विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मेरी पत्नी रो रही थी, किसी ने फोन नहीं उठाया... ऑस्ट्रेलिया में हुए ड्रेसिंग रूम विवाद पर छलका सरफराज का दर्द

Published: Sat, 21 Nov 2026 01:04 PM (IST)Updated: Sat, 21 Nov 2026 01:12 PM (IST)

सरफराज खान पर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान ड्रेसिंग रूम की जानकारी लीक करने का आरोप लगा था। सरफराज खान भारतीय टीम का हिस्सा थे, मगर उन्हें कोई मैच खेलने का मौका नहीं मिला था। 

सरफराज खान (P.C- BCCI X)

सरफराज खान (P.C- BCCI X)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें
स्पोर्ट्स डेस्क नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया में 2024-25 बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान भारत के मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज सरफराज खान पर ड्रेसिंग रूम की जानकारी लीक करने का गंभीर आरोप लगा था। सोशल मीडिया पर इसे लेकर जमकर हंगामा मचा था। अब सरफराज खान ने पूरे विवाद पर चुप्पी तोड़ी है।
 
सरफराज खान ने पूर्व भारतीय ओपनर आकाश चोपड़ा के यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा कि इन आरोपों से मुझे सबसे ज्यादा दुख पहुंचा। उन्होंने कहा कि इसका असर उनके माता-पिता और पत्नी पर भी पड़ा। भारतीय बल्लेबाज ने कहा कि इन आरोपों के बाद सबसे पहले उनसे टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने संपर्क किया था। सरफराज ने कहा कि गौतम गंभीर ने उन्हें फोन कर क्रिकेट पर ध्यान देने को कहा था। 
 

मेरी पत्नी रो रही थी : सरफराज 

सरफराज खान ने कहा कि घटना के बाद उन्होंने अपना फोन बंद कर लिया था, दो दिन तक उन्होंने अपना फोन बंद रखा था। सरफराज ने आकाश चोपड़ा के यूट्यूब चैनल पर बताया कि मेरे पिता नौशाद बहुत दुखी थे, और मेरी पत्नी भी रो रही थी। 
 

गौतम गंभीर ने सबसे पहले किया संपर्क: सरफराज 

भारतीय बल्लेबाज ने कहा कि दो दिन बाद GG सर (गौतम गंभीर) का फोन आया, उन्होंने मुझसे कहा कि ये सब बेकार की बातें हैं, ऐसी राजनीति में न पड़ें और अपने खेल पर ध्यान दें. गौतम गंभीर सर ने मेरे पिता से बात की और उनसे कहा कि वे ऐसी बातों को अहमियत देना बंद करें और सरफराज को क्रिकेट खेलने दें, क्योंकि वह एक अच्छा क्रिकेटर है। उन्होंने मेरे पिता से कहा कि अगर उन्हें किसी मदद की ज़रूरत हो, तो वे उन्हें कॉल कर सकते हैं, वह पहले व्यक्ति थे जिन्होंने मुझे कॉल किया। 
 

हार के बाद खिलाड़ियों पर बरसे थे गौतम गंभीर 

 
रिपोर्ट्स के मुताबिक मेलबर्न में चौथे टेस्ट में भारत की हार के बाद गौतम गंभीर खिलाड़ियों पर जमकर बरसे थे। उन्होंने कई प्लेयर्स को जमकर खरी खोटी सुनाई थी। भारतीय ड्रेसिंग रूम में उस दौरान उथल पुथल की खबरें भी सामने आई थी।  सरफराज पांच टेस्ट मैचों की सीरीज़ के लिए टीम में शामिल थे, लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला था।
 


सोशल मीडिया पर बहुत कुछ लिखा गया: सरफराज खान 

 
सरफराज खान ने कहा कि सोशल मीडिया पर बहुत कुछ लिखा गया। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान मुझे चोट लग गई थी और मैं रिहैब के लिए NCA चला गया था। अचानक, ऐसी खबरें आने लगीं कि मैंने ड्रेसिंग रूम की जानकारी लीक की है। मैं सोच रहा था कि मैं किससे बात करूं। मुझे नहीं पता कि यह बात किसने कही। मुझे बहुत बुरा लग रहा था, और जब मैंने किसी को कॉल किया, तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। मेरे परिवार के लिए वह बहुत मुश्किल समय था।  सोशल मीडिया पर एक छोटी सी बात भी बहुत बड़ी बन जाती है। 
 
सरफराज ने भारत के लिए छह टेस्ट मैच खेले हैं। उन्होंने 37.10 की औसत से 371 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं। नवंबर 2024 में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था। 
 

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: राहुल और गिल ने दिखाया दबदबा तो पडिक्कल-पंत ने न्यूजीलैंड को निचोड़ा, भारत ने ली 118 रनों की बढ़त

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।