विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

PAK vs SL: 149 सालों के टेस्ट इतिहास में दूसरी बार हुआ ये अजूबा, पाकिस्तान के तीन खिलाड़ियों ने डेब्यू मैच में रचा इतिहास

Published: Wed, 11 Nov 2026 01:59 PM (IST)

श्रीलंका के खिलाफ रावलपिंडी टेस्ट में पाकिस्तान के तीन डेब्यू खिलाड़ियों तैयब आरिफ, मोहम्मद ताहा और अराफात मिन्हास ने अर्धशतक जड़े।

पाकिस्तान क्रिकेट टीम

पाकिस्तान क्रिकेट टीम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। श्रीलंका के खिलाफ रावलपिंडी में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया। टेस्ट क्रिकेट के 149 सालों के इतिहास में मात्र दूसरी बार खास कारनामा किया है। श्रीलंकाई टीम के खिलाफ पहले मैच में पाक टीम मजबूत स्थिति में है। बाबर आजम की कप्तानी वाली टीम के लिए इस मुकाबले में तीन खिलाड़ियों ने डेब्यू किया और उन्होंने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

पाकिस्तान के लिए मैच में तैयब आरिफ, मोहम्मद ताहा और अराफात मिन्हास ने डेब्यू किया। पदार्पण कर रहे खिलाड़ियों से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को काफी उम्मीद थी कि क्योंकि टीम पिछले कुछ समय से लगातार खराब प्रदर्शन कर रही है। ऐसे में टीम में कई बदलाव किए गए और युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया। तीनों क्रिकेट बोर्ड की उम्मीदों पर खरे उतरे और बल्ले से शानदार प्रदर्शन कर खास रिकॉर्ड भी बना दिया।

पाकिस्तानी बल्लेबाजों ने बनाया खास रिकॉर्ड

तैयब आरिफ सलामी बल्लेबाज के तौर पर खेलने के लिए उतरे और उन्होंने 51 गेंदों पर 57 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने मात्र 46 गेंदों पर अर्धशतक ठोक दिया और डेब्यू पर पाकिस्तान के लिए सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। तीसरे नंबर पर बैटिंग करने आए ताहा ने भी अच्छी पारी खेली और 51 रन बनाए। इसके बाद निचले क्रम में अराफात मिन्हास (52) ने अहम योगदान दिया और अर्धशतक जड़ा। इन तीनों बल्लेबाजों के अर्धशतक के दम पर पाकिस्तान ने पहली पारी में 434 रन बनाकर पारी घोषित कर दी।

दरअसल, टेस्ट क्रिकेट के 149 सालों के इतिहास में पहली बार ऐसा कारनामा हुआ है, जब डेब्यू करने वाले तीनों बल्लेबाजों ने 50 या उससे अधिक का स्कोर बनाया है। इससे पहले ये कारनामा भारत के खिलाफ 1992 में जिंबाब्वे के खिलाड़ियों ने किया था। हरारे में खेले गए उस मैच में एंडी फ्लावर (59), ग्रांट फ्लावर (82) और डेव हॉटन (121) ने 50+ का स्कोर बनाया था।

पाकिस्तान ने बनाया बड़ा स्कोर

श्रीलंका के खिलाफ खेलते हुए पाकिस्तान ने 434 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक श्रीलंका ने 114 रन बनाकर तीन विकेट गंवा दिए थे। पाक टीम के लिए पदार्पण करने वाले खिलाड़ियों के अलावा सउद शकील (93) और बाबर ने (50) अर्धशतक लगाया।

 यह भी पढ़ें- 'मेरे कप्तान श्रेयस अय्यर', पंजाब किंग्स में शामिल होने के बाद हार्दिक पांड्या का पहला रिएक्शन आया सामने

यह भी पढ़ें- WTC फाइनल खेलने वाले भारतीय क्रिकेटर की सरप्राइज एंट्री, UAE की तरफ से इंटरनेशनल क्रिकेट में करेंगे वापसी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।