विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

BAN vs Hong Kong: कप्तान लिटन दास के अर्धशतक से जीता बांग्लादेश, हांगकांग को मिली लगातार दूसरी शिकस्त

Published: Thu, 11 Sep 2025 11:47 PM (IST)

एशिया कप के अपने पहले मुकाबले में बांग्लादेश ने शानदार जीत दर्ज की। पहले गेंदबाजी करते हुए हांगकांग को 143 ...और पढ़ें

लिटन दास के अर्धशतक से जीता बांग्लादेश।
लिटन दास के अर्धशतक से जीता बांग्लादेश।

HighLights

  1. बांग्लादेश ने हांगकांग को 7 विकेट से हराया
  2. हांगकांग को टूर्नामेंट में मिली लगातार दूसरी हार
  3. लिटन दास ने खेली 59 रन की पारी

 स्पोर्ट्स डेस्क ,नई दिल्ली। एशिया कप के अपने पहले मुकाबले में बांग्लादेश ने शानदार जीत दर्ज की। हांगकांग को 143 रन पर सात विकेट तक सीमित करने के बाद 17.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। बांग्लादेश ने 7 विकेट से जीत दर्ज की। लिटन दास ने शानदार 59 रन की कप्तानी पारी खेली। हांगकांग को लगातार दूसरी शिकस्त मिली।

लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश ने 24 के स्कोर पर पहला विकेट गंवा दिया था। 47 के स्कोर तक आते-आते दूसरा बल्लेबाज पवेलियन लौट चुका था। यहां से कप्तान लिटन दास और तौहीद हृदय ने जिम्मेदारी संभाली। लिटन दास ने धीमी शुरुआत की, लेकिन सेट होने के बाद अपनी लय पकड़ ली।

लिटन दास जड़ा अर्धशतक

उन्होंने 33 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। इस दौरान पांच चौके और एक छक्का लगाया। दोनों बल्लेबाजों के बीच 69 गेंद पर 95 रन की साझेदारी की। जब टीम जीत से दो रन दूर रह गई तभी कप्तान लिटन दास 39 गेंद पर 59 रन बनाकर आउट हुए। तौहीद हृदय 36 गेंद पर 35 रन बनाकर नाबाद लौटे।

बांग्लादेशी गेंदबाजों का कमाल

इससे पहले हांगकांग के लिए निजाकत खान ने 42 और कप्तान यासिम मुर्तजा ने 28 रनों की पारी खेली। लिटन दास की कप्तानी में उतरी बांग्लादेशी टीम ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी और पावरप्ले से ही दबदबा बना लिया। स्पिनर महेदी हसन ने गेंदबाजी की शुरुआत की, लेकिन तस्कीन अहमद और तंजीम हसन साकिब की जोड़ी ने नई गेंद से स्विंग और सीम का बेहतरीन इस्तेमाल कर हांगकांग के शीर्षक्रम को बैकफुट पर धकेल दिया।

तस्कीन ने पहले ही ओवर में अंशुमान राठ (4) को विकेटकीपर के हाथों कैच कराया। इसके बाद तंजीम ने बाबर हयात (12) की गिल्लियां बिखेर दीं। हयात ने इससे ठीक पहले उन्हें सीधा छक्का जड़ा था, लेकिन अगली गेंद पर आउट स्विंगर ने उनका काम तमाम कर दिया। पावरप्ले में हांगकांग का स्कोर 34 रन पर दो विकेट रहा। ओपनर जीशान अली (34) ने कुछ आकर्षक शाट्स लगाए, जिनमें लेग स्पिनर रिशाद हुसैन की गेंद पर अतिरिक्त कवर के ऊपर छक्का भी शामिल था।

गेंदबाजों के बीच बेहतरीन तालमेल

हालांकि, 12वें ओवर में मुस्ताफिजुर रहमान ने उन्हें चलता किया। हांगकांग की पारी को कप्तान मुर्तजा (28) ने संभालने की कोशिश की। तंजीम की गेंद पर उनका पिकअप शाट सीधा स्टैंड्स में गया, जो पारी का सबसे बड़ा आकर्षण रहा। मुर्तजा की पारी की बदौलत हांगकांग किसी तरह 140 के पार पहुंच पाया, लेकिन बांग्लादेश के गेंदबाजी पूरे मैच में हावी नजर आए। तेज और स्पिन, दोनों ही डिपार्टमेंट में टीम ने बेहतरीन तालमेल दिखाया।

यह भी पढ़ें- PAK vs Oman: पाकिस्तान की टीम T20I इतिहास में पहली बार करेगी यह काम, एशिया कप 2025 बनेगा ऐतिहासिक पल का गवाह