विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SA vs BAN: यानसेन और रबादा के कहर ने बांग्लादेश का किया बुरा हाल, 91 रनों पर ढेर हुई टीम; साउथ अफ्रीका ने कसा शिकंजा

Published: Tue, 24 Nov 2026 08:04 AM (IST)

साउथ अफ्रीका ने दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में बांग्लादेश के बल्लेबाजों का बुरा हाल कर दिया और उसे महज 91 रनों पर ही ढेर कर दिया। 

साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों ने बरपाया कहर

साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों ने बरपाया कहर 

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

रॉयटर्स, सेंचुरियन: साउथ अफ्रीका ने दूसरे टेस्ट के पहले दिन सोमवार को बांग्लादेश की पहली पारी महज 91 रन पर समेटकर मुकाबले पर मजबूत पकड़ बना ली। दिन का खेल खत्म होने तक मेजबान टीम ने एक विकेट पर 88 रन बना लिए हैं। वह बांग्लादेश से सिर्फ तीन रन पीछे है।

मार्कस एकरमैन 46 और जुबैर हमजा नौ रन बनाकर क्रीज पर थे। सेंचुरियन में टेस्ट मैच की पहली पारी में बांग्लादेश का यह सबसे कम स्कोर है। वर्षा के कारण मुकाबला लंच के बाद शुरू हुआ। टॉस जीतकर साउथ अफ्रीका ने पहले गेंदबाजी का निर्णय किया और गेंदबाजों ने उसे सही साबित किया।

शुरुआत ही रही कमजोर

बांग्लादेश ने पहले सत्र में छह विकेट 85 रन पर गंवा दिए, जबकि चाय के बाद बाकी चार विकेट केवल छह रन जोड़कर गिर गए। मार्को यानसेन ने तंजीद हसन (3) को स्लिप में कैच कराया। चोट से वापसी कर रहे एनरिख नॉर्खिया ने महफिजुल इस्लाम (23) और कप्तान नजमुल हुसैन शांतो (4) को तीन गेंदों के भीतर आउट किया। वियान मुल्डर ने मोमिनुल हक (18) को बोल्ड किया, जबकि यानसेन ने लिटन दास (आठ) को गली में कैच कराया।

तौहीद हृदोय (12) भी साइमन हार्मर की गेंद पर स्लिप में लपके गए। चाय के बाद कागिसो रबादा ने तीन विकेट लिए। यानसेन ने भी तीन विकेट झटके। रबादा ने 23 रन देकर और यानसेन ने 17 रन देकर तीन-तीन विकेट हासिल किए। बांग्लादेश का यह टेस्ट में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट की एक पारी में चौथा और कुल 12वां सबसे कम स्कोर है।

हुसैन ने दिलाई सफलता

अपनी पहली पारी खेलने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम को पहला झटका जल्दी लग गया। कप्तान एडेन मार्करम को इबादत हुसैन ने लिटन दास के हाथों कैच कराया। उन्होंने 23 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 21 रनों की पारी खेली। दूसरे दिन साउथ अफ्रीका की कोशिश मजबूत स्कोर खड़ा करते हुए बांग्लादेश पर बड़ी बढ़त लेने की होगी। वहीं, बांग्लादेशी टीम साउथ अफ्रीका को कम से कम स्कोर पर समेटने की कोशिश करेगी।

यह भी पढ़ें- SA vs BAN: बांग्लादेश को दोहरा झटका, घातक तेज गेंदबाज साउथ अफ्रीका दौरे से बाहर; दूसरे टेस्ट में भी नहीं दिखेंगे मुशफिकुर रहीम

यह भी पढ़ें- SA vs BAN: तौहीद ह्रदॉय के ऐतिहासिक शतक से साउथ अफ्रीका पस्त, पहले दिन बांग्लादेश ने जोहान्सबर्ग में मचाया कोहराम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।