Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Mutual Funds मास्टरी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • match-report
LIVE BLOG

AUS vs PAK Highlights: जंपा की बेहतरीन गेंदबाजी की आगे पस्त हुई पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया ने 62 रन से हराया

Australia vs Pakistan Updates 2023 World Cup: आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 के 18वें मैच में ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत पाकिस्तान के साथ हुई। ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 62 रन से हराया। पाकिस्तान की पूरी टीम 305 रन बनाकर सिमट गई।

By Shubham MishraFri, 20 Oct 2023 10:20 PM (GMT+05:30)
News Article Hero Image

Australia vs Pakistan Live Score Updates 2023 World Cup: ICC World Cup 2023 के 18वें मैच में ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत पाकिस्तान के साथ हुई। ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 62 रन से हराते हुए लगातार दूसरी जीत दर्ज की।

पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 9 विकेट 367 रन बनाए। मार्श ने 121 रन की पारी खेली। वहीं, डेविड वॉर्नर ने 163 रन बनाए। शाहीन अफरीदी को 5 विकेट मिले। हारिस रऊफ को तीन विकेट मिले।

लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान 305 रन पर सिमट गई। अब्दुल्लाह शफीक ने 64 और इमाम-उल-हक ने 70 रन की पारी खेली। मोहम्मद रिजवान ने 46 रन बनाए। एडम जंपा को 4 विकेट मिले।

AUS vs PAK Playing 11

ऑस्ट्रेलिया प्लेइंग 11: डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, जोश इंग्लिस, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, एडम जम्पा, जोश हेजलवुड।

पाकिस्तान प्लेइंग 11: अब्दुल शफीक, इमाम उल हक, बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, साऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद नवाज, उस्मा मीर, हसन अली, शाहीन अफरीदी, हैरिस रऊफ।

20 Oct 202310:13:35 PM
AUS vs PAK Live Score: 62 रन से जीता ऑस्ट्रेलिया

 ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 62 रन से हराया। ऑस्ट्रेलिया की लगातार दूसरी जीत है। 368 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान 305 रन पर ऑल आउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया प्वाइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर पहुंच गई है। 

20 Oct 202310:05:33 PM
AUS vs PAK Live Score: पाकिस्तान का गिरा नौवां विकेट

 पाकिस्तान की पारी ताश की पत्तों की तरह बिखरी रही है। टीम ने 9वां विकेट गंवा दिया है। ऑस्ट्रेलिया जीत से एक विकेट दूर है। 

45 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर- 301/9 

20 Oct 20239:48:12 PM
AUS vs PAK Live Score: पाकिस्तान की उम्मीद टूटी

 पाकिस्तान का छठवां विकेट गिर गया। मोहम्मद रिजवान 46 रन बनाकर आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया की मजबूत पकड़ बन गई है। 

41 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर- 274/6

20 Oct 20239:16:23 PM
AUS vs PAK Live Score: पाकिस्तान के चार बल्लेबाज लौटे पवेलियन

 पाकिस्तान का चौथा विकेट गिरा। साउद शकील 30 रन बनाकर आउट हुए। इफ्तिखार बल्लेबाजी के लिए आए हैं। रिजवान अभी भी क्रीज पर हैं। 

35 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर- 232/4

20 Oct 20238:45:03 PM
AUS vs PAK Live Score: पाकिस्तान के गिरे तीन विकेट

 ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को तीन झटके दे दिए हैं। कप्तान बाबर आजम 18 रन बनाकर आउट हुए। एडम जंपा को सफलता मिली। रिजवान और शकील बल्लेबाजी कर रहें हैं। 

29 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर- 190/3

20 Oct 20238:15:50 PM
AUS vs PAK Live Score: पाकिस्तान को लगा पहला झटका

 स्टाइनिस ने पाकिस्तान को झटका दिया। शफीक 64 रन बनाकर आउट हुए। बाबर आजम क्रीज पर आए हैं। अभी तक 11 रन बना लिए हैं।

23 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर- 151/1, इमाम-उल-हक 69 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

20 Oct 20237:52:03 PM
AUS vs PAK Live Score: शफीक और इमाम का अर्धशतक

 पाकिस्तान के ओपनर बल्लेबाज शफीक और इमाम ने अर्धशतक जड़ दिया है। पहले विकेट के लिए  दोनों ने 112 रन की साझेदारी की है। 

18 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर- 112/0, इमाम 54 और शफीक 51 रन बनाकर खेल रहे।

20 Oct 20237:37:19 PM
AUS vs PAK Live Score: 100 के करीब पहुंचा पाकिस्तान का स्कोर

 पाकिस्तान ने ठोस शुरुआत की है। टीम का स्कोर 100 के करीब पहुंच गया है। अभी तक कोई विकेट नहीं गंवाया है। 12वें ओवर की पांचवीं गेंद पर शफीक का कैच शॉन एबट ने छोड़ा।

