विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs NZ: राहुल और गिल ने दिखाया दबदबा तो पडिक्कल-पंत ने न्यूजीलैंड को निचोड़ा, भारत ने ली 118 रनों की बढ़त

Published: Sat, 21 Nov 2026 11:29 AM (IST)

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के तीसरे दिन अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। केएल राहुल के शतक और गिल, पडिक्कल, पंत के अर्धशतकों से टीम इंडिया ने 118 रनों की बढ़त ले ली है।

केएल राहुल और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां

केएल राहुल और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। सलामी बल्लेबाज केएल राहुल के शतक के बाद कप्तान शुभमन गिल, देवदत्त पडिक्कल और ऋषभ पंत की अर्धशतकीय पारियों के दम पर भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार को अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने न्यूजीलैंड के 368 रनों के जवाब में चार विकेट खोकर 486 रन बना लिए हैं।

वेलिंग्टन के बेसिन रिजर्व मैदान पर खेले जा रहे मैच में तीसरे दिन स्टम्प्स तक टीम इंडिया ने मेजबान टीम पर 118 रनों की बढ़त ले ली है। पंत 55 रन बनाकर नाबाद हैं। उनके साथ नाइट वॉचमैन अंशुल कंबोज हैं जिन्होंने अभी तक खाता नहीं खोला है।

राहुल और पडिक्कल का कमाल

भारत ने दिन की शुरुआत एक विकेट के नुकसान पर 159 रनों के साथ की थी। राहुल ने 52 और पडिक्कल ने 16 रनों से अपनी पारी को आगे बढ़ाया। दोनों ने न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को कोई भी मौका नहीं दिया और आराम से बल्लेबाजी की। इन दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 165 रनों की साझेदारी हुई। यशस्वी जायसवाल की तरह ही पडिक्कल शतक पूरा नहीं कर पाए। उन्हें काइल जेमिसन ने बोल्ड कर दिया। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 175 गेंदों का सामना कर 10 चौकों की मदद से 80 रन बनाए। उनका विकेट 295 के कुल स्कोर पर गिरा।

राहुल ने अपना शतक पूरा किया और इसी के साथ उन्होंने इतिहास भी रच दिया। राहुल भारत के पहले ओपनर हैं जिन्होंने सेना देशों (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) में शतक जमाया है। वहीं, वह सेना देशों में शतक जमाने वाले भारत के कुल पांचवें बल्लेबाज बने हैं।

गिल का मिला साथ

पडिक्कल के बाद राहुल को गिल का साथ मिला और दोनों ने कीवी गेंदबाजों को परेशान कर दिया। इन दोनों के बीच 91 रनों की साझेदारी हुई। राहुल बेहद सहज होकर बल्लेबाजी कर रहे थे। तभी नाथन स्मिथ की एक इनस्विंग पर वह परेशान हुए और गेंद उनके दस्तानों से लगकर विकेट पर जा लगी। उन्होंने 290 गेंदों का सामना कर नौ चौके और दो छक्कों की मदद से 136 रन बनाए।

फिर आए पंत ने अपने अंदाज में बल्लेबाजी की। उन्होंने बड़े शॉट्स लगाए। दूसरे छोर से गिल अपने शतक की तरफ बढ़ रहे थे। 98 के स्कोर पर जैसे ही वह पहुंचे जैकब डफी की इनस्विंग को संभाल नहीं पाए और बोल्ड हो गए। गिल ने 148 गेंदों पर नौ चौके और दो छक्कों की मदद से शानदार पारी खेली।

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: केएल राहुल के शतक ने हिला दी न्यूजीलैंड की जमीन, ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय बल्लेबाज

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: राहुल और यशस्वी का ऐतिहासिक कमाल, गावस्कर और चेतन चौहान के रिकॉर्ड को किया धवस्त

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।