Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Mutual Funds मास्टरी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • match-report
LIVE BLOG

Afghanistan vs Bangladesh Live Score: बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को मात दे कायम रखी सुपर-4 की उम्मीदें, 8 रन से जीता मैच

AFG vs BAN live cricket score: ग्रुप-बी में बांग्लादेश की टीम ने अफगानिस्तान को हरा सुपर-4 की अपनी दावेदारी को जिंदा रखा है।

By Abhishek Upadhyay Wed, 17 Sep 2025 12:01 AM (IST)
News Article Hero Image

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। बांग्लादेश ने तंजीद हसन के अर्धशतक के दम पर मंगलवार को एशिया कप-2025 में खेले जा रहे मैच में अफगानिस्तान को हरा दिया। बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 154 रनों का स्कोर खड़ा किया। अफगानिस्तान की टीम 20 ओवरों में अपने सभी विकेट खोकर 146 रन ही बना सकी और आठ रनों से मैच हार गई। 

इसी के साथ बांग्लादेश ने अपनी सुपर-4 की उम्मीदों को जिंदा रखा है। उसकी नजरें श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच होने वाले मैच पर हैं। 

तंजीद ने 31 गेंदों पर चार चौके और तीन छक्कों की मदद से 52 रनों की पारी खेली। उनके अलावा सैफ हसन ने 28 गेंदों पर 30 रन बनाए। अफगानिस्तान के लिए कप्तान राशिद खान और नूर अहमद ने दो-दो विकेट झटके। 

17 Sept 202512:01:49 AM
AFG vs BAN Live Score: बांग्लादेश ने जीता मैच

 आखिरी गेंद पर नूर अहमद के आउट होने के साथ ही बांग्लादेश ने ये मैच आठ  रनों से जीत लिया और अपनी सुपर-4 की उम्मीदें जिंदा रखी हैं। 

16 Sept 202511:52:46 PM
AFG vs BAN Live Score: गजनफर ही आउट

 रहमान ने 19वें ओवर की तीसरी गेंद पर गजनफर को आउट कर अफगानिस्तान का नौवां विकेट गिरा दिया है। वह हैट्रिक पर थे लेकिन पूरा नहीं कर सके। 

16 Sept 202511:50:44 PM
AFG vs BAN Live Score: राशिद खान हुए असफल

19वें ओवर की दूसरी गेंद पर रहमान ने राशिद खान को आउट कर अफगानिस्तान का आठवां विकेट गिरा दिया। यहां से टीम की जीत की संभावनाएं लगभग खत्म हो गई हैं। 

16 Sept 202511:46:25 PM
AFG vs BAN Live Score: करीम जनत भी आउट

18वें ओवर की पहली गेंद पर करीम जनत भी आउट हो गए। वह जल्दबाजी में रन आउट हुए और इसी के साथ अफगानिस्तान ने अपना सांतवां विकेट खो दिया। 

16 Sept 202511:37:55 PM
AFG vs BAN Live Score: अजमत की तूफानी पारी खत्म

अपने लंबे-लंबे शॉट्स से अफगानिस्तान की उम्मीद और बांग्लादेश के लिए खतरा बने अजमतुल्लाह अब आउट हो गए हैं। 16वें ओवर की चौथी गेंद पर तस्कीन अहमद ने उन्हें सैफ के हाथों कैच कराया। इसी के साथ अफगानिस्तान का छठा विकेट गिर गया। 

अजमतुल्लाह ओमरजई- 30 रन, 16 गेंद 1x4 3x6

16 Sept 202511:23:16 PM
AFG vs BAN Live Score: नबी भी लौटे पवेलियन

 13वें ओवर की आखिरी गेंद पर मुस्तफिजुर रहमान ने मोहम्मद नबी को पवेलियन भेज दिया। इसी के साथ अफगानिस्तान ने अपना पांचवां विकेट खो दिया है। 

16 Sept 202511:15:38 PM
AFG vs BAN Live Score: गुरबाज भी लौटे पवेलियन

11वें ओवर की दूसरी गेंद पर रिशाद हुसैन ने गुरबाज को पवेलियन की राह दिखा दी है। ये अफगानिस्तान का चौथा विकेट है। टीम इस समय परेशानी में है। 

