ICC Rankings: अर्शदीप, गुरनूर और अक्षर को वनडे रैंकिंग्स में मिला फायदा; रहमत शाह ने टेस्ट में टॉप-10 में एंट्री मार लिखा नया इतिहास
आईसीसी की ताजा रैंकिंग्स में गुरनूर बराड़, अक्षर पटेल और अर्शदीप सिंह को वनडे में फायदा मिला है। वहीं रहमत ...और पढ़ें
-1794392854244_m.webp)
आईसीसी की ताज रैंकिंग्स

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में दमदार प्रदर्शन करने का फायदा भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़ और अक्षर पटेल को आईसीसी का ताजा रैंकिंग्स में मिला है। वहीं बल्लेबाजों की टेस्ट रैंकिंग्स में टॉप-10 में एंट्री मारकर अफगानिस्तान के रहमात शाह ने इतिहास रच दिया है।
रहमत टेस्ट रैंकिंग्स के इतिहास में टॉप-10 में पहुंचने वाले अफगानिस्तान के पहले बल्लेबाज बने हैं। रहमत ने शारजाह में हुए जिंबाब्वे के खिलाफ पहले टेस्ट में 173 रनों की पारी खेली, जिसकी वजह से उन्हें छह स्थानों का फायदा मिला और वो सातवें नंबर पर पहुंच गए। इसी के साथ उनका नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया।
भारतीय गेंदबाजों को वनडे रैंकिंग्स में मिला फायदा
न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरुआत के दो मैचों में दमदार प्रदर्शन के बाद भारतीय तेज गेंदबाजों को वनडे रैंकिंग्स में जबरदस्त फायदा मिला। अक्षर ने 23 पायदानों की छलांग लगाई, वो 21वें नंबर पर पहुंच गए।
इसके अलावा, अर्शदीप सिंह को 11 स्थान का फायदा मिला। वो 31वें पायदान पर पहुंच गए हैं। रैंकिंग्स में सबसे लंबी छलांग गुरनूर बराड़ ने लगाई। गुरनूर सीरीज से पहले टॉप-100 से बाहर थे। वो बड़ी छलांग लगाते हुए 48वें नंबर पहुंच गए।
न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज जैकब डफी औल काइल जैमीसन को भी रैंकिंग्स में फायदा मिला। डफी आठ स्थानों के फायदे के साथ 43वें नंबर पहुंचे। वहीं जैमीसन 24 पायदानों के साथ 60वें स्थान पर पहुंच गए।
वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों को मिला फायदा
बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के खिलाफ हाल ही में टेस्ट सीरीज खत्म हुई। इस दौरान वेस्टइंडीज के बल्लेबाज केवम हॉज को 12 स्थानों का फायदा मिला। वो 52वें पायदान पर पहुंच गए। वहीं आमिर जांगू 28 स्थानों का छलांग लगाते हुए 62वें पायदान पर पहुंचे।
इसके अलावा, बांग्लादेश के बल्लेबाज तौहीद ह्रदॉय 60वें पायदान पर पहुंच गए। गेंदबाजी में जोमेल वारिकन को 11 स्थानों का फायदा हुआ और वो 19वें पायदान पर पहुंचे।
यह भी पढ़ें- 'मेरे कप्तान श्रेयस अय्यर', पंजाब किंग्स में शामिल होने के बाद हार्दिक पांड्या का पहला रिएक्शन आया सामने
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।