विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

AFG vs ZIM: नूर अहमद ने जिम्बाब्वे को किया बेनूर, 79 रनों पर हुई ढेर; अफगानिस्तान की एकतरफा जीत

Published: Mon, 02 Nov 2026 09:53 AM (IST)

नूर अहमद की शानदार गेंदबाजी (5 विकेट) के दम पर अफगानिस्तान ने तीसरे टी20 में जिम्बाब्वे को 79 रनों पर ...और पढ़ें

नूर अहमद ने किया कमाल

नूर अहमद ने किया कमाल

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। नूर अहमद की दमदार गेंदबाजी के दम पर अफगानिस्तान ने तीसरे और आखिरी टी20 मैच में जिम्बाब्वे को सात विकेट से हरा दिया। नूर ने पांच विकेट लेकर जिम्बाब्वे को 79 रनों पर ढेर करने में अहम रोल निभाया और फिर अफगानिस्तान ने इस टारगेट को 8.1 ओवरों में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया।

इसी के साथ अफगानिस्तान ने तीन मैचों की टी20 सीरीज पर 3-0 से कब्जा किया। नूर ने 3.3 ओवरों में 13 रन देकर पांच विकेट लिए। वह प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए।

आसानी से हासिल किया टारगेट

80 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की टीम ने पहले ही ओवर से आतिशी बल्लेबाजी शुरू कर दी। मोहम्मद अकरम ने इस ओवर में 14 रन कूटे और चौथी गेंद पर आउट हो गए। उन्होंने तीन शानदार चौके मारे। ब्लेसिंग मुजरबानी ने उनका विकेट लिया। उनके बाद आए सेदीकुल्लाह अटल पांचवें ओवर की चौथी गेंद पर आउट हो गए। उन्होंने 17 गेंदों पर 25 रनों की पारी खेली जिसमें चार चौके शामिल रहे। इसी ओवर की आखिरी गेंद पर नूर उल रहमान बिना खाता खोले आउट हो गए।

कप्तान इब्राहिम जादरान और अजमतुल्लाह ओमरजई ने नाबाद रहते हुए टीम को जीत दिलाई। जादरान ने 17 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 25 रन बनाए। ओमरजई ने 18 रन बनाए।

नूर का जलवा

इससे पहले, बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम नूर की फिरकी के सामने टिक नहीं पाईं। टीम के सिर्फ दो बल्लेबाज ही दहाई के अंक में जा सके। सबसे ज्यादा 30 रन रियान बर्ल ने बनाए। वहीं वेस्ले माधेवेरे ने 10 रन बनाए। इन दोनों के अलावा कोई और बल्लेबाज दहाई के अंक में नहीं जा सका।

नूर के अलावा अबदुल्ला ताराखाइल ने दो विकेट लिए। फजलहक फारूकी, अजमतुल्लाह ओमरजई, अब्दुल्लाह ओमरजई के हिस्से एक-एक विकेट आया।

यह भी पढ़ें- AFG vs ZIM: राशिद खान ने 'दोहरा शतक' जमाकर हिला दी दुनिया, किया वो काम जो अभी तक नहीं कर पाया कोई गेंदबाज

यह भी पढ़ें- AFG vs ZIM: राशिद खान और इब्राहिम जादरान के दम पर अफगानिस्तान ने जीती ट्राई सीरीज, फाइनल में जिंबाब्वे को दी मात

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।