AFG vs BAN: कप्तान रहमत शाह ने संभाला मोर्चा, दूसरे दिन स्टंप्स तक अफगानिस्तान टीम मजबूत स्थिति में पहुंची
अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच शुक्रवार से इकलौते टेस्ट मैच की शुरुआत हुई। मुकाबले के दूसरे दिन स्टंप तक अफगानिस्तान ...और पढ़ें

कप्तान रहमत शाह

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच शुक्रवार से इकलौते टेस्ट मैच की अबु धाबी के शेख जय्यद स्टेडियम में शुरुआत हुई। मुकाबले के दूसरे दिन स्टंप तक अफगानिस्तान ने पहली पारी में 4 विकेट खोकर 211 रन बना लिए हैं। इससे पहले बांग्लादेश ने पहली पारी में 346 रन बनाए थे। ऐसे में अफगान टीम अभी 135 रन पीछे है।
मुकाबले की बात करें तो टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश ने पहले दिन स्टंप तक आठ विकेट के नुकसान पर 317 रन बना लिए थे। नईम हसन 11 और तैजुल इस्लाम चार रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। दूसरे दिन की शुरुआत में तैजुल ने अपनी पारी में 5 रन और जोड़े। इबादत हुसैन का खाता नहीं खुला। वहीं नईम हसन 35 रन बनाकर नाबाद रहे।
पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान को सेदीकुल्लाह अटल और अब्दुल मलिक ने सधी हुई शुरुआत दी। 11वें ओवर में अटल कैच आउट हुए। उन्होंने 31 गेंदों पर 17 रन की पारी खेली। 3 नंबर पर उतरे शाहिदुल्लाह कमाल 20 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
The skipper gets to his 7th Test fifty! 👏👏 Keep going, Shah G! 👏 #AfghanAtalan | #AFGvBD | #GloriousNationVictoriousTeam https://t.co/K45vQaB4Mk
— Afghanistan Cricket Board (@ACBofficials) October 10, 2026
इसके बाद सलामी बल्लेबाज मलिक और कप्तान रहमत शाह के बीच तीसरे विकेट के लिए 70 रन की साझेदारी हुई। इस पार्टनरशिप को इबादत हुसैन ने तोड़ा। उन्होंने मलिक को लिटन दास के हाथों कैच आउट कराया। मलिक ने 120 गेंदों पर 62 रन की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 4 चौके और 1 छक्का भी लगाया। मलिक का विकेट गिरने के बाद मैदान पर आए हशमतुल्लाह शाहिदी का खाता तक नहीं खुला। हसन मिराज ने उन्हें अपने जाल में फंसाया।
दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक कप्तान शाह 186 गेंदों पर 84 रन बनाकर खेल रहे हैं। दूसरे छोर पर इकराम अलीखिल उनका साथ दे रहे हैं। इकराम 91 गेंदों पर 26 रन बनाकर नाबाद हैं। अफगानिस्तान की ओर से इबादत 2 विकेट ले चुके हैं। वहीं हसन महमूद और मेहदी हसन मिराज 1-1 विकेट अपने नाम कर चुके हैं।
