Sanju Samson Birthday: अलग धर्म, 5 साल तक सीक्रेट डेटिंग और फिर शादी; किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है संजू की लव स्टोरी
भारतीय क्रिकेटर संजू सैमसन की प्रेम कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है, जो कॉलेज में शुरू होकर फेसबुक ...और पढ़ें

संजू सैमसन-चारुलता रमेश

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन की प्रेम कहानी किसी फिल्मी स्टोरी से कम नहीं है। आज सोशल मीडिया का जमाना है और इसी का फायदा उठाते हुए संजू ने भी अपनी लव स्टोरी यहीं से शुरू की थी। टीम इंडिया का ये बल्लेबाज आज अपना 32वां जन्मदिन मना रहा है। उनके जन्मदिन के मौके पर लव स्टोरी के बारे में बात करते हैं कि कैसे वो प्यार में पड़े और फिर पांच सालों तक डेट करने के बाद शादी की।
सैमसन का जन्म 11 नवंबर 1994 को विझिंजम, त्रिवेंद्रम में हुआ था। केरल के तटील इलाकों में जन्मे इस खिलाड़ी ने क्रिकेट के मैदान पर अपनी पहचान शुरू से ही बना ली थी। एक तरफ उनके क्रिकेट करियर का ग्राफ आगे बढ़ रहा था, तो दूसरी तरफ वे चारुलता रमेश के प्यार में क्लीन बोल्ड हो चुके थे। 2013 में उनकी लव स्टोरी शुरू हुई और दोनों ने 2018 में शादी कर ली।
संजू सैमसन की कैसे शुरू हुई लव स्टोरी?
संजू और चारू क्लासमेट हुआ करते थे दोनों ने मार इवानिओस कॉलेज से पढ़ाई की और सैमसन ने चारू को कॉलेज में ही देखा था। इसके बाद भारतीय बल्लेबाज ने उन्हें फेसबुक पर मैसेज किया था। चारुलता ने उनके मैसेज का कई दिनों तक रिप्लाई नहीं दिया था और इसके बाद संजू उनसे मिलने के लिए कॉलेज पहुंच गए थे। यहीं से दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर रोज बातें होने लगी। दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे। उन्होंने पांच सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 2018 में शादी कर ली।
संजू और चारुलता ने बहुत ही साधारण शादी की और समारोह में कुल 30 लोग शामिल हुए। दोनों का धर्म भी अलग-अलग है। संजू एक ईसाई परिवार में पले बड़े हैं, जबकि उनकी पत्नी चारू हिंदू परिवार में जन्मी। हालांकि, इसके बावजूद दोनों ने एक-दूसरे शादी की और चारू आज सैमसन को हर समय सपोर्ट करती हुई दिखाई देती हैं।
संजू सैमसन का इंटरनेशनल करियर
संजू ने भारत के लिए अब तक 82 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 26.69 की औसत और 158.24 की स्ट्राइक रेट के साथ 1842 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से तीन शतक और 11 अर्धशतक निकले हैं। उन्होंने टीम इंडिया के लिए 16 वनडे मैच भी खेले हैं, जहां दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 56.66 की औसत के साथ 510 रन बनाए हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।