IND vs ENG 2nd Test Day-3 Highlights: भारत ने हासिल की 244 रन की बढ़त, सिराज ने लिए 6 विकेट
IND vs ENG 2nd Test Live Updates: एजबेस्टन टेस्ट मैच में भारत ने इंग्लैंड की पहली पारी 407 रन पर समेट दी। हैरी ब्रूक ने 158 रन और जेमी स्मिथ ने नाबाद 184 रन की आकर्षक पारी खेली।

India vs England Live Score: दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल समाप्त हो गया है। भारत ने दूसरी पारी में एक विकेट गंवाकर 64 रन बना लिए हैं। केएल राहुल 28 और करुण नायर 7 रन बनाकर नाबाद लौटे। भारत की कुल बढ़त 244 रन की हो गई है।
इससे पहले इंग्लैंड की पहली पारी 407 रन पर सिमट गई। दूसरे दिन के 77 रन से आगे खेलते हुए इंग्लैंड की तरफ से हैरी ब्रूक और जेमी स्मिथ ने शानदार शतक जड़े। वहीं, मोहम्मद सिराज ने छह विकेट चटकाए।
तीसरे दिन के खेल के शुरुआत में ही इंग्लैंड ने जो रूट और बेन स्टोक्स को लगातार दो गेंद पर खो दिया। 84 के स्कोर पर इंग्लैंड की आधी टीम पवेलियन लौट गई थी। यहां से हैरी ब्रूक और जेमी स्मिथ ने पारी को संभाला और इंग्लैंड को वापसी करने का मौका दिया।
दोनों के बीच छठे विकेट के लिए 303 रन की साझेदारी हुई। जेमी स्मिथ ने इंग्लैंड के तेज शतक जड़ा। हैरी ब्रूक 158 रन बनाकर आकाश दीप का शिकार बने। इसके बाद विकेटों के गिरने का सिलसिला शुरू हुआ। क्रिस वोक्स को भी आकाश दीप ने आउट किया।
सिराज ने अंत के तीन बल्लेबाजों को बिना खाता खोले पवेलियन लौटा दिया। इस तरह भारत को पहली पारी में 180 रन की लीड मिली। जेमी स्मिथ 184 रन बनाकर नाबाद लौटे।
तीसरे दिन का खेल समाप्त हो गया। भारत ने दूसरी पारी में एक विकेट गंवाकर 64 रन बना लिए हैं। इस तरह भारत की कुल बढ़त 244 रन हो गई है। केएल राहुल 28 और करुण नायर 7 रन बनाकर नाबाद लौटे।
भारत ने पहला विकेट गंवा दिया है। यशस्वी जायसवाल 28 रन बनाकर आउट हुए। जोश टंग ने इंग्लैंड को सफलता दिलाई। करुण नायर बल्लेबाजी करने के लिए क्रीज पर आए हैं।
भारत की दूसरी पारी शुरू हो गई है। केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल क्रीज पर मौजूद हैं। 10 रन बना लिए हैं। जायसावल और राहुल 5-5 रन बनाकर खेल रहे हैं।
इंग्लैंड की पहली पारी 407 रन पर सिमट गई। मोहम्मद सिराज ने 6 विकेट चटकाए। चार विकेट आकाश दीप के नाम रही। भारत को 180 रन की लीड मिली। जेमी स्मिथ 184 रन बनाकर नाबाद रहे।
मोहम्मद सिराज ने पंजा खोल दिया है। जोश को आउट कर पांचवां विकेट हासिल किया। इंग्लैंड की पारी सिमटने के लिए भारत को एक विकेट की जरूत है।
मोहम्मद सिराज ने भारत को आठवीं सफलता दिला दी। ब्रायडन कार्स को आउट कर पारी को लगभग खत्म करने की कगार पर लगा खड़ा किया है। जेमी स्मिथ अभी भी दूसरे छोर पर बने हुए हैं इंग्लैंड ने 400 का आंकड़ा पार कर लिया है।
भारत को सातवीं सफलता मिल गयी है। आकाश दीप ने हैरी ब्रूक के बाद क्रिस वोक्स को 5 के स्कोर पर पवेलियन की राह दिखाई। भारत ने वापसी कर ली है।
आकाश दीप ने भारत को सफलता दिलाई। हैरी ब्रूक को आउट कर इंग्लैंड को छठा झटका दिया। ब्रूक ने 158 रन बनाए। इंग्लैंड ने 396 रन बना लिए हैं। स्मिथ 173 रन बनाकर खेल रहे हैं।
टी ब्रेक हो गया है। भारत को दूसरे सत्र में भी कोई विकेट नहीं मिला। हैरी ब्रूक और जेमी स्मिथ के बीच 271 रन की साझेदारी हो चुकी है। इंग्लैंड ने 355 रन बना लिए हैं। वह अभी 232 रन पीछे है। भारत को गेम में वापसी करने के लिए विकेट की तलाश है।
जेमी स्मिथ के 150 रन पूरे हो गए हैं। बैजबॉल स्टाइल में खेलते हुए 144 गेंद पर 19 चौके और तीन छक्कों की मदद से ताबतोड़ पारी खेली है। ब्रूक 116 रन बनाकर दूसरे छोर पर जमे हुए हैं। इंग्लैंड ने पहली पारी में 323 रन बना लिए हैं।