16 Sept 202510:59:31 PM
AFG vs BAN Live Score: अफगानिस्तान का तीसरा विकेट गिरा

अफगानिस्तान का तीसरा विकेट गिर गया है। रिशाद हुसैन ने नौवें ओवर की तीसरी गेंद पर गुलबदीन को आउट कर दिया। रिशाद ने अपनी ही गेंद पर उनका कैच लपका। 

16 Sept 202510:45:58 PM
AFG vs BAN Live Score: पावरप्ले खत्म

 पावरप्ले खत्म हो गया है और इन छह ओवरों में बांग्लादेश की टीम हावी रही है। अफगानिस्तान ने अपने दो विकेट खो दिए हैं और 27 रन ही बनाए हैं। 

16 Sept 202510:36:53 PM
AFG vs BAN Live Score: इब्राहिम जादरान लौटे पवेलियन

 पांचवें ओवर की पहली गेंद पर नसुम ने इब्राहिम जादरान को पवेलियन की राह दिखाई। नसुम ने की गेंद पर जादरान एलबीडब्ल्यू हो गए। उन्होंने रिव्यू लिया जो असफल रहा। 

16 Sept 202510:20:04 PM
Afghanistan vs Bangladesh Live Score: अफगानिस्‍तान का पहला विकेट

बांग्‍लादेश ने गेंदबाजी में शानदार शुरुआत की। नासूम अहमद ने पारी की पहली ही गेंद पर सेदिकुल्‍लाह अटल को एलबीडब्‍ल्‍यू आउट किया। नासूम की सीधी गेंद पर अटल बैकफुट पर चले गए और गेंद सीधे जाकर उनके पैड पर लगी। इसके बाद इब्राहिम जदरान ने अगली पांच गेंदों पर कोई रन नहीं बनाया। इस तरह पहला ही ओवर विकेट मेडन रहा। 

16 Sept 20259:58:45 PM
AFG vs BAN Live Score: बांग्लादेश की पारी खत्म

बांग्लादेश की पारी खत्म हो गई है। उसने पूरे 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 154 रन बनाए हैं। उसके लिए तंजीद ने अर्धशतक जमाया। अफगानिस्तान की तरफ से राशिद खान और नूर अहमद ने दो-दो विकेट लिए। 

16 Sept 20259:43:21 PM
AFG vs BAN Live Score: बांग्लादेश का एक और विकेट गिरा

बांग्लादेश ने अपना पांचवां विकेट खो दिया है। अजमत ने ह्दोय को 19वें ओवर की पहली ही गेंद पर आउट कर बांग्लादेश को बड़ा झटका दिया। 

16 Sept 20259:28:31 PM
AFG vs BAN Live Score: शमीम लौटे पवेलियन

16वें ओवर की दूसरी गेंद पर राशिद खान ने शमीम को पवेलियन भेज दिया। बांग्लादेशी बल्लेबाज एलबीडब्ल्यू हुए। उन्होंने रिव्यू लिया जो असफल रहा। बांग्लादेश ने चौथा विकेट खो दिया। 

16 Sept 20259:15:59 PM
AFG vs BAN Live Score: तंंजीद हसन आउट

बांग्लादेश को तीसरा झटका लग गया है। नूर अहमद ने तंजीद हसन को पवेलियन भेज दिया है। 13वें ओवर की पांचवीं गेंद पर तंजीद ने बड़ा शॉट खेलना चाहा लेकिन अजमत को कैच दे बैठे। 

तंजीद- 52 रन, 31 गेंद 4x4 3x6

16 Sept 20259:11:19 PM
AFG vs BAN Live Score: तंजीद का अर्धशतक

12वें ओवर की पांचवीं गेंद पर एक रन लेने के बाद तंजीद ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। बांग्लादेश ने 13वें ओवर में 100 का स्कोर भी पार कर लिया। 

