ENG vs AUS 5th Test Day 4: बारिश के चलते जल्दी खत्म हुआ चौथे दिन का खेल, मजबूत स्थिति में ऑस्ट्रेलिया
ENG vs AUS 5th Test Day 4: एशेज सीरीज 2023 का पांचवां मैच लंदन के द ओवल मैदान पर खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया को सीरीज में 2-1 से बढ़त हासिल है। वहीं, अंतिम मैच में पहली बार ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज लंदन के द ओवल मैदान पर एशेज सीरीज 2023 का पांचवां और अंतिम मुकाबला खेला जा रहा है। दोनों टीमों के लिए यह मैच काफी अहम होगा।
पांचवें टेस्ट के पहले दिन इंग्लैंड पहली पारी में 283 रन बनाकर ऑल आउट हो गई थी। हैरी ब्रूक ने सर्वाधिक 85 रन बनाए। वहीं, मिचेल स्टॉर्क ने चार विकेट चटकाए। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 295 रन बनाए। इसके बाद इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 395 रन बनाए और ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 384 रन का लक्ष्य मिला है।
एक तरफ जहां इंग्लैंड 2001 के बाद अपनी धरती पर एशेज के ताज को बचाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। वहीं, ऑस्ट्रेलिया इसे जीतकर इतिहास रचने की कोशिश करेगी। ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज के पहले दो मैचों में शानदार जीत हासिल की थी।
इसके बाद इंग्लैंड ने तीसरे मैच में वापसी करते हुए जीत हासिल की। चौथे मैच में इंग्लैंड की स्थिति काफी मजबूत थी, लेकिन बारिश अंग्रेजी टीम के इरादों पर काल बनकर उभरी। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया सीरीज में 1 मैच आगे है।
सीरीज में पहली बार ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। ऐसे में कमिंस 1905 में जो डार्लिंग के बाद एक सीरीज के पांचों टॉस हारने वाले दूसरे कप्तान बनने से बच गए।
इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन (ENG vs AUS playing XI) -
इंग्लैंड- जैक क्रॉली, बेन डकेट, मोइन अली, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, मार्क वुड, स्टुअर्ट ब्रॉड, जेम्स एंडरसन
ऑस्ट्रेलिया- डेविड वार्नर, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, मिशेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस (कप्तान), टॉड मर्फी, जोश हेजलवुड
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेल बारिश के चलते समय से पहले खत्म हो गया। फिलहाल, दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया मजबूत स्थिति में है। डेविड वॉर्नर और उस्मान ख्वाजा दोनों ने अर्धशतक जड़ दिए हैं। ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 249 रन और बनाने हैं।
38 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर- 135/0 वॉर्नर 58 और ख्वाजा 69 रन बनाकर नाबाद लौटे।
ऑस्ट्रेलिया ने बेहद सधी हुई शुरुआत की। बिना विकेट गंवाए 100 रन से ज्यादा की साझेदारी कर ली है। वॉर्नर और ख्वाजा दोनोंने अर्धशतक जड़ दिया है।
लंच ब्रेक तक ऑस्ट्रेलिया ने बिना विकेट गंवाए 75 रन बना लिए हैं। उस्मान ख्वाजा और डेविड वॉर्नर संभल कर खेल रहे हैं। अभी ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 309 रन चाहिए।
24 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर- 75/0, उस्मान ख्वाजा 39, वॉर्नर 30 रन बनाकर खेल रहे हैं।
9 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर बिना किसी नुकसान के 32 रन है। उस्मान ख्मवाजा (19) और डेविड वॉर्नर (11) रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
इंग्लैंड टीम ने दूसरी पारी में 395 रन बनाए और इंग्लैंड टीम को 384 रन का लक्ष्य मिला। चौथे दिन के खेल में ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी शुरू हो चुकी है। कंगारू टीम की तरफ से सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा और डेविड वॉर्नर की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है।
पांचवें टेस्ट के चौथे दिन के खेल में इंग्लैंड टीम 81.5 ओवर में 395 रन पर ऑलआउट हुई। इस ओवर में टॉड मर्फी ने जेम्स एंडरसन को 8 रन के स्कोर पर आउट किया। ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए अब 384 रन का टारगेट मिला है।
इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांचवें टेस्ट का चौथे दिन का खेल शुरू हो चुका है। इंग्लैंड की तरफ से क्रीज पर जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है।
इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांचवें टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल समाप्त हो गया है। 9 विकेट के नुकसान पर 389 रन बना लिए हैं। इंग्लैंड ने कुल 377 रन की बढ़त हासिल कर ली है। जो रूट और जॉनी बेयरस्टो शतक बनाने से चूक गए।
इंग्लैंड की दूसरी पारी में सातवां विकेट गिर गया है। जॉनी बेयरस्टो शतक बनाने से चूक गए। वह 78 रन बनाकर पवेलियन लौटे। मिचेल स्टॉर्क ने उन्हें अपने शिकार बनाया। इससे पहले जो रूट शतक बनाने से चूक गए थे। वह 91 रन बनाकर आउट हुए थे। इंग्लैंड ने कुल 348 रन की बढ़त हासिल कर ली है।
इंग्लैंड के बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो ने भी अर्धशतक जड़ दिया है। वह रूट का साथ दे रहे हैं। इंग्लैंड ने कुल 299 रन की बढ़त हासिल कर ली है।
200 का आंकड़ा पार करते ही इंग्लैंड के लिए बुरी खबर सामने आई। टॉड मर्फी मे बेन स्टोक्स को 42 रन पर पवेलियन भेजा। अब हैरी ब्रूक मैदान पर आए है रूट का साथ देने के लिए। रूट 52 और ब्रूक ने सिंगल के बाद छक्का जड़ते हुए 7 रन पूरे किए।
5⃣0⃣ runs in 4⃣2⃣ balls with 9⃣ boundaries
Too good is Rooty 🙌
🏴 #ENGvAUS 🇦🇺 #Ashes pic.twitter.com/pxtp7e2TMR
— England Cricket (@englandcricket) July 29, 2023
टीम का स्कोर 222 रन पर 3 विकेट हो गया है। टीम को 210 रन की बढ़त हासिल है।
इंग्लैंड का प्रदर्शन देखकर लग रहा है कि टीम मैच जीतकर सीरीज बराबर करने के इरादे से उतरी है। अब स्टोक्स और रूट तीसरे विकेट के लिए मजबूत साझेदारी की ओर बढ़ रहै हैं। स्टोक्स अपने अर्धशतक के करीब हैं। दोनों के बीच 63 रन की साझेदारी हो गई है।
It was only a matter of time...
