AUS vs SL Highlights: मार्श-इंग्लिस ने मचाया बल्ले से हल्ला, ऑस्ट्रेलिया ने दर्ज की वर्ल्ड कप 2023 में पहली जीत, श्रीलंका को 5 विकेट से हराया
Australia vs Sri Lanka Match Highlights: आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया ने पहली जीत का स्वाद चख लिया है। एकतरफा मुकाबले में कंगारू टीम ने श्रीलंका को 5 विकेट से हराया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिचेल मार्श 52 और जोश इंग्लिस ने 58 रन जड़े। वहीं, ग्लेन मैक्सवेल 21 गेंदों पर 31 रन बनाकर नाबाद रहे। मार्नस लाबुशेन ने भी 40 रन का योगदान दिया।

Australia vs Sri Lanka Match Highlights: आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया ने पहली जीत का स्वाद चख लिया है। एकतरफा मुकाबले में कंगारू टीम ने श्रीलंका को 5 विकेट से हराया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिचेल मार्श 52 और जोश इंग्लिस ने 58 रन जड़े। वहीं, ग्लेन मैक्सवेल 21 गेंदों पर 31 रन बनाकर नाबाद रहे। मार्नस लाबुशेन ने भी 40 रन का योगदान दिया।
इससे पहले श्रीलंका की पूरी टीम 43.3 ओवर में 209 रन बनाकर ऑलआउट हुई। टीम की ओर से कुशल परेरा ने सर्वाधिक 78 रन बनाए, जबकि पाथुम निशंका ने 61 रन जड़े। गेंदबाजी में कंगारू टीम की ओर से एडम जम्पा ने चार विकेट झटके।
AUS vs SL Live Score: ऑस्ट्रेलिया ने दर्ज की पहली जीत
आखिरकार ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड कप 2023 में पहली जीत का स्वाद चख लिया है। एकतरफा मुकाबले में कंगारू टीम ने श्रीलंका को पांच विकेट से हरा दिया है। श्रीलंका से मिले 210 रन के लक्ष्य को ऑस्ट्रेलिया ने 35.2 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल किया।
AUS vs SL Live Score: जोश इंग्लिस लौटे पवेलियन
ऑस्ट्रेलिया की टीम ने अपना पांचवां विकेट गंवा दिया है। जोश इंग्लिस 58 रन की शानदार पारी खेलने के बाद पवेलियन लौट रहे हैं।
AUS vs SL Live Score: जीत की दहलीज पर ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया की टीम जीत की दहलीज पर खड़ी है। 33 ओवर का खेल हो चुका है और कंगारू टीम ने स्कोर बोर्ड पर 4 विकेट खोकर 192 रन लगा दिए हैं। मैक्सवेल 29 और जोश इंग्लिस 58 रन बनाकर खेल रहे हैं।
AUS vs SL Live Score: लाबुशेन चले पवेलियन
मधुशंका ने मार्नस लाबुशेन की 40 रन की पारी का अंत कर दिया है। हालांकि, अब काफी देर हो चुकी है और मैच ऑस्ट्रेलिया की पकड़ में नजर आ रहा है।
AUS vs SL Live Score: ऑस्ट्रेलिया मजबूत स्थिति में
ऑस्ट्रेलिया की टीम जीत की तरफ तेजी से कदम बढ़ा रही है। टीम के स्कोर बोर्ड पर 3 विकेट खोकर 153 रन लग चुके हैं। जोश इंग्लिस ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। वहीं, मार्नस लाबुशेन 36 रन बनाकर खेल रहे हैं।
AUS vs SL Live Score: 24 ओवर बाद 127/3
24 ओवर का खेल हो चुका है और ऑस्ट्रेलिया ने स्कोर बोर्ड पर 3 विकेट खोकर 127 रन लगा दिए हैं। जोश इंग्लिस 31 और मार्नस लाबुशेन भी 31 रन बनाकर खेल रहे हैं।
AUS vs SL Live Score: 100 के पार पहुंचा ऑस्ट्रेलिया का स्कोर
20 ओवर का खेल हो चुका है और ऑस्ट्रेलिया ने स्कोर बोर्ड पर 3 विकेट खोकर 109 रन लगा दिए हैं। जोश इंग्लिस 21 और मार्नस लाबुशेन 25 रन बनाकर खेल रहे हैं।
AUS vs SL Live Score: मार्श हुए रनआउट
दो रन चुराने के प्रयास में मिचेल मार्श को अपना विकेट गंवाना पड़ गया है। ऑस्ट्रेलिया को तीसरा और करारा झटका 81 के स्कोर पर लगा है। श्रीलंका ने फिर से मैच में वापसी कर ली है।
AUS vs SL Live Score: मार्श का अर्धशतक पूरा
मिचेल मार्श ने 44 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। मार्श की इस पारी के चलते ऑस्ट्रेलिया की टीम मैच में वापस लौट चुकी है। लाबुशेन भी मार्श का भरपूर साथ निभा रहे हैं।
AUS vs SL Live Score: बोल रहा मार्श का बल्ला
मिचेल मार्श का बल्ला बोल रहा है और वह लाबुशेन के साथ मिलकर टीम की पारी को संवारने में जुटे हुए हैं। ऑस्ट्रेलिया ने 50 रन का आंकड़ा पार लिया है। 9 ओवर के बाद टीम के स्कोर बोर्ड पर 62 रन लग चुके हैं। मार्श 44 पर पहुंच गए हैं।