16 Sept 20259:04:45 PM
AFG vs BAN Live Score: बांग्लादेश का दूसरा विकेट गिरा

बांग्लादेश का दूसरा विकेट गिर चुका है। नूर अहमद ने आते ही अफगानिस्तान को सफलता दिलाई है। 11वें ओवर की पहली गेंद पर उन्होंने लिटन को आउट किया। वह एलबीडब्ल्यू हुए। दास ने रिव्यू लिया जो उन्हें बचा नहीं सका। 

16 Sept 20259:02:08 PM
AFG vs BAN Live Score: 10 ओवरों का खेल खत्म

10 ओवरों का खेल खत्म हो गया है। बांग्लादेश ने एक विकेट खोकर 87 रन बना लिए हैं। अफगानिस्तान को विकेट की तलाश है। 

16 Sept 20258:40:53 PM
AFG vs BAN Live Score: पावरप्ले खत्म

पावरप्ले खत्म हो गया। इन छह ओवरों में बांग्लादेश ने अपना एक भी विकेट नहीं खोया है और 59 रन बनाए हैं। अफगानिस्तान को विकेट की सख्त जरूरत है। 

16 Sept 20258:32:15 PM
AFG vs BAN Live Score: सैफ हसन के सिर में लगी गेंद

सैफ हसन के सिर में गेंद लग गई है और जरूरी कनकनशन नियम के तहत फिजियो मैदान पर आए और उनको चैक किया। दरअसल, पांचवें ओवर की तीसरी गेंद अजमतुल्लाह ने शॉर्ट गेंद फेंकी जिसे सैफ ने पुल किया और गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर उनके हेलमेट पर लगी। हालांकि, टीम के हिस्से दो रन आ गए। 

16 Sept 20258:21:53 PM
AFG vs BAN Live Score: अफगानिस्तान की कसी हुई गेंदबाजी

अफगानिस्तान ने अभी तक तीन ओवरों में बांग्लादेश के बल्लेबाजों को हाथ खोलन के मौके नहीं दिए हैं और कसी हुई गेंदबाजी की। तीसरे ओवर की आखिरी दो गेंदों पर दो चौके मार तंजीद ने बांग्लादेश को राहत दी। तीन ओवरों के बाद बांग्लादेश का स्कोर बिना किसी नुकसान के 24 रन है। 

16 Sept 20258:04:06 PM
AFG vs BAN Live Score: बांग्लादेश की पारी शुरू

 बांग्लादेश का पारी शुरू हो गई है। तंजीम और सैफ हसन की नई जोड़ी पारी की शुरुआत कर रही है। 

16 Sept 20257:41:56 PM
AFG vs BAN Live Score: बांग्लादेश की प्लेइंग-11

बांग्लादेश प्लेइंग-11: लिटन दास (कप्तान/विकेटकीपर), तंजीद हसन तमीम, सैफ हसन, तौहीद हृदोय, मेहेदी हसन, नुरुल हसन, जाकेर अली, शमीम हुसैन, रिशाद हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, तस्कीन अहमद

16 Sept 20257:39:58 PM
AFG vs BAN Live Score: अफगानिस्तान की प्लेइंग-11

अफगानिस्तान प्लेइंग-11: राशिद खान (कप्तान), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), मोहम्मद नबी, गुलबदीन नैब, अजमतुल्लाह उमरजई, करीम जनत, नूर अहमद, एएम गजनफर, फजलहक फारूकी

16 Sept 20257:35:21 PM
AFG vs BAN Live Score: अफगानिस्तान की पहले बल्लेबाजी

बांग्लादेश के कप्तान लिटन दास ने अफगानिस्तान के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। अफगानिस्तान ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। 

16 Sept 20257:11:56 PM
AFG vs BAN Live Score: सुपर-4 के लिए होगी लड़ाई

एशिया कप-2025 में आज अफगानिस्तान का सामना बांग्लादेश से है। इस मैच में सुपर-4 का टिकट दांव पर लगा है। ग्रुप-बी से श्रीलंका ने लगभग क्वालिफाई कर लिया है और अब दूसरी टीम की जगह खाली है जिसके लिए इन दो टीमों के बीच टक्कर है। 

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us