विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

WTC फाइनल खेलने वाले भारतीय क्रिकेटर की सरप्राइज एंट्री, UAE की तरफ से इंटरनेशनल क्रिकेट में करेंगे वापसी

Published: Wed, 11 Nov 2026 12:42 PM (IST)

पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज केएस भरत, जिन्होंने भारत के लिए 7 टेस्ट खेले, अब यूएई के लिए खेलने की तैयारी ...और पढ़ें

भारतीय क्रिकेट टीम (फोटो: BCCI)

भारतीय क्रिकेट टीम (फोटो: BCCI)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज केएस भरत, जिन्होंने टीम इंडिया के लिए सात टेस्ट मैच खेले हैं, अब यूएई की तरफ से खेलने की तैयारी कर रहे हैं। भरत ने टीम इंडिया के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 का फाइनल भी खेला था लेकिन इसी साल जून में उन्होंने क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया था। अब वे यूएई में रहते हैं और वहां से अपने क्रिकेट करियर को आगे बढ़ाना चाहते हैं।

भरत इस समय अबू धाबी टी10 लीग में भी खेल रहे हैं। उन्होंने जानकारी दी है कि कूलिंग पीरियड खत्म होने के बाद वे अपने इंटरनेशनल करियर को एक और मौका देना चाहते हैं। भरत ने 2023 से 2024 के बीच सात टेस्ट मैच खेले लेकिन इस दौरान वे अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके और टीम से ड्रॉप कर दिया गया। इसके बाद इस साल उन्होंने संन्यास की घोषणा कर दी, जिससे वे दुनिया भर की लीग में भी खेलने के पात्र हो गए।

केएस भरत ने दी जानकारी

भरत ने एक मीडिया रिलीज में कहा, "अगर आप अपने देश के लिए खेलते हैं, तो टेस्ट क्रिकेट खेलना सबसे अच्छा एहसास होता है। इससे बेहतर कुछ नहीं होता है। हालांकि, एक खिलाड़ी के तौर पर बस आप खेलना चाहते हैं। पिछले कुछ सालों से मैं घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहा हूं। मुझे लगा कि मुझमें कहीं न कहीं अभी भी इंटरनेशनल क्रिकेट बाकी है। यही वजह थी कि जून में मुझे मुश्किल फैसला लेना पड़ा।"

भरत की नजरें अब यूएई की तरफ से इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करने पर है। वे इस समय दुबई में रहते हैं और वहां पर आईसीसी की एकेडमी से भी काफी प्रभावित दिखे, जहां पर वे ट्रेनिंग करते हैं। पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने कहा, सच कहूं तो मेरा अब यही प्लान है। मुझे अभी कूलिंग पीरियड पूरा करना है। फरवरी में ये पूरा हो जाएगा और उसके बाद शायद मैं इस बारे में कुछ भी बता पाऊंगा।

भरत ने की यूएई क्रिकेट बोर्ड की तारीफ

भरत ने यूएई क्रिकेट बोर्ड की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, यूएई क्रिकेट बोर्ड मेरा स्वागत किया और अपनी सुविधाओं का इस्तेमाल करने की अनुमति दी। यहां की क्वालिटी घरेलू क्रिकेट स्ट्रक्चर के हिसाब से बहुत अच्छी होती है। ये ऐसी जगह है, जहां आपको साउथ अफ्रीका, अफगानिस्तान, इंग्लैंड और श्रीलंका जैसे देशों के सभी तरह के क्रिकेटर मिलते हैं।

यह भी पढ़ें- Sanju Samson Birthday: अलग धर्म, 5 साल तक सीक्रेट डेटिंग और फिर शादी; किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है संजू की लव स्टोरी

यह भी पढ़ें- IPL 2027 से पहले पंजाब और मुंबई में हुआ इतिहास का सबसे बड़ा ट्रेड! PBKS में पहुंचे हार्दिक पांड्या; MI का हिस्सा बने अर्शदीप सिंह

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।