विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ENG vs WI: इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ किया क्लीन स्वीप, आखिरी टेस्ट में 10 विकेट से दी मात; बेन स्टोक्स की ऐतिहासिक पारी

Published: Sun, 28 Jul 2024 10:44 PM (IST)Updated: Sun, 28 Jul 2024 10:47 PM (IST)

इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप किया। पहले दो टेस्ट मैच जीतकर सीरीज पहले अपने ...और पढ़ें

वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड ने किया क्लीन स्वीप। फोटो- ECB
वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड ने किया क्लीन स्वीप। फोटो- ECB

HighLights

  1. इंग्लैंड ने 10 विकेट से जीता तीसरा टेस्ट मैच
  2. वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में किया क्लीन स्वीप
  3. बेन स्टोक्स ने खेली ऐतिहासिक पारी

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंग्लैंड ने रविवार 28 जुलाई को बर्मिंघम में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में 10 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। मार्क वुड ने घातक गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट लेकर वेस्टइंडीज को 175 रन पर आउट कर दिया। फिर बेन स्टोक्स ने नाबाद अर्धशतक जड़कर एजबेस्टन में तीसरे दिन के दूसरे सत्र में सिर्फ 7.2 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।

तीसरे दिन 33/2 से आगे खेलते हुए, मिकील लुइस और कावेम हॉज के अर्धशतकों के बावजूद वेस्टइंडीज को बड़ा स्कोर बनाने में संघर्ष करना पड़ा। वुड ने पहले सत्र में पांच विकेट लेकर सनसनी मचा दी, जबकि गस एटकिंसन ने 28 रन देकर दो विकेट लेकर अपनी पहली सीरीज में कमाल की गेंदबाजी की। वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को जीत के लिए 82 रन का लक्ष्य दिया।

बेन स्टोक्स ने जड़ा तूफानी अर्धशतक

वेस्टइंडीज के 82 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए कप्तान बेन स्टोक्स ने बेन डकेट के साथ पारी की शुरुआत की। स्टोक्स ने अकेले ही 28 गेंद पर 10 चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 55 रन बनाकर मैच समाप्त कर दिया। स्टोक्स ने 50 रन बनाने के लिए सिर्फ 24 गेंदें लीं और इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक जड़ा।

यह भी पढे़ं- ENG vs WI: इंग्लैंड के बल्लेबाज का बड़ा दावा, कहा- टेस्ट मैच में एक दिन इंग्लैंड तोड़ेगा 1936 का वर्ल्ड रिकॉर्ड

मार्क वुड की घातक गेंदबाजी

वेस्टइंडीज ने पहली पारी में 282 रन बनाए थे। गस एटकिंसन ने पहली पारी में चार विकेट लिए। इसके जवाब में इंग्लैंड ने 376 रन बनाए। इस पारी में वेस्टइंडीज के अनुभवी गेंदबाजी अल्जारी जोसेफ ने चार विकेट हासिल की। दूसरी पारी में वेस्टइंडीज मात्र 175 रन पर सिमट गई। मार्क वुड ने पांच विकेट लिए। इंग्लैंड ने 7.2 ओवर में 87 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

यह भी पढ़ें- ENG vs WI: जो रूट ने तोड़ा ब्रायन लारा का रिकॉर्ड, टेस्‍ट क्रिकेट में हासिल की खास उपलब्धि