विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले इंग्लैंड को बड़ा झटका, स्टार ऑलराउंडर चोटिल होकर बाहर; ECB ने रिप्लेसमेंट का किया एलान

Published: Wed, 11 Nov 2026 04:56 PM (IST)

ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले इंग्लैंड को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार ऑलराउंडर जैकब बेथेल रिकवरी के दौरान चोटिल होकर सीरीज से बाहर हो गए हैं।

जैकब बेथेल ऑस्ट्रेलिया दौरे से बाहर

जैकब बेथेल ऑस्ट्रेलिया दौरे से बाहर

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंग्लैंड टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले बड़ा झटका लगा है। स्टार ऑलराउंडर जैकब बेथेल रिकवरी के दौरान चोटिल हो गए, जिसकी वजह से उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज से बाहर होना पड़ा है। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने उनकी जगह जेम्स कोल्स को टीम में शामिल किया है।

बेथेल को भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में जुलाई में चोट लगी थी। इसके बाद वो रिकवर होकर इंग्लैंड की वनडे टीम में लौटे थे। मगर पर्थ में ट्रेनिश सेशन के दौरान उन्हें फिर दाएं घुटने में चोट आई, जिसकी वजह से अब उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी सीरीज से बाहर होना पड़ा है।

बेथेल शनिवार को यूके (UK) वापस लौटेंगे, जहां वो अपनी इंजरी को लेकर स्पेशलिस्ट से कंसल्ट करेंगे। इसके अलावा, जोश टंग भी वनडे सीरीज से टो इंजरी की वजह स बाहर हुए हैं। उनकी जगह एडी जैक को मौका मिला है।

कोल्स और जैक गुरूवार को पर्थ के लिए रवाना होंगे। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज की शुरूआत 13 नवंबर को होगी।

साउथ अफ्रीका सीरीज से बाहर होने का मंडराया खतरा

बेथेल पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर होने का भी खतरा मंडरा रहा है। पिछली बार जब उन्हें घुटने में चोट आई थी तब उन्हें दो महीने बाद स्क्वाड में जगह मिली।

बेथेल को हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 17 दिसंबर से होने वाली तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भी टीम के लिए शामिल किया गया है। अब देखने वाली बात होगी कि बेथेल इससे पहले अपने आप को फिट कर पाते हैं या नहीं।

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया सीरीज का पूर शेड्यूल

मैच

तारीख

स्थान

पहला वनडे

13 नवंबर

पर्थ

दूसरा वनडे

15 नवंबर

एडिलेड

तीसरा वनडे

18 नवंबर

होबार्ट


मैच

तारीख

स्थान

पहला टी20

21 नवंबर

मेलबर्न

दूसरा टी20

24 नवंबर

करारा

तीसरा टी20

27 नवंबर

ब्रिस्बेन

चौथा टी20

29 नवंबर

सिडनी

पांचवां टी20

2 दिसंबर

कैनबरा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।