AUS vs SL Live Score: 6 ओवर बाद ऑस्ट्रेलिया 42/2
6 ओवर का खेल हो चुका है और ऑस्ट्रेलिया ने दो विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 42 रन लगा दिए हैं। मिचेल मार्श 22 गेंदों पर 29 रन बनाकर खेल रहे हैं, तो मार्नस लाबुशेन 2 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं।
AUS vs SL Live Score: स्मिथ जीरो पर आउट
मधुशंका ने ऑस्ट्रेलिया की टीम को एक और बड़ा झटका दे दिया है। इस बार श्रीलंकाई तेज गेंदबाज का शिकार स्टीव स्मिथ बने हैं। स्मिथ बिना खाता खोले पवेलियन लौट रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया अब 24/2 है।
AUS vs SL Live Score: श्रीलंका को लगा पहला झटका
मधुशंका ने श्रीलंका को पहली सफलता दिला दी है। डेविड वॉर्नर 11 रन बनाने के बाद पवेलियन लौट रहे हैं। कंगारू टीम को पहला झटका 24 के स्कोर पर लगा है।
AUS vs SL Live Score: ऑस्ट्रेलिया का दमदार आगाज
ऑस्ट्रेलिया की पारी का आगाज हो चुका है और पहले ओवर में ही डेविड वॉर्नर ने अपने इरादे साफ कर दिए हैं। वॉर्नर ने 4 गेंदों में 10 रन कूट दिए हैं। वहीं, मिचेल मार्श भी 5 पर पहुंच गए हैं।
AUS vs SL Live Score: थम गई है बारिश
बारिश रुक चुकी है और कवर्स को हटा दिया गया है। थोड़ी देर में हम ऑस्ट्रेलिया का चेज शुरू होते देखेंगे।
AUS vs SL Live Score: लखनऊ में शुरू हुई बारिश
लखनऊ में फिर से बारिश शुरू हो गई है और इस वजह से ऑस्ट्रेलिया की पारी देरी से शुरू होगी। श्रीलंका पहले बल्लेबाजी करते हुए 209 रन पर ऑलआउट हुई है।
Aus vs Sl Live: ऑस्ट्रेलिया को मिला 210 रन का लक्ष्य
श्रीलंकाई टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 43.3 ओवर में 209 रन बनाए। असलंका पारी के 43.3 ओवर में ग्लेन मैक्सवेल का शिकार बने। श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को मैच जीतने के लिए 210 रन का लक्ष्य दिया। मैच में कंगारू टीम की तरफ से एडम जंपा ने 4 विकेट झटके।
Aus vs Sl Live: श्रीलंका को लगा 8वां झटका
श्रीलंका टीम को 199 रन पर आठवां झटका लगा। महीश थीक्षणा बिना खाता खोले ही पवेलियन लौटे। एडम जंपा को इस दौरान चार सफलता मिली।
AUS vs SL Live Score: श्रीलंका का गिरा सातवां विकेट
श्रीलंका टीम का सातवां विकेट गिर चुका है। चमिका करुणारत्ने 2 रन बनाकर LBW आउट हो गए है। एडम को तीसरी सफलता मिली।
AUS vs SL Live Score: श्रीलंका की आधी टीम लौटी पवेलियन
बारिश के बाद श्रीलंका का पांचवां विकेट गिर चुका है। मिचेल स्टार्क ने धनंजय डी सिल्वा को आउट किया। इस दौरान वह 7 रन ही बना सके।
AUS vs SL Live: लखनऊ में रुकी बारिश
लखनऊ में बारिश रुक चुकी है। मैदान से कवर्स हटाए जा रहे हैं। कुछ ही देर में खेल शुरू हो सकता हैं।
Aus vs Sl Live: बारिश की वजह से खेल को रोका गया
लखनऊ में बारिश ने दस्तक दे दी है। ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका के मैच को बारिश की वजह से रोक दिया गया है। मैदान को कवर्स से ढक दिया गया। श्रीलंका ने 32.1 ओवर तक 178/4 रन बना लिए हैं।
AUS vs SL Live Score Match: Adam Zampa को मिली दूसरी सफलता
दो ओवर में एडम जांपा ने दो सफलता हासिल कर ली है। पहले कुसल मेंडिस को 13 रन पर डेविड वॉर्नर के हाथों कैच आउट कराया और फिर अगले ओवर में सदीरा समरविक्रमा को LBW कर पवेलियन भेजा।
Aus vs Sl Live Score: श्रीलंका को लगा तीसरा झटका
कुसल परेरा के आउट होने के बाद कुसल मेंडिस से हर किसी को उम्मीद थी कि वह पारी को संभालने की जिम्मेदारी उठाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। कुसल मेंडिस सस्ते में पवेलियन लौट गए हैं। डेविड वॉर्नर ने शानदार फील्डिंग करते हुए कुसल मेंडिस का कैच लपका।
28 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 165/3 रहा।
AUS vs SL Live Score: श्रीलंका का गिरा दूसरा विकेट
157 रन के स्कोर पर श्रीलंका का दूसरा विकेट गिरा। पैट कमिंस ने कुसल परेरा को अपना शिकार बनाया। कुसल परेरा बोल्ड हुए। परेरा 78 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
