए। टीम की ओर से कुशल मेंडिस ने 78 और समिरा समरविक्रमा ने 73 रन की शानदार पारी खेली। वहीं, पाथुम निशांका और दिमुथ करुणारत्ने ने भी अर्धशतक जमाया।
WC Qualifier 2023: ओमान ने आयरलैंड को हराया
Handy overs with the ball ✅
— ICC (@ICC) June 19, 2023
Solid fifty in the chase ✅
An exemplary performance by the Oman captain and the @aramco Player of the Match, Zeeshan Maqsood 👏 pic.twitter.com/Ks26uwFRFM
WC Qualifier 2023 LIVE: कप्तान का चला जादू
Handy overs with the ball ✅
— ICC (@ICC) June 19, 2023
Solid fifty in the chase ✅
An exemplary performance by the Oman captain and the @aramco Player of the Match, Zeeshan Maqsood 👏 pic.twitter.com/Ks26uwFRFM
WC Qualifier 2023 LIVE: ओमान की धमाकेदार जीत
Huge win for Oman 😍
— ICC (@ICC) June 19, 2023
Zeeshan Maqsoods men have beaten Ireland in their #CWC23 Qualifier opener 🙌#IREvOMA | 📝: https://t.co/nFxK4vvsY4 pic.twitter.com/2UeNVkILdo
WC Qualifier 2023 LIVE: ओमान ने चटाई आयरलैंड को धूल
ओमान ने बड़ा उलटफेर करते हुए आयरलैंड को 5 विकेट से हरा दिया है। आयरलैंड से मिले 282 रन के लक्ष्य को ओमान ने 48.1 ओवर में हासिल कर लिया है।
WC Qualifier 2023 LIVE: श्रीलंका की धमाकेदार जीत
बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन के दम पर श्रीलंका ने यूएई को 175 रन से हरा दिया है। 356 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूएई की पूरी टीम महज 180 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।
WC Qualifier 2023 LIVE: मजबूत स्थिति में ओमान
25 ओवर का खेल हो चुका है और ओमान ने दो विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 156 रन लगा दिए हैं। कश्यप प्रजापति 66 और जीशान मकसूद 28 रन बनाकर खेल रहे हैं।
WC Qualifier 2023 Live: बुरी तरह लड़खड़ाई यूएई की पारी
अच्छी शुरुआत के बाद यूएई की पारी बुरी तरह से लड़खड़ाई गई है और टीम ने चार विकेट गंवा दिए हैं। 23 ओवर के बाद यूएई के स्कोर बोर्ड पर 114 रन लगे हैं।
WC Qualifier 2023 Live: आयरलैंड को विकेट की तलाश
आयरलैंड से मिले 282 रन के लक्ष्य का पीछा अब तक ओमान के बल्लेबाजों ने बखूबी तरीके से किया है। 14 ओवर में टीम के स्कोर बोर्ड पर 79 रन लग गए हैं और विकेट सिर्फ एक गिरा है।
WC Qualifier 2023 Live: यूएई की दमदार शुरुआत
13 ओवर का खेल हो चुका है और यूएई के बल्लेबाजों ने अब तक अच्छी क्रिकेट खेली है। स्कोर बोर्ड पर सिर्फ एक विकेट खोकर 67 रन लग चुके हैं।
WC Qualifier 2023 Live: जॉर्ज डॉकरेल ने खेली शानदार पारी
George Dockrell remains unbeaten on 91 as Ireland make a strong total 👊#CWC23 | #IREvOMA | 📝: https://t.co/nFxK4vvsY4 pic.twitter.com/bqpe2ypMOT
— ICC (@ICC) June 19, 2023
WC Qualifier 2023 Live: श्रीलंका के बैटर्स का रहा बोलबाला
Asalankas rapid knock helps Sri Lanka put up a huge total 😯#CWC23 | #SLvUAE | 📝: https://t.co/Cky89mGgOb pic.twitter.com/wWWKAAn7DP
— ICC (@ICC) June 19, 2023
WC Qualifier 2023 Live: ओमान के सामने 282 रन का लक्ष्य
जॉर्ज डॉकरेल की 91 रन की नाबाद पारी के बूते आयरलैंड ने ओमान के सामने जीत के लिए 282 रन का लक्ष्य रखा है।
WC Qualifier 2023 Live: श्रीलंका ने रखा 356 रन का लक्ष्य
श्रीलंका ने बल्लेबाजों के दमदार प्रदर्शन के बूते पहले बैटिंग करते हुए 50 ओवर में 6 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 355 रन लगाए हैं। टीम की ओर से कुशल मेंडिस ने सर्वाधिक 78 रन जड़े।
WC Qualifier 2023 LIVE: कमाल की पारी मेंडिस की
Another half-century in Sri Lanka’s innings 🌟#CWC23 | #SLvUAE | 📝: https://t.co/Cky89mGgOb pic.twitter.com/ToU78eeeNb
— ICC (@ICC) June 19, 2023
WC Qualifier 20223 LIVE: कुशल मेंडिस का अर्धशतक पूरा
कुशल मेंडिस ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। इसके साथ ही श्रीलंका ने 200 का आंकड़ा भी पार कर लिया है।
WC Qualifier 2023 Live: 29 ओवर बाद आयरलैंड 145/4
29 ओवर के बाद आयरलैंड ने 4 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 145 रन लगा दिए हैं। हैरी टेक्टर 33 और जॉर्ज डॉकरेल 25 रन बनाकर खेल रहे हैं।
WC Qualifer 2023 Live: 30 ओवर बाद श्रीलंका 166/2
30 ओवर का खेल हो चुका है और श्रीलंका ने 2 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 166 रन लगा दिए हैं। सदीरा समरविक्रमा 13 और कुशल मेंडिस 33 रन बनाकर खेल रहे हैं।
WC Qualifier 2023 LIVE: करुणारत्ने का अर्धशतक पूरा
दिमुथ करुणारत्ने ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। करुणारत्ने ने 50 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी की है। श्रीलंका ने 16 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए स्कोर बोर्ड पर 92 रन लगा दिए हैं।
WC Qualifier 2023 Live: आयरलैंड को लगा पहला झटका
आयरलैंड की टीम को पहला झटका लग गया है। टीम के स्टार बल्लेबाज पॉल स्टर्लिंग पवेलियन की ओर चल पड़े हैं और उनको बिलाल ने आउट किया है। स्टर्लिंग के खाते में कुल 20 रन आए।
WC Qualifier 2023 LIVE: आयरलैंड की अच्छी शुरुआत
आयरलैंड की शुरुआत टॉस हारने के बावजूद अब तक अच्छी रही है। 6 ओवर के बाद टीम ने स्कोर बोर्ड पर बिना कोई विकेट गंवाए 31 रन लगा दिए हैं।
WC Qualifier 2023 LIVE: श्रीलंका की दमदार शुरुआत
श्रीलंका ने टॉस गंवाने के बाद अच्छी शुरुआत की है। टीम ने 6 ओवर के खेल के बाद स्कोर बोर्ड पर बिना कोई विकेट गंवाए 32 रन लगा दिए हैं। टीम की ओर से करुणारत्ने 13 और पाथुम निशांका 14 रन बनाकर खेल रहे हैं।
WC Qualifier 2023 Live: ओमान की पहले गेंदबाजी
ओमान ने टॉस जीतकर पहले आयरलैंड को बल्लेबाजी करने का न्योता दिया है।
WC Qualifier 2023 LIVE: श्रीलंका करेगी पहले बल्लेबाजी
यूएई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। यानी श्रीलंका पहले बल्लेबाजी करती हुई नजर आएगी।
WC Qualifier Live: ग्रुप बी के दो बड़े मुकाबले
Over to Group B of the #CWC23 Qualifier!
— ICC (@ICC) June 19, 2023
Oman will take the field first in their match against Ireland, while UAE also elect to bowl against Sri Lanka.
📝IREvOMA: https://t.co/nFxK4vw0NC
📝SLvUAE: https://t.co/Cky89mGODJ pic.twitter.com/txjp4LAnxN