विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs NZ: केएल राहुल के शतक ने हिला दी न्यूजीलैंड की जमीन, ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय बल्लेबाज

Published: Sat, 21 Nov 2026 08:15 AM (IST)

केएल राहुल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में शानदार शतक जमाया है और अपना नाम खास लिस्ट में लिखवा लिया है। 

केएल राहुल ने जमाया शतक

केएल राहुल ने जमाया शतक

HighLights

  1. केएल राहुल ने जमाया शानदार शतक

  2. राहुल ने खास लिस्ट में लिखवाया नाम

  3. राहुल के शतक से टीम इंडिया मजबूत

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन के बेसिन रिजर्व स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक जमाया है। उन्होंने मैच के तीसरे दिन शनिवार को अपना शतक पूरा किया और वो काम कर दिया जो वीरेंद्र सहवाग और सुनील गावस्कर भी नहीं कर पाए।

राहुल ने दिन की शुरुआत नाबाद 52 रनों के साथ की थी। उन्होंने देवदत्त पडिक्कल के साथ पारी को बुना और भारत को मजबूत किया। दूसरे दिन उन्होंने अपना शतक पूरा किया और खास लिस्ट में अपनी जगह बनाई।

बना दिया रिकॉर्ड

राहुल भारत के सिर्फ चौथे सलामी बल्लेबाज हैं जिसने न्यूजीलैंड में शतक जमाया है। उन्होंने 209 गेंदों पर अपने 100 रन पूरे किए। इस शतक के साथ राहुल सचिन तेंदलुकर, विराट कोहली, राहुल द्रविड़ और मोहम्मद अजहरुद्दीन की लिस्ट में आ गए हैं। वह सेना देशों में शतक जमाने वाले भारत के पांचवें बल्लेबाज हैं। इसके अलावा वह भारत के पहले ओपनर हैं जिसने सेना देशों में शतक जमाया है। सहवाग और गावस्कर जैसे सलामी बल्लेबाजों ने भी यह काम नहीं किया।

सहवाग ने न्यूजीलैंड में कभी भी टेस्ट शतक नहीं बनाया था। वहीं, गावस्कर साउथ अफ्रीका में कभी टेस्ट क्रिकेट नहीं खेले। राहुल ने साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया (सेना देशों) में शतक जमाने का कारनामा कर डाला।

भारत को किया मजबूत

राहुल ने इस मैच में दो शानदार साझेदारियां बुनीं। उन्होंने पहले यशस्वी जायसवाल के साथ मिलकर 130 रनों की साझेदारी की। यह न्यूजीलैंड में भारत के लिए पहले विकेट के लिए दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। इसके बाद उन्होंने दूसरे विकेट के लिए देवदत्त पडिक्कल के साथ मिलकर 165 रन जोड़े। पडिक्कल और यशस्वी दोनों ही शतक पूरा नहीं कर सके। यशस्वी ने 89 गेंदों पर 16 चौकों की मदद से 85 रन जोड़े। वहीं, पडिक्कल ने 80 रनों की पारी खेली।

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: राहुल और यशस्वी का ऐतिहासिक कमाल, गावस्कर और चेतन चौहान के रिकॉर्ड को किया धवस्त

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: फिलिप्स-निकल्स के शतकों से मजबूत न्यूजीलैंड को यशस्वी-राहुल का करारा जवाब, टीम इंडिया की दमदार शुरुआत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।