15 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर- 94/0, इमाम-उल-हक 42 रन, अब्दुल्ला शफीक 45 रन बनाकर खेल रहे हैं।

20 Oct 20237:08:50 PM
AUS vs PAK Live Score: पाकिस्तान की अग्रेसिव शुरुआत

 ऑस्ट्रेलिया के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान ने ठोस शुरुआत की है। पहले विकेट लिए 48 रन की साझेदारी हो चुकी है। इमाम और शफीक संभलकर खेल रहे हैं।

8 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर- 40/0

20 Oct 20236:34:58 PM
AUS vs PAK Live Score: पाकिस्तान की बल्लेबाजी शुरू

पाकिस्तान की पारी शुरू हो चुकी है। ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर के खेल में 9 विकेट के नुकसान पर 367 रन बनाए।

20 Oct 20236:02:01 PM
AUS vs PAK Live Score: ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को दिया 368 रन का टारगेट

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से ओपनर्स डेविड-मिचेल ने शानदार 121 रन की शतकीय साझेदारी की, जिसकी बदौलत कंगारू टीम ने पाकिस्तान को 368 रन का लक्ष्य दे दिया है। वॉर्नर ने वनडे करियर का 21वां और विश्व कप का 5वां शतक जमाया, वहीं मार्श ने दूसरी सेंचुरी जड़ी। शाहीन शाह अफरीदी ने 5 विकेट चटकाए, जबकि हारिस रऊफ को 3 सफलता मिली।

20 Oct 20235:47:34 PM
Live AUS vs PAK Score: ऑस्ट्रेलिया का गिरा सातवां विकेट

हारिस रऊफ ने ऑस्ट्रेलिया को 7वां झटका दिया। उन्होंने मार्नस लाबुशेन को शादाब खान के हाथों कैच आउट कराया।

20 Oct 20235:25:12 PM
AUS vs PAK Live Score: ऑस्ट्रेलिया की आधी टीम लौटी पवेलियन

ऑस्ट्रेलिया की आधी टीम पारी के 45वें ओवर तक पवेलियन लौट चुकी है। पाकिस्तान ने शानदार वापसी की और हारिस रऊफ ने जोश को 13 रन के स्कोर पर रिजवान के हाथों कैच आउट कराया।

20 Oct 20235:07:00 PM
AUS vs PAK Live Score: ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 300 के पार

 ऑस्ट्रेलिया ने 300 का स्कोर पार कर लिया है। तीन विकेट गंवाए हैं। मैक्सवेल के बाद स्मिथ भी पवेलियन लौट गए हैं। मार्कस स्टाइनिस, वॉर्नर का साथ दे रहे हैं।

42 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर- 319/3, वॉर्नर 157 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

20 Oct 20234:12:04 PM
Aus vs Pak Match Live Score: ऑस्ट्रेलियाई टीम के दोनों ओपनर्स ने ठोके शतक

ऑस्ट्रेलियाई टीम की तरफ से सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर और मिचेल मार्श ने दमदार शतक ठोक दिया है। दोनों ही बल्लेबाजों के शतक के आगे पाकिस्तानी गेंदबाजों का हाल बेहाल है।

20 Oct 20234:06:33 PM
Aus vs Pak Live Score: ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 200 रन के पार

ऑस्ट्रेलिया की पारी के 30 ओवर के बाद टीम का स्कोर 200 रन के पार पहुंच गया है। डेविड वॉर्नर और मिचेल मार्श के बीच 200 रन की साझेदारी भी हो चुकी है।

30 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 208/0

20 Oct 20233:37:10 PM
Live Aus vs Pak: ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 150 रन के पार पहुंचा

ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 22 ओवर के बाद बिना किसी नुकसान के 162 रन पर पहुंच गया है। टीम की तरफ से डेविड वॉर्नर (77) और मिचेल (74) रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

20 Oct 20233:26:53 PM
AUS vs PAK Live Score: 18 ओवर बाद ऑस्ट्रेलिया 144/0

 18 ओवर का खेल हो चुका है और ऑस्ट्रेलिया ने बिना कोई विकेट गंवाए स्कोर बोर्ड पर 144 रन लगा दिए हैं। डेविड वॉर्नर 71 और मिचेल मार्श 62 रन बनाकर खेल रहे हैं। पाकिस्तान को जल्द से जल्द विकेट चटकाने की जरूरत है।

20 Oct 20233:11:32 PM
AUS vs PAK Live Score: मार्श का अर्धशतक भी पूरा

 मिचेल मार्श ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। मार्श और वॉर्नर ने कंगारू टीम को धमाकेदार शुरुआत दी है। 15 ओवर के बाद टीम के स्कोर बोर्ड पर बिना कोई विकेट गंवाए 128 रन लग चुके हैं।