स्मिथ ने अपने 150 रन पूरे कर लिए हैं। उन्होंने सिराज की गेंद पर एक रन लेकर अपने 150 रन पूरे किए।
हैरी ब्रूक और जेमी स्मिथ की जोड़ी ने भारत को परेशान कर दिया है। इस जोड़ी ने इंग्लैंड का स्कोर 300 के पार पहुंचा दिया है। भारतीय टीम को वापसी करनी है तो फिर इन दोनों को पवेलियन भेजना होगा।
हैरी ब्रूक और जेमी स्मिथ के बीच 200 रन से ज्यादा की साझेदारी हो चुकी है। भारत की पकड़ से मैच दूर जा रहा है। पकड़ मजूबत बनाने के लिए भारत को जल्दी ही विकेट हासिल करने होंगे। जेमी और ब्रूक के शतक पूरे हो चुके हैं।
भारतीय गेंदबाज विकेट लेने के लिए परेशान हैं। हैरी ब्रूक और जेमी स्मिथ के पैर क्रीज पर पूरी तरह से जम चुके हैं। इंग्लैंड ने 50.4 ओवर में 268 रन बना लिए हैं। हैरी ब्रूक का भी शतक पूरा हो चुका है।
लंच ब्रेक पर जाने से पहले इंग्लैंड ने मैच में मजबूत वापसी कर ली है। जेमी स्मिथ ने ताबड़तोड़ शतक जड़ दिया है। वह 101 रन और हैरी ब्रूक 91 रन बनाकर खेल रहे हैं। इंग्लैंड ने पांच विकेट के नुकसान पर 249 रन बना लिए हैं।
जेमी स्मिथ और ब्रूक के बीच छठे विकेट के लिए 150 से ज्यादा रन की साझेदारी हो चुकी है। स्मिथ शतक के करीब पहुंच गए हैं। हैरी ब्रूक 89 रन बनाकर खेल रहे हैं। इंग्लैंड ने 238 रन बना लिए हैं।
जेमी स्मिथ का अर्धशतक पूरा हो गया है। वह तेज खेल रहे हैं। फिलहाल जडेजा के आने से रनगति पर ब्रेक लग गई है। जेमी स्मिथ 64 और हैरी ब्रूक 63 रन बनाकर खेल रहे हैं।
जेमी स्मिथ ने प्रसिद्ध कृष्णा के ओवर में कुल 23 रन बटोरे। इस ओवर में चार चौके और एक छक्का लगा। जेमी स्मिथ 49 रन और ब्रूक 56 रन बनाकर क्रीज पर हैं। इंग्लैंड ने आज पहले घंटे में दो विकेट गंवाकर कुल 160 रन बना लिए हैं।
जेमी स्मिथ और हैरी ब्रूक के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। जेमी स्मिथ तेज खेल रहे हैं। ब्रूक अर्धशतक पूरा हो गया है। वह 56 रन बनाकर खेल रहे हैं। जेमी स्मिथ 27 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। इंग्लैंड ने पांच विकेट के नुकसान पर 137 रन बना लिए हैं।
मोहम्मद सिराज ने दो गेंद पर लगातार दो विकेट निकालकर इंग्लैंड को बैकफुट पर धकेल दिया है। पहले रूट को आउट किया उसके बाद बेन स्टोक्स को शून्य के स्कोर पर पवेलियन भेज दिया। 88 के स्कोर पर इंग्लैंड की आधी टीम पवेलियन लौट गई है।
तीसरे दिन का शुरुआत भारत के लिए जोरदार हुई है। आज के दिन के खेल के दूसरे ही ओवर में रूट पवेलियन लौट गए। मोहम्मद सिराज ने विकेट के पीछे रूट को कैच आउट करवाया।
पिच सूखी है और थोड़ी खुरदरी भी है। कुछ जगह ऐसी हैं, जिन्हें जडेजा निशाना बनाना चाहेंगे। दूसरी तरफ ज्यादा खुरदरी नहीं है। भारत को अर्शदीप को न खिलाने का अफसोस हो सकता है, क्योंकि इंग्लैंड के पास बेन स्टोक्स के रूप में केवल एक बाएं हाथ का बल्लेबाज बचा है। अभी भी यह बहुत अच्छी पिच लग रही है। भारत को उम्मीद है कि यह और अधिक सूखी होगी और उनके स्पिनर खेल में आएंगे।
आप सभी का जागरण के लाइव ब्लॉग में स्वागत है। जैसा कि दूसरे दिन का भारत के नाम रहा। पहले शुभमन गिल ने 269 रन की उम्दा पारी खेली तो वहीं, आकाश दीप (2 विकेट) और सिराज (1 विकेट) ने तीन इंग्लिश बल्लेबाजों को आउट कर गेम भारत की तरफ मोड़ दिया है। हालांकि, दिन का खेल समाप्त होने तक हैरी ब्रूक और जो रूट ने अपने कमद जमा लिए थे। अब तीसरा दिन बेहद रोमांचक होगा। भारतीय गेंदबाज और इंग्लैंड के बल्लेबाजों के बीच एक जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी।