'मेरे कप्तान श्रेयस अय्यर', पंजाब किंग्स में शामिल होने के बाद हार्दिक पांड्या का पहला रिएक्शन आया सामने
आईपीएल 2027 से पहले हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस से पंजाब किंग्स में ट्रेड हो गए हैं, जबकि अर्शदीप सिंह एमआई ...और पढ़ें

हार्दिक पांड्या

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2027 से पहले पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच इतिहास के सबसे बड़े ट्रेड में से एक हुआ। ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या, जो मुंबई के कप्तान थे, वे पंजाब में शामिल हो गए हैं। दूसरी तरफ अर्शदीप सिंह एमआई के साथ जुड़ चुके हैं। इस ट्रेड को लेकर पिछले कुछ समय से लगातार खबरें सामने आ रही थीं और आखिरकार बुधवार को इसकी आधिरकारिक घोषणा की गई।
पंजाब में शामिल होने के बाद हार्दिक का पहला रिएक्शन सामने आया है। पांड्या को मुंबई की तरफ से खेलने के लिए 16.35 करोड़ रुपए मिलते थे लेकिन पीबीकेएस में उन्हें 18 करोड़ रुपए मिलेंगे। हार्दिक भले ही एमआई के कप्तान थे लेकिन उन्हें पंजाब में टीम की कप्तानी करने का मौका नहीं मिलेगा बल्कि श्रेयस अय्यर ही टीम के कप्तान रहेंगे।
हार्दिक पांड्या का पहले रिएक्शन
पंजाब के साथ आधिकारिक तौर पर जुड़ने के बाद हार्दिक ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा, "सत श्री अकाल पंजाब। मेरे कप्तान श्रेयस अय्यर। मेरे कोच रिकी पोंटिंग। मेरी टीम और पूरा पंजाब। मैं आपके पीछे खड़ा हूं।" हार्दिक और पंजाब के इस साझा पोस्ट से कन्फर्म हो गया है कि अय्यर की कप्तानी में ही पांड्या खेलेंगे।
View this post on Instagram
IPL में तीसरी फ्रेंचाइजी के लिए खेलेंगे पांड्या
हार्दिक के लिए पंजाब तीसरी फ्रेंचाइजी होगी। उन्होंने आईपीएल 2015 में मुंबई के लिए खेलते हुए डेब्यू किया था। इसके बाद 2022 से पहले वे गुजरात टाइटंस में चले गए। गुजरात में पांड्या दो सीजन खेले, जहां पहले सीजन में ही फ्रेंचाइजी को चैंपियन बनाया। इसके बाद दोबारा से 2024 में मुंबई आ गए और 2026 तक टीम का हिस्सा रहे। अब वे आईपीएल 2027 से पंजाब किंग्स की तरफ से खेलते हुए दिखाई देंगे।
हार्दिक का आईपीएल करियर
हार्दिक के आईपीएल करियर की बात करें, तो उन्होंने गेंद और बल्ले के साथ शानदार कार्य किया है। हालांकि, पिछले तीन सीजन वे मुंबई के लिए अच्छा नहीं कर सके। पांड्या ने अब तक अपने आईपीएल करियर में 162 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 2,955 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 10 अर्धशतक निकले हैं। गेंदबाजी की बात करें, तो स्टार ऑलराउंडर ने 116 पारियों में 82 विकेट अपने नाम किए हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।