विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

PAK vs SL: धनंजय डी सिल्वा और कुसल मेंडिस के शतकों से श्रीलंका का तगड़ा पलटवार, पाकिस्तान की निकल गई हेकड़ी

Published: Wed, 11 Nov 2026 06:33 PM (IST)

धनंजय डी सिल्वा और कप्तान कुसल मेंडिस ने पहले टेस्ट के तीसरे दिन पाकिस्तानी गेंदबाजों की जमकर पिटाई की। दोनों ...और पढ़ें

धनंजय डी सिल्वा और कुसल मेंडिस का शतक

धनंजय डी सिल्वा और कुसल मेंडिस का शतक

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। धनंजय डी सिल्वा और कप्तान कुसल मेंडिस ने बुधवार को पहले टेस्ट के तीसरे दिन पाकिस्तान के खिलाफ शानदार शतक लगाया। दोनों 249 रनों की साझेदारी कर नाबाद लौटे। श्रीलंका ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक चार विकेट के नुकसान पर 404 रन बना लिए हैं।

श्रीलंका अब पाकिस्तान की पहली पारी के स्कोर से सिर्फ 30 रन पीछे है। पाकिस्तान ने 434 रन पर पारी घोषित की थी। उसे लग रहा था कि श्रीलंका के लिए इस स्कोर तक पहुंचना मुश्किल होगा। मगर सिल्वा और मेंडिस के शतकों ने पाकिस्तान को मुश्किल में डाल दिया है।

सिल्वा-मेंडिस की ऐतिहासिक साझेदारी

श्रीलंका ने दूसरे दिन 131/3 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया। कामिंदु मेंडिस इस दौरान 58 रनों की पारी खेलकर आउट हो गए। इसके बाद कप्तान मेंडिस की मैदान पर एंट्री हुई।

मेंडिस और सिल्वा ने मिलकर पूरे दिन पाकिस्तानी गेंदबाजों की जमकर पिटाई की। सिल्वा ने इस दौरान शानदार शतक पूरा किया। वहीं मेंडिस ने बतौर कप्तान अपना पहला टेस्ट शतक जड़ा।

दोनों ने पांचवें विकेट के लिए अब तक 360 गेंदों में 249 रन जोड़ लिए हैं। सिल्वा 241 गेंदों में 167 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। वहीं मेंडिस 118 गेंदों में 117 रन बनाकर मैदान पर डटे हुए हैं।

सिल्वा ने अपनी पारी में 20 चौके लगाए, जबकि मेंडिस ने अपनी शतकीय पारी में 10 चौके और चार गगनचुंबी छक्के लगाए। पाकिस्तानी गेंदबाज पूरे दिन में सिर्फ एक विकेट ही ले पाए।

सिल्वा की नजर अब चौथे दिन अपना दोहरा शतक पूरा करने पर होगी। वहीं मेंडिस भी बड़ी पारी खेलना चाहेंगे। श्रीलंका चाहेगा कि वो पाकिस्तान पर पहली पारी में बड़ी लीड हासिल कर ले ताकि वो अपने आप को पारी से टेस्ट मैच जीतने का मौका दे सके।

पाकिस्तानी गेंदबाज ने तीसरे दिन खूब रन लुटाए। साकिब खान 26 ओवर में 105 रन खा चुके हैं। वहीं रजाउल्लाह को 23 ओवर में 127 रन लुटा चुके हैं, जबकि अराफत मिन्हास ने 21 ओवर में 92 रन दे दिए हैं।

यह भी पढ़ें- अर्शदीप सिंह का न्यूजीलैंड में प्यार का इजहार, समरीन कौर को स्पेशल अंदाज में किया प्रपोज

यह भी पढ़ें- ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले इंग्लैंड को बड़ा झटका, स्टार ऑलराउंडर चोटिल होकर बाहर; ECB ने रिप्लेसमेंट का किया एलान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।