20 Oct 20233:01:40 PM
Australia vs Pakistan Live Score: वॉर्नर का अर्धशतक पूरा

 डेविड वॉर्नर ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए अपना अर्धशतक महज 39 गेंदों पर पूरा कर लिया है। वॉर्नर आज बेहतरीन लय में दिखाई दे रहे हैं और उनका बल्ला जमकर बोल रहा है। ऑस्ट्रेलिया के स्कोर बोर्ड पर 100 रन भी लग गए हैं।

20 Oct 20232:35:30 PM
AUS vs PAK Live Score: 7 ओवर बाद ऑस्ट्रेलिया 37/0

 7 ओवर का खेल हो चुका है और ऑस्ट्रेलिया ने स्कोर बोर्ड पर बिना कोई विकेट गंवाए 37 रन लगा दिए हैं। डेविड वॉर्नर 17 और मिचेल मार्श 15 रन बनाकर खेल रहे हैं।

20 Oct 20232:16:45 PM
Aus vs Pak Match Live Score: 3 ओवर बाद ऑस्ट्रेलिया 11/0

 3 ओवर का खेल हो चुका है और ऑस्ट्रेलिया ने स्कोर बोर्ड पर बिना कोई विकेट गंवाए 11 रन लगा दिए हैं। मिचेल मार्श 6 और डेविड वॉर्नर 3 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों ही सलामी बल्लेबाज किसी भी तरह की हड़बड़ी में नहीं दिख रहे हैं, जो अच्छी बात है।

20 Oct 20232:04:21 PM
AUS vs PAK Live Score: ऑस्ट्रेलिया की पारी शुरू

 ऑस्ट्रेलिया की पारी का आगाज करने के लिए डेविड वॉर्नर और मिचेल मार्श की सलामी जोड़ी मैदान पर उतर चुकी है।

20 Oct 20231:41:19 PM
Australia vs Pakistan Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है।

 ऑस्ट्रेलिया प्लेइंग 11: डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, जोश इंग्लिस, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, एडम जम्पा, जोश हेजलवुड।

पाकिस्तान प्लेइंग 11: अब्दुल शफीक, इमाम उल हक, बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, साऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद नवाज, उस्मा मीर, हसन अली, शाहीन अफरीदी, हैरिस रऊफ।

20 Oct 20231:35:46 PM
AUS vs PAK Live Score: पाकिस्तान करेगा पहले गेंदबाजी

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

20 Oct 20231:08:48 PM
AUS vs PAK Live Score: मार्श-वॉर्नर पर होगी जिम्मेदारी

 ऑस्ट्रेलिया के लिए अच्छी खबर यह है कि मिचेल मार्श के बल्ले से रन निकल रहे हैं। डेविड वॉर्नर भी अच्छी लय में दिख रहे हैं। पाकिस्तान के खिलाफ अगर वॉर्नर और मार्श मिलकर टीम को अच्छी शुरुआत देने में सफल रहते हैं, तो कंगारू टीम की राह आसान हो सकती है।

20 Oct 202312:58:55 PM
AUS vs PAK Live Score: स्मिथ का लय में लौटना जरूरी

 ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए स्टीव स्मिथ के बल्ले से रन आना बेहद जरूरी है। स्मिथ का प्रदर्शन अब इस वर्ल्ड कप में कुछ खास नहीं रहा है।

20 Oct 202312:16:06 PM
AUS vs PAK Live Score: कैसी खेलती है चिन्नास्वामी की पिच

 चिन्नास्वामी की पिच पर बल्लेबाजों का बोलबाला रहता है। छोटी बाउंड्री होने के चलते इस मैदान पर जमकर चौक-छक्कों की बरसात होती है। गेंदबाजों को रनों पर लगाम लगाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है।

20 Oct 202311:45:19 AM
AUS vs PAK Live Score: जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी कंगारू टीम

 ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन श्रीलंका के खिलाफ आखिरी मैच में आला दर्जे का रहा था। गेंदबाजों ने रंग जमाया था, तो बल्लेबाज भी फॉर्म में दिखाई दिए थे। 

20 Oct 202311:44:22 AM
AUS vs PAK Live Score: प्लेयर्स की हेल्थ से परेशान पाकिस्तान

 पाकिस्तान टीम के लिए समस्या यह है कि टीम के मुख्य खिलाड़ी वायरल फीवर की चपेट में आ गए हैं। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कौन से प्लेयर्स मैदान पर उतरेंगे यह कहना बड़ा मुश्किल है। 

20 Oct 202311:12:15 AM
AUS vs PAK Live Score: ऑस्ट्रेलिया के लिए जीत जरूरी

 पाकिस्तान के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के लिए जीत जरूरी है। कंगारू टीम ने अब तक तीन मैच खेले हैं, जिसमें से दो में टीम को हार झेलनी पड़ी है। वहीं, आखिरी मैच में टीम ने श्रीलंका को पटखनी दी थी।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us