विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IPL 2027 से पहले पंजाब और मुंबई में हुई मेगा डील, PBKS में पहुंचे हार्दिक पांड्या; MI का हिस्सा बने अर्शदीप सिंह

Published: Wed, 11 Nov 2026 09:49 AM (IST)

आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच एक बड़ी डील हुई है, जिसमें हार्दिक पांड्या पंजाब किंग्स में शामिल हो गए हैं।

अर्शदीप सिंह-हार्दिक पांड्या

अर्शदीप सिंह-हार्दिक पांड्या

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच मेगा डील हुई है। मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या पंजाब का हिस्सा होंगे। दूसरी तरफ अर्शदीप सिंह एमआई में शामिल होंगे। इस ट्रेड की आधिकारिक घोषणा भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने कर दी है। पांड्या और अर्शदीप के ट्रेड की खबरें पिछले कुछ दिनों से लगातार सामने आ रही थी लेकिन आधिकारिक रूप से इसका एलान नहीं हुआ था।

बीसीसीआई ने बुधवार को हार्दिक और अर्शदीप के ट्रेड पर अंतिम मुहर लगाई है। हार्दिक को मुंबई ने अपनी टीम में 16.35 करोड़ रुपए में शामिल किया था लेकिन वे अब पंजाब के साथ 18 करोड़ रुपए में जुड़ेंगे। दूसरी तरफ अर्शदीप सिंह को पंजाब ने नीलामी में 18 करोड़ रुपए में खरीदा था और वे उतनी ही रकम में एमआई का हिस्सा बने हैं।

हार्दिक पांड्या ने मुंबई के साथ जीते चार टाइटल

हार्दिक पांड्या पहली बार साल 2015 में मुंबई इंडियंस का हिस्सा बने थे। उन्होंने इस दौरान खिलाड़ी के तौर पर चार टाइटल जीते। इसके बाद 2022 से पहले वे गुजरात टाइटंस में चले गए, जहां कप्तान के तौर पर पहले सीजन में ही खिताब अपने नाम किया। आईपीएल 2024 से पहले वे एक बार फिर मुंबई में कप्तान के तौर पर वापस आए लेकिन अपनी छाप नहीं छोड़ सके। पांड्या की कप्तानी में मुंबई ने तीन सीजन खेले और सिर्फ एक बार टीम क्वालीफायर तक पहुंच सकी।

हार्दिक को क्या मिलेगी कप्तानी?

पंजाब की कप्तानी श्रेयस अय्यर के हाथों में है, जो टीम इंडिया के कप्तान भी हैं। उनकी कप्तानी में टीम ने 2025 का फाइनल खेला था। ऐसे में पीबीकेएस की कप्तानी उनके हाथों में ही रहेगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो अय्यर की कप्तानी में पांड्या खेलने के लिए तैयार हैं।

अर्शदीप सिंह मुंबई में शामिल

अर्शदीप सिंह आठ सीजन के बाद पंजाब को छोड़ रहे हैं और वे मुंबई में शामिल हो गए हैं। उन्होंने साल 2019 में पंजाब के लिए आईपीएल में डेब्यू किया था, जिसके बाद लगातार अच्छा प्रदर्शन किया और फिर टीम इंडिया में भी अपनी जगह बनाई। उन्होंने 96 मैचों में 111 विकेट अपने नाम किए हैं और पंजाब के लिए सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज भी हैं।

यह भी पढ़ें- सैंडपेपर गेट पर खुलासे के बाद बैकफुट पर आए उस्मान ख्वाजा, सवालों से बचने के लिए कैंसिल किए इंटरव्यू

यह भी पढ़ें- 'यह थोड़ा निराशाजनक है', अपने ही गेंदबाजों के लचर प्रदर्शन पर फूटा काइल जेमीसन का दर्द

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।