SA vs BAN: बांग्लादेश को दोहरा झटका, घातक तेज गेंदबाज साउथ अफ्रीका दौरे से बाहर; दूसरे टेस्ट में भी नहीं दिखेंगे मुशफिकुर रहीम
बांग्लादेश को दूसरे टेस्ट से पहले बड़ा झटका लगा है। घातक तेज गेंदबाज हसन महमूद चोट की वजह से साउथ अफ्रीका दौरे से बाहर हो गए हैं। वहीं मुशफिकुर रहीम दूसरे टेस्ट में भी नहीं दिखेंगे।

बांग्लादेश को दोहरा झटका

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। बांग्लादेश को साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले दो बड़े झटके लगे हैं। टीम के घातक तेज गेंदबाज हसन महमूद इंजरी की वजह से पूरे दौरे से बाहर हो गए हैं। वहीं अनुभवी बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम सेंचुरियन में 23 नवंबर से होने वाले टेस्ट से भी बाहर हो गए हैं।
रहीम उंगली की चोट की वजह से पहले टेस्ट में नहीं खेल पाए थे। वहीं दूसरे टेस्ट से पहले उन्हें ग्रोइन में चोट लग गई है, जिसकी वजह से वो सेंचुरियन में होने वाले मैच से बाहर हो गए हैं।
हसन महमूद लौटेंगे घर
महमूद को दाएं कोहनी में समस्या आई है। पहले टेस्ट के दौरान उन्हें ये समस्या महसूस हुई थी। वो जोहान्सबर्ग में हुए मुकाबले में पहली पारी में 30.4 गेंदबाजी करने के बाद मैदान से बाहर चले गए थे।
हालांकि वो अगले दिन मैदान पर पट्टी बांधकर वापस आए थे। मगर उन्होंने गेंदबाजी नहीं की थी। साउथ अफ्रीका ने 12 रनों के लक्ष्य को सिर्फ 9 गेंदों में हासिल कर सीरीज में बढ़त हासिल कर ली थी।
महमूद अब चोट की वजह से बांग्लादेश लौटेंगे। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने अब तक दूसरे टेस्ट के लिए महमूद के रिप्लेसमेंट का एलान नहीं किया है। बांग्लादेश के पास इस समय शोरिफुल इस्लाम के रूप में एक ही मुख्य तेज गेंदबाज मौजूद है।
महमूद चोट की वजह से वनडे और टी20 सीरीज भी नहीं खेल पाएंगे। टेस्ट सीरीज खत्म होने के बाद 1 से 7 दिसंबर के बीच में वनडे सीरीज खेली जाएगी। वहीं 10 से 13 दिसंबर तक टी20 सीरीज खेली जाएगी।
मुशफिकुर भी बाहर
बांग्लादेश टीम के फिजियो बायजेदुल इस्लाम खान ने बताया कि मुशफिकुर को पहले टेस्ट से ही समस्या महसूस हो रही थी, जिसके बाद उन्हें एमआरआई के लिए भेजा गया, जहां पता चला की उनकी समस्या गंभीर है। इसलिए वो दूसरे टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं है।
इस्लाम ने कहा, 'पहले टेस्ट के दौरान मुशफिकुर की बाईं ग्रोइन में तेज दर्द उठा था। मैच के बाद हुए एमआरआई स्कैन में पेल्विस की हड्डी के आसपास सूजन और दर्द की बात सामने आई है।'
इस्लाम ने आगे कहा, 'चोट को और ज्यादा बढ़ने से रोकने और इस दबाव से उबरने के लिए उन्हें तुरंत आराम और खास रिहैबिलिटेशन की जरूरत है, इसलिए वे दूसरे टेस्ट मैच के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे।'
यह भी पढ़ें- 'हर किसी को खुश नहीं कर सकते', मोहम्मद सिराज को बाहर करने पर सेलेक्टर्स के बचाव में उतरे कपिल देव
यह भी पढ़ें- मोहम्मद सिराज को बाहर करने पर घिरे गौतम गंभीर को मिला कोच का साथ, कहा- 'कुछ हिंदु-मुस्लिम का मामला नहीं'
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।