— England Cricket (@englandcricket) July 29, 2023
Root RAMPS for six! 🙌 #EnglandCricket | #Ashes pic.twitter.com/RvdTtdVEv6
रूट ने पारी के 38वें ओवर में स्टार्क को लगातार तीन चौके जड़े। इंग्लैंड की टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर चौके के साथ 200 का आंकड़ा पार कर लिया है। टीम का स्कोर 213 पर 2 विकेट है। साथ ही 201 रन की बढ़त भी हासिल कर ली है।
इंग्लैंड ने 150 रन का आकड़ा पूरा कर लिया है। लंच के बाद इंग्लैंड ने जल्द ही क्रॉली का विकेट गंवा दिया। अब इंग्लैंड की ओर से स्टोक्स 26 और रूट 4 रन पर खले रहे हैं। दोनों पारी को आगे बढ़ा रहे हैं।
इंग्लैंड ने 138 रन की बढ़त हासिल कर ली है।
लंच के बाद टीमें वापस मैदान पर आई। इंग्लैंड के लिए अच्छी खबर नहीं है। क्रॉली लंच के बाद 73 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। स्टोक्स का साथ देने के लिए रूट मैदान पर आए हैं।
Ben Stokes. First over after lunch. SIX! 🚀 #EnglandCricket | #Ashes pic.twitter.com/uajezbxqm3
— England Cricket (@englandcricket) July 29, 2023
इंग्लैंड का स्कोर 140 पर 2 विकेट हो गया है। टीम ने 128 रन की बढ़त हासलि कर ली है।
इंग्लैंड ने तीसरे दिन मजबूत शुरुआत करते दूसरी पारी में 100 रन पूरे कर लिए हैं। इसके साथ ही क्रॉली ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। इससे पहले डकेट अपने अर्धशतक से चूक गए।
🚨 5️⃣0️⃣
— England Cricket (@englandcricket) July 29, 2023
Zak Crawley has another half-century! 🔥 #EnglandCricket | #Ashes pic.twitter.com/qUNeZZKALw
वहीं अब क्रॉली ओर स्टोक्स पारी को आगे बढ़ा रहे हैं। टीम का स्कोर 105 रन पर 1 विकेट है और टीम ने 93 रन की बढ़त हासिल कर ली है।
डकेट इंग्लैंड को मजबहत शुरुआत देने के बाद 42 रन पर पवेलियन लौट गए है। हालांकि क्रॉली के साथ मिलकर टीम को बेहतर शुरुआती स्कोर देने के बाद वापस लौट हैं। दोनों ने पहले विकेट के लिए 79 रन जोड़े। अब क्रॉली ओर स्टोक्स पारी को आगे बढ़ा रहे हैं।
𝗘𝗻𝗴𝗹𝗮𝗻𝗱𝘀 𝗡𝗼. 𝟯
— England Cricket (@englandcricket) July 29, 2023
👑 @BenStokes38 👑 #EnglandCricket | #Ashes pic.twitter.com/5UL7WLlPU6
इंग्लैंड का स्कोर 87 पर 1 विकेट हो गया है। टीम ने दूसरी पारी में अब तचक 75 रन की बढ़त हासिल की।
इंग्लैंड का स्कोर 50 रन के पार पहुंच गया है। जैक क्रॉली और बेन डकेट ने टीम को मजबूत शुरआत दिलाई है। दोनों के बीच अभ तक 55 रन की साझेदारी हो गई है। डकेट 34 और क्रॉली 18 रन बनाकर खेल रहे हैं।
टीम का स्कोर 55 रन बिना किसी नुकसान के है। इंग्लैंड ने 43 रन की बढ़त हासिल कर ली है।
Underway on Day 3...
— England Cricket (@englandcricket) July 29, 2023
🏴 Zak Crawley
🏴 Ben Duckett
Go well, boys 💪 #EnglandCricket | #Ashes pic.twitter.com/myRFLd4xjt
जैक क्रॉली और बेन डकेट ने तीसरे दिन इंग्लैंड की दूसरी पारी का आगाज किया। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 295 रन बनाकर 12 रन बढ़त हासिल की थी। इंग्लैंड ने अब 21 रन बना लिए हैं।
You cant park there... 😅
— England Cricket (@englandcricket) July 29, 2023
Zak Crawley starting our final innings of the series how he began the first, crashing it through the covers for four! 😍 #EnglandCricket | #Ashes pic.twitter.com/fqvJDY9w6F