विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

AFG vs ZIM: राशिद खान ने 'दोहरा शतक' जमाकर हिला दी दुनिया, किया वो काम जो अभी तक नहीं कर पाया कोई गेंदबाज

Published: Fri, 30 Oct 2026 09:58 AM (IST)

अफगानिस्तान के स्टार गेंदबाज राशिद खान ने टी20 क्रिकेट में वो मुकाम हासिल कर लिया है जो अभी तक कोई ...और पढ़ें

जिम्बाब्वे के खिलाफ राशिद खान का कमाल

जिम्बाब्वे के खिलाफ राशिद खान का कमाल

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने गुरुवार को शारजाह में खेले गए दूसरे टी20 मैच में जिम्बाब्वे को 19 रनों से हरा दिया। अफगानिस्तान की इस जीत में राशिद खान ने इतिहास भी रच दिया और वो काम कर दिखाया जो अभी तक कोई नहीं कर पाया था।

अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट खोकर 221 रन बनाए। जिम्बाब्वे ने जमकर लड़ाई लड़ी और 200 का आंकड़ा भी पार किया, लेकिन टीम को जीत नहीं मिल सकी। कप्तान सिकंदर रजा ने उसके लिए शतक जमाया जो जाया चला गया।

राशिद खान ने किया कमाल

राशिद ने इस मैच में चार ओवर गेंदबाजी की और 29 रन देकर एक विकेट लिया। इसी के साथ उन्होंने टी20 इंटरनेशनल में अपने 200 विकेट पूरे कर लिए। वह टी20 इंटरनेशनल में इतने विकेट पूरे करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी हैं। उनसे पहले अभी तक कोई भी गेंदबाज यह काम नहीं कर पाया है। राशिद ने जिम्बाब्वे के विकेटकीपर-बल्लेबाज ताडीवानाशे मारूमानी को आउट कर यह मुकाम हासिल किया। राशिद ने उन्हें दो रनों के निजी स्कोर पर एलबीडब्ल्यू किया।

इसी के साथ राशिद ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में अपनी बादशाहत को और मजबूत कर लिया है। इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में अगर कोई दूसरे नंबर पर है तो वह हैं इंग्लैंड के लेग स्पिनर आदिल रशीद। रशीद के नाम 153 मैचों में 171 विकेट हैं जबकि राशिद खान ने 120 मैचों में ही यह मुकाम हासिल कर लिया।

ऐसा रहा मैच

जहां तक मैच की बात है तो अफगानिस्तान ने अजमतुल्लाह ओमरजई के शतक के दम पर विशाल स्कोर खड़ा किया। इस बल्लेबाज ने 50 गेंदों पर पांच चौके और 12 छक्कों की मदद से 116 रन बनाए। एजाज अहमद ने 27 गेंदों पर 52 रनों की पारी खेली। जिम्बाब्वे के लिए रजा ने संघर्ष किया और 56 गेंदों का सामना कर पांच चौके और नौ छक्कों की मदद से नाबाद 106 रन खेले, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें साथ