विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मैं ग्लेन फिलिप्स को कुछ ड्रिंक्स पिलाऊंगा... शतकीय पारी के बाद केएल राहुल का मजाकिया अंदाज

Published: Sat, 21 Nov 2026 02:20 PM (IST)

केएल राहुल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक लगाया। उन्होंने 136 रन की पारी खेली। राहुल ने यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल और शुभमन गिल के साथ महत्वपूर्ण साझेदारी की। 

केएल राहुल (P.C - BCCI X)

केएल राहुल (P.C - BCCI X)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। वेलिंगटन में भारत और न्यूजीलैंड की टीम पहले टेस्ट मैच में आमने-सामने है. पहले टेस्ट मैच में केएल राहुल (136) के शतक की मदद से भारतीय टीम ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 118 रन की लीड हासिल कर ली है। केएल राहुल को मैच की शुरुआत में ही बड़ा जीवनदान मिला था, जब न्यूजीलैंड ने मैट हेनरी की गेंद पर डीआरएस नहीं लिया था। तीसरे दिन के खेल के बाद मजाकिया अंदाज में केएल राहुल ने इसके लिए ग्लेन फिलिप्स को धन्यवाद भी दिया। 
 
केएल राहुल ने कहा, मैं इस टेस्ट मैच के बाद ग्लेन फिलिप्स को कुछ ड्रिंक्स पिलाऊंगा क्योंकि उन्होंने रिव्यू नहीं लिया। उन्होंने कहा कि वह मेरी जिंदगी के सबसे धीमे 15 सेकंड थे और मैं बस यही उम्मीद कर रहा था कि लोग ग्लेन फिलिप्स की बात सुनें और डीआरएस न लें।
 

सातवें ओवर में राहुल को मिला था जीवनदान 

 
सातवें ओवर में भारत की पहली पारी के दौरान न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी गेंदबाजी कर रहे थे. पारी के सातवें ओवर की चौथी गेंद केएल राहुल (05 रन) के पैड पर लगी। हेनरी ने जोरदार अपील की, लेकिन फील्ड अंपायर ने राहुल को आउट नहीं दिया। इसके बाद मैट हेनरी ने कप्तान टॉम लैथम से डीआरएस लेने की अपील की। ग्लेन फिलिप्स ने कप्तान टॉम लैथम को इनसाइड एज या बैट-पैड की आशंका जताते हुए रिव्यू न लेने की सलाह दी। न्यूजीलैंड ने रिव्यू नहीं लिया। 15 सेकंड का समय बीतने के बाद रिप्ले में साफ दिखा कि गेंद सीधे पैड पर लगी थी और बॉल-ट्रैकिंग में 'थ्री रेड्स' आए, यानी अगर रिव्यू लिया गया होता तो राहुल आउट हो सकते थे। गेंदबाज मैट हेनरी ने रिप्ले के बाद अपना गुस्सा भी दिखाया। राहुल ने पांच रन के स्कोर पर मिले इस जीवनदान का फायदा उठाते हुए टेस्ट करियर का 13वां शतक लगाया।

केएल राहुल ने शतकीय पारी से बनाए कई रिकॉर्ड्स

 
केएल राहुल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़कर कई रिकॉर्ड्स बनाए। केएल राहुल न्यूजीलैंड में बतौर ओपनर शतक लगाने वाले चौथे भारतीय खिलाड़ी बने। राहुल से पहले सुनील गावस्कर, शिखर धवन और गौतम गंभीर यह कारनामा कर चुके हैं। वह न्यूज़ीलैंड में अपनी पहली टेस्ट पारी में शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज भी बने हैं। सुनील गावस्कर और सुरिंदर अमरनाथ ने भी न्यूजीलैंड में अपने पहले टेस्ट में शतक लगाया था। इसके अलावा वह सभी सेना देशों में शतक लगाने वाले पांचवें भारतीय खिलाड़ी भी बने हैं। मोहम्मद अजहरुद्दीन, सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और विराट कोहली पहले यह कारनामा कर चुके हैं। 
 

पहले टेस्ट में भारतीय टीम की पकड़ मजबूत

 
भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के 368 रन के जवाब में तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक चार विकेट पर 486 रन बनाए हैं। केएल राहुल के शतक के अलावा शुभमन गिल (98) और देवदत्त पडिक्कल (80) ने भी दमदार पारी खेली। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऋषभ पंत 55 रन और अंशुल कंबोज 00 रन बनाकर नाबाद हैं।
 

यह भी पढ़ें- सैंडपेपर मामले के दोबारा सामने आने से झल्ला गए जोश हेजलवुड, पैट कमिंस का साथ देते हुए CA को दे डाली धमकी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।