मोहम्मद सिराज को बाहर करने पर घिरे गौतम गंभीर को मिला कोच का साथ, कहा- 'कुछ हिंदु-मुस्लिम का मामला नहीं'
मोहम्मद सिराज को बाहर करने की वजह से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने गौतम गंभीर पर निशाना साधा है, जिसके बाद उनके बचपन के कोच बचाव में उतरे हैं।
-1795258517630_m.webp)
गंभीर को मिला बचपन के कोच का साथ
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। मोहम्मद सिराज को न्यूजीलैंड के खिलाफ 19 नवंबर से वेलिंगटन में खेले जा रहे पहले टेस्ट से प्लेइंग-11 से बाहर रखा गया, जिसके बाद टीम मैनेजमेंट की काफी आलोचना हुई। हालांकि, अब गंभीर पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने गौतम गंभीर निशाना साधा।
इमरान का कहना है कि सिराज नाम ही उन्हें टीम से बाहर करने के लिए बहुत है। इस दौरान गौतम गंभीर के बचपन के कोच संजय भारद्वाज ने इन आरोपों को खारिज किया और कहा कि सिराज को बाहर करने में कोई भी हिंदु-मुस्लिम एंगल नहीं है।
इमरान मसूद ने क्या कहा
इमरान का मानना है कि सिराज का नाम ही उनको टीम से बाहर करने के लिए बहुत है। उनका कहना है कि अगर वो लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें टीम से बाहर किया गया है तो और क्या वजह हो सकती है।
इमरान ने कहा, 'उनका नाम सिराज है- क्या ये वजह बहुत नहीं है? अगर वो प्रदर्शन कर रहे हैं और इसके बाद भी उन्हें नहीं चुना जा रहा है तो और क्या वजह हो सकती है। यही एक वजह हो सकती है। इसके अलावा और कोई वजह नहीं हो सकती।'
गंभीर के कोच ने किया बचाव
गंभीर के बचपना के कोच का मानना है कि सिराज को बाहर करने में कोई भी हिंदु-मुस्लिम एंगल नहीं है। भारद्वाज ने आईएनएस से बात करते हुए कहा कि ये पूरी तरह से टीम कॉम्बिनेशन को देखते हुए लिया गया फैसला है।
भारद्वाज ने कहा, 'यह बकवास है। भारतीय क्रिकेट टीम में कोई भी हिंदु-मुस्लिम एंगल नहीं है। हर कोई भारतीय है और अपने देश का प्रतिनिधित्व कर रहा है। गौतम गंभीर ने हमेशा सिराज को समर्थन किया है। और अगर सिराज प्लेइंग-11 में नहीं है तो यह पूरी तरह से टीम की जरूरतों के हिसाब से है।'
भारद्वाज ने आगे कहा, 'सेलेक्शन टीम कॉम्बिनेशन, प्लेयर्स के पोजिशन और प्रदर्शन पर निर्भर करता है। गंभीर को किसी से भी व्यक्तिगत रूप से कोई बैर नहीं है। उनकी प्राथमिकता सही संयोजन के साथ एक अच्छी टीम बनाने पर है। यहां तक कि बीसीसीआई भी हिंदु-मुस्मिल को बांटने में न विश्वास करती है और न ही बढ़ावा देती है। ऐसे आरोप पूरी तरह बकवास हैं।'
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।