BAN vs SL Highlights: श्रीलंका ने जीत के साथ की शुरुआत, बांग्लादेश को एकतरफा मुकाबले में हराया
BAN vs SL Highlights: एशिया कप 2025 के 5वें मुकाबले में शनिवार को बांग्लादेश टीम का सामना श्रीलंका से हुआ। श्रीलंका ने इस मुकाबले को 6 विकेट से जीतकर टूर्नामेंट का विजयी आगाज किया। श्रीलंका के कप्तान चरिथ असालंका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया था।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। एशिया कप 2025 के 5वें मुकाबले में शनिवार को बांग्लादेश टीम का सामना श्रीलंका से हुआ। श्रीलंका ने इस मुकाबले को 6 विकेट से जीतकर टूर्नामेंट का विजयी आगाज किया। श्रीलंका के कप्तान चरिथ असालंका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया था।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 139 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका ने 14.4 ओवर में 4 विकेट खोकर टारगेट चेज कर लिया। इस जीत के साथ ही श्रीलंका को 2 अंक मिले हैं। श्रीलंका की ओर से पथमु निसांका ने अर्धशतक लगाया। कामिल मिशारा 46 रन बनाकर नाबाद रहे।
एशिया कप 2025 की श्रीलंका ने जीत के साथ शुरुआत की। अपने पहले मैच में श्रीलंका ने बांग्लादेश को 6 विकेट से हराया। वहीं बांग्लादेश लगातार दूसरा मैच जीतने से चूक गई।
दूसरे विकेट के लिए 95 रनों की पार्टनरशिप के बाद श्रीलंका टीम ड्रिंक्स ब्रेक के बाद 3 विकेट गंवा बैठी है। दासुन शनाका के रूप में टीम को चौथा झटका लगा। उन्होंने 3 गेंदों का सामना किया और 1 रन बनाया।
ड्रिक्स ब्रेक के बाद श्रीलंका को 2 झटके लगे। पथुम निसांका के बाद अब कुसल परेरा भी अपना विकेट गंवा बैठे हैं। मेहदी हसन ने परेरा को LBW आउट किया। परेरा ने 9 गेंदों पर 9 रन की पारी खेली।
ड्रिक्स ब्रेक के बाद श्रीलंका का दूसरा विकेट गिरा। फिफ्टी लगा चुके पथुम निसांका कैच आउट हुए। ब्रेक के बाद मोमेंटम रुका और वह शोरफुल इस्लाम को कैच थमा बैठे। निसांका ने 34 गेंदों पर 50 रन की पारी खेली।
पथुम निसांका और कामिल मिशारा के बीच दूसरे विकेट के लिए 90 से ज्यादा रनों की साझेदारी हो चुकी है। दोनों ने मैच को एकतरफा कर दिया है। शुरुआती विकेट जल्दी खोने के बाद श्रीलंका ने बेहतरीन वापसी की। 10 ओवर के बाद टीम का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 107 रन है। निसांका ने 31 गेंदों पर अर्धशतक जड़ दिया है।
140 रन चेज करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत खराब रही। 13 के स्कोर पर टीम को पहला झटका लगा। कुसल मेंडिस 3 के स्कोर पर लिटन दास को कैच थमा बैठे। अब कामिल मिशारा मैदान पर आए हैं।
श्रीलंका को जीत के लिए 140 रनों की दरकार है। पथुम निसांका और कुसल मेंडिस की सलामी जोड़ी मैदान पर उतर चुकी है। बांग्लादेश की ओर से शोरफुल इस्लाम ने पहला ओवर किया। इस ओवर में 4 रन बने।
जेकर अली और शमीम हुसैन के बीच 65 गेंदों में 86 रन की साझेदारी हुई। इसके चलते बांग्लादेश ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 139 रन बनाए। श्रीलंका को जीत के साथ खाता खोलना है तो 140 रन बनाने होंगे।
आधी बांग्लादेश टीम पवेलियन लौट चुकी है। अब तक एक छोर संभालने वाले कप्तान लिटन दास भी कैच आउट हो गए। उन्होंने 26 गेंदों पर 28 रन की पारी खेली। शमीम हुसैन अब मैदान पर आए हैं।
बांगलादेश का चौथा विकेट गिर गया है। वानिंदु हसरंगा ने महेदी हसन को LBW आउट किया। हसन ने 7 गेंदों पर 1 चौके की मदद से 9 रन बनाए।
5वें ओवर की दूसरी गेंद पर तौहीद हृदोय को जीवनदान मिला। हालांकि, अगली गेंद पर उन्होंने अपने पैर पर कुल्हाड़ी मार ली। 3 रन चुराने के प्रयास में तौहीद रन आउट हुए। उन्होंने सिर्फ 8 रन बनाए।
एशिया कप 2025 में बांग्लादेश की यह सबसे खराब शुरुआत कही जा सकती है। श्रीलंका के आगे सलामी जोड़ी ने घुटने टेक दिए। पहले तंजीद हसन तमीम पवेलियन लौटे। इसके बाद परवेज हुसैन इमोन का भी खाता नहीं खुला। पहले 2 ओवर में टीम का खाता नहीं खुला है और 2 विकेट गिर चुके हैं।
बांग्लादेश की शुरुआत खराब रही। रन से पहले उनका विकेट का खाता खुला गया है। पहले ओवर की 5 गेंद पर नुवान तुषारा ने कोई रन नहीं दिया। इसके बाद आखिरी गेंद पर उन्होंने तंजीद हसन तमीम का स्टंप उखाड़ दिया। तंजीद का खाता तक नहीं खुला।
बांग्लादेश टीम टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी है। सलामी बल्लेबाज परवेज हुसैन इमोन और तंजीद हसन तमीम क्रीज पर आ चुके हैं। श्रीलंका की ओर से नुवान तुषारा ने पहला ओवर किया।
पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कामिल मिशारा, कुसल परेरा, चैरिथ असलांका (कप्तान), दासुन शनाका, कामिंडु मेंडिस, वानिंदु हसरंगा, दुशमंथा चमीरा, मथीशा पथिराना, नुवान तुषारा।
परवेज हुसैन इमोन, तंजीद हसन तमीम, लिटन दास (विकेटकीपर/कप्तान), तौहीद हृदोय, जेकर अली, शमीम हुसैन, महेदी हसन, रिशाद हुसैन, तन्जीम हसन साकिब, शोरफुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान।
श्रीलंका के कप्तान चरिथ असालंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। ऐसे में बांग्लादेश टीम पहले बल्लेबाजी करेगी। बांग्लादेश ने प्लेइंग 11 में एक बदलाव किया है। तस्कीन अहमद की जगह शोरफुल इस्लाम को मौका मिला है।
बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच अब तक 20 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। इस दौरान श्रीलंका का पलड़ा भारी रहा है। लंकाई टीम ने 12 मुकाबलों पर कब्जा जमाया है। वहीं बांग्लादेश टीम 8 मैच ही जीत सकी है।
परवेज हुसैन इमोन, तंजीद हसन तमीम, लिट्टन दास (विकेटकीपर/कप्तान), तौहीद हृदोय, जेकर अली, शमीम हुसैन, महेदी हसन, रिशद हुसैन, तंजीम हसन साकिब, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, सैफ हसन, नसुम अहमद, मोहम्मद सैफुद्दीन, नुरुल हसन, शोरफुल इस्लाम।
पथुम निसांका, नुवानिदु फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कामिंडु मेंडिस, चरिथ असलांका (कप्तान), जेनिथ लियानाज, डुनिथ वेल्लागे, वानिंदु हसरंगा, महेश तीक्षाना, दुशमंथा चमीरा, मथीशा पथिराना, बिनुरा फर्नांडो, दासुन शनाका, नुवान तुषारा, कामिल मिशारा, चमिका करुणारत्ने, कुसल परेरा।
दैनिक जागरण के लाइव ब्लॉग में आप सभी पाठकों को स्वागत है। एशिया कप 2025 के 5वें मुकाबले में आज बांग्लादेश टीम की टक्कर श्रीलंका से होगी। बांग्लादेश जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी तो श्रीलंका जीत के साथा आगाज करना चाहेगी।
