PAK vs SL: मेंडिस के शतक पर भारी पड़ा फखर जमान का सैकड़ा, पाकिस्तान ने चेज किया 326 रन; जीता ट्राई सीरीज का खिताब
फखर जमान के ऐतिहासिक शतक से पाकिस्तान ने 326 रन चेज कर दिए। पाकिस्तान ने फाइनल में श्रीलंका को पांच ...और पढ़ें
-1793466646908_m.webp)
फखर जमान और कामिंदु मेंडिस

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। फखर जमान के ऐतिहासिक शतक और आखिरी में अराफत मिन्हास के तूफानी पचासे की वजह से पाकिस्तान ने श्रीलंका को शनिवार को फाइनल में पांच विकेट से हराकर ट्राई सीरीज का खिताब अपने नाम कर लिया है।
लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में हुए मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। श्रीलंका ने इस दौरान कामिंदु मेंडिस के शानदार शतक की बदौलत पाकिस्तान के सामने 326 रनों का लक्ष्य रखा।
पाकिस्तान ने फखर के शतक और साद बेग-अराफत के अर्धशतकों की बदौलत लक्ष्य को दो ओवर पहले ही हासिल कर लिया और ट्राई सीरीज का खिताब भी जीत लिया।
खराब शुरुआत के बाद फखर-बेग की साझेदारी
326 के विशालकाय स्कोर का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत खराब रही। माज सदाकत पांच और बाबर आजम बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए।
इसके बाद फखर और बेग ने मोर्चा संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 149 रनों की साझेदारी की। बेग 75 गेंदों में 11 चौकों की मदद से 74 रन बनाकर आउट हो गए। बेग के बाद फखर को कुछ देर के लिए सलमान आगा का साथ मिला।
फखर ने चौथे विकेट के लिए आगा के साथ 57 रन जोड़े। हालांकि, फखर अपना विकेट गंवा बैठे। फखर ने 11 चौकों और छह चौकों की मदद से 127 रनों की पारी खेली।
हसन-अराफत ने जीत की सुनिश्चित
पाकिस्तान ने 230 के स्कोर पर ही पांच विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद अराफत मिन्हास और हसन नवाज ने 65 गेंदों में 94 रनों की साझेदारी कर टीम की जीत सुनिश्चित कर दी।
अराफत ने 31 गेंदों में 61 रनों की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके और चार छक्के लगाए। वहीं नवाज 37 रन बनाकर नाबाद लौटे। पाकिस्तान ने 48.3 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया।
कामिंदु मेंडिस की पारी गई बेकार
इससे पहले श्रीलंका ने बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में आठ विकेट खोकर 325 रन बनाए। कामिंदु मेंडिस ने 128 गेंदों में 131 रनों की पारी खेली। वहीं पवन रथनायके ने 65 गेंदों में 77 रनों का योगदान दिया।
हालांकि, मेंडिस की पारी फखर के शतक के आगे फीकी पड़ गई। श्रीलंका को बड़े स्कोर बनाने के बाद हार का सामना करना पड़ा। फखर को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
यह भी पढ़ें- WTC Points Table: ऑस्ट्रेलिया हारने के बाद टॉप-2 से बाहर, क्या फाइनल में बनेगा टीम इंडिया का चांस?
यह भी पढ़ें- SA vs AUS: रिकल्टन-मुल्डर के बाद हार्मर-रबाडा ने निकाला ऑस्ट्रेलिया का दम, केपटाउन फतेह कर साउथ अफ्रीका ने जीती सीरीज