विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अर्शदीप सिंह का न्यूजीलैंड में प्यार का इजहार, समरीन कौर को स्पेशल अंदाज में किया प्रपोज

Published: Wed, 11 Nov 2026 05:42 PM (IST)

Arshdeep Proposes Samreen in NZ: भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने न्यूजीलैंड में समरीन कौर से प्यार का इजहार कर ...और पढ़ें

अर्शदीप ने समरीन को किया प्रपोज (फोटो- Samreen Kaur/Instagram)

अर्शदीप ने समरीन को किया प्रपोज (फोटो- Samreen Kaur/Instagram)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने न्यूजीलैंड में अपने प्यार का इजहार कर दिया है। उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड समरीन कौर को अंगूठी देकर शादी के लिए हाथ मांगा है। इस दौरान समरीन ने हां बोलकर अर्शदीप के प्रपोजल को स्वीकार कर लिया।

समरीन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया, जिसमें अर्शदीप घुटनों पर बैठकर अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करते हुए दिखाई दिए। समरीन ने अंगुठी पहनकर अर्शदीप के प्रपोजल को स्वीकार किया, जिसके बाद अर्शदीप के खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

उम्र भर के साथ के नाम

समरीन ने प्रपोजल के दौरान की तस्वीरें शेयर करते हुए एक खास कैप्शन भी लिखा। उन्होंने कहा कि उन्हें बहुत खुशी है कि जिंदगी ने दोनों को एक-दूसरे का साथ दिया।

समरीन ने लिखा, 'जिंदगी हमें जो कुछ भी दे सकती थी, उसमें से मुझे सबसे ज्यादा खुशी इस बात की है कि उसने हमें एक-दूसरे का साथ दिया। उम्र भर के साथ के नाम।' '(हाय मंगेतर )'।

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Samreen (@samreenkaur__)

 

लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं अर्शदीप-समरीन

अर्शदीप और समरीन एक दूसरे को पिछले कई महीनों से डेट कर रहे हैं। कुछ समय पहले ही अर्शदीप ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर अपने रिलेशनशिप पर आधिकारिक तौर पर मुहर लगाई थी।

इसके बाद अब अर्शदीप ने समरीन को प्रपोज कर पूरा जीवन साथा निभाने का वादा किया है। अर्शदीप इस समय न्यूजीलैंड में हो रही वनडे सीरीज में भारतीय टीम के साथ जुड़े हुए हैं। इसी बीच उन्होंने समरीन से अपने प्यार का इजहार कर दौरे को और भी यादगार बना दिया है।

आईपीएल में भी होगी नई शुरूआत

अर्शदीप ने समरीन को प्रपोज कर दिया है। हालांकि दोनों के सगाई और शादी के डेट को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है। मगर ये तो तय हो गया है कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे। अर्शदीप के लिए ये जिंदगी में एक नई शुरूआत होगी।

अर्शदीप के लिए आज का दिन डबल खुशियां लेकर आया। इससे पहले वो आईपीएल में ट्रेड होकर मुंबई इंडियंस में पहुंच गए, जहां वो अपने टीम इंडिया के बॉलिंग पार्टनर जसप्रीत बुमराह के साथ खेलते हुए दिखेंगे।

अर्शदीप के बदले मुंबई ने हार्दिक पांड्या को पंजाब किंग्स कौ सौंपा है। अर्शदीप अपने पुरानी सैलरी 18 करोड़ रूपये में टीम में शामिल हुए हैं। वहीं हार्दिक 1.5 करोड़ ज्यादा यानी 18 करोड़ में पंजाब के साथ जुड़े हैं।

यह भी पढ़ें- ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले इंग्लैंड को बड़ा झटका, स्टार ऑलराउंडर चोटिल होकर बाहर; ECB ने रिप्लेसमेंट का किया एलान

यह भी पढ़ें- ICC Rankings: अर्शदीप, गुरनूर और अक्षर को वनडे रैंकिंग्स में मिला फायदा; रहमत शाह ने टेस्ट में टॉप-10 में एंट्री मार लिखा नया इतिहास

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।