AUS vs SL Live: श्रीलंका को लगा पहला झटका
125 रन के स्कोर पर श्रीलंकाई टीम को पहला झटका लगा है। पैट कमिंस ने ऑस्ट्रेलिया को पहली सफलता दिलाई। पाथुम निसांका पारी के 22वें ओवर में डेविड वॉर्नर के हाथों कैच आउट हुए। इस दौरान निसांका ने 61 रन बनाए।
22 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 127/1 रहा
AUS vs Sl Live Score: पाथुम निसांका ने जड़ा अर्धशतक
पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंकाई टीम के दोनों ओपनर्स शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। कुसल के बाद नासंका ने भी अर्धशतक जड़ दिया है। 58 गेंदों पर पाथुम ने अर्धशतक जड़ा।
20 ओवर के बाद श्रीलंकाई टीम का स्कोर 114/0
AUS v s SL Live Score: Kusal Perara ने खेली अर्धशतकीय पारी
पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंकाई टीम के सलामी बल्लेबाज कुसल परेरा ने अर्धशतक जड़ दिया है। 57 गेंदों का सामना करते हुए कुसल ने 50 रन पूरे किए। कुसल और निसांका की जोड़ी ने शानदार शुरुआत करते हुए टीम को मजबूती दिलाने का काम कर रहे हैं।
19 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 110/0 रहा।
AUS vs SL LIVE: पथुम-परेरा के बीच अर्धशतकीय साझेदारी
पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंकाई टीम ने 13 ओवर के बाद बिना किसी नुकसान के 70 रन बना लिए हैं। पथुम निसांका और कुसल परेरा के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। ये श्रीलंका के लिए विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरी 50 प्लस साझेदारी हुई।
SL vs AUS Live: 10 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 50 रन के पार पहुंचा
पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका टीम का स्कोर 10 ओवर के बाद 50 रन के पार पहुंच गया है। कुसल परेरा 24 रन और पाथुम निसंका 22 रन पर खेल रहे है। ऑस्ट्रेलियाई टीम की नजरें विकेट लेने पर बनी हुई है।
10 ओवर के बाद श्रीलंकाई टीम का स्कोर 51/0 रहा।
AUS vs SL Live: कुसल परेरा ने दनादन जमाए दो चौके
जोश हेजलवुड ने पारी का चौथा ओवर किया। कुसल परेरा ने दूसरी गेंद पर प्वाइंट के पास से शानदार चौका जमाया। अगली ही गेंद पर परेरा ने वाइड मिड ऑफ की दिशा में शानदार ड्राइव लगाई। इस ओवर में 8 रन बनाए।
4 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 21/0। कुसल परेरा 9* और पाथुम निसांका 10* रन बनाकर खेल रहे हैं।
AUS vs SL Live: निसांका ने जड़े दो करारे चौके
पाथुम निसांका ने श्रीलंका को शानदार शुरुआत दिलाई है। मिचेल स्टार्क द्वारा किए पारी के पहले ओवर की पांचवीं व छठी गेंद पर निसांका ने लगातार दो चौके जड़े। निसांका ने पांचवीं गेंद पर स्क्वायर फाइन लेग में फ्लिक करके बाउंड्री हासिल की। अगली गेंद पर स्क्वायर लेग की दिशा में दूसरा शानदार चौका जमाया।
1 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 9/0। पाथुम निसांका 8* और कुसल परेरा 0* रन बनाकर खेल रहे हैं।
AUS vs SL Live: ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11
मिचेल मार्श, डेविड वॉर्नर, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, जोश इंग्लिस, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस (कप्तान), एडम जंपा और जोश हेजलवुड।
AUS vs SL Live: श्रीलंका की प्लेइंग 11
पाथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (कप्तान), सदीरा समरविक्रमा, चरित असलंका, धनंजय डी सिल्वा, चमिका करुणारत्ने, दुनीथ वेलालागे, महीश थीक्षणा, दिलशान मदुशंका और लाहिरू कुमार।
AUS vs SL Live: श्रीलंका ने जीता टॉस
श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने सोमवार को वर्ल्ड कप 2023 के 14वें मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। श्रीलंका ने अपनी टीम में दो बदलाव किए हैं। चमिका करुणारत्ने और लाहिरू कुमार को दासुन शनाका और महीश पाथिराना की जगह शामिल किया गया है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है।