विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs NZ: 94 सालों में पहली बार! न्यूजीलैंड की धरती पर भारतीय बल्लेबाजों ने लिखा नया इतिहास

Published: Sat, 21 Nov 2026 04:02 PM (IST)

भारतीय टीम के बल्लेबाजों ने न्यूजीलैंड की धरती पर इतिहास रच दिया। भारत ने टॉप-आर्डर के बल्लेबाजों ने 50 या उससे ज्यादा रन बनाने के अनोखा रिकॉर्ड बना दिया।

भारतीय बल्लेबाजों ने रचा इतिहास (फोटो-BCCI)

भारतीय बल्लेबाजों ने रचा इतिहास (फोटो-BCCI)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने भारतीय टेस्ट क्रिकेट इतिहास में नया अध्याय जोड़ दिया है। वेलिंगटन में 19 नवंबर से हो रहे पहले टेस्ट में भारत के शुरुआती पांच बल्लेबाजों ने 50 या उससे ज्यादा रन बनाए। 94 सालों के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब भारत के पांच टॉप-ऑर्डर बल्लेबाजों ने विदेशी सरजमीं पर ये कारनामा किया है।

यशस्वी जायसवाल ने मैच के दूसरे दिन अर्धशतकीय पारी खेली थी। इसके बाद केएल राहुल ने 136 रन बनाए। वहीं कप्तान शुभमन गिल ने 98 रन जड़े, जबकि देवदत्त पडिक्कल ने भी 80 रनों का योगदान दिया। ऋषभ पंत के 50 का आंकड़ा पार करते ही भारतीय खिलाड़ियों ने ये अनोखा रिकॉर्ड बना दिया।

पांच बार हुआ ये कारनामा

भारतीय टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ये कारनामा कुल पांच बार हुआ है। हालांकि, शुभमन गिल की अगुवाई में टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने विदेश में ये उपलब्धि पहली बार हासिल की है।

जायसवाल ने 16 चौकों के साथ 89 गेंदों में 85 रन बनाए थे। वहीं पडिक्कल ने अपनी 80 रनों की पारी में 10 चौके लगाए थे। राहुल ने नौ चौकों और दो छक्कों की मदद से 136 रन जड़े।

इसके अलावा, कप्तान गिल ने नौ चौकों और दो छक्के की बदौलत 98 रन बनाए। वहीं पंत अभी भी 62 गेंदों में 55 रन बनाकर खेल रहे हैं। वो अपनी पारी में पांच चौके और दो छक्के लगा चुके हैं।

भारत ने हासिल की है 118 रन की बढ़त

भारत ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद 118 रन की बढ़त हासिल कर ली है। भारत ने चार विकेट खोकर 486 रन बनाए हैं। न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 368 रन बनाए थे।

भारतीय खिलाड़ियों के दमदार प्रदर्शन की वजह से टीम इंडिया ने मैच पर पकड़ बना लिया है। अब चौथे दिन भारत बड़ी लीड हासिल कर न्यूजीलैंड को बल्लेबाजी देने को देखेगा। उसकी नजर पारी से जीत हासिल करने पर होगी। हालांकि, इसके लिए ऋषभ पंत को बड़ी पारी खेलनी होगी।

यह भी पढ़ें- उस्मान ख्वाजा और डेविड वॉर्नर को सैंडपेपरगेट को दोबारा खोलने का हुआ नुकसान, चली गई नौकरी

यह भी पढ़ें- ग्लेन फिलिप्स को ड्रिंक्स क्यों पिलाएंगे केएल राहुल, शतकीय पारी के बाद खोला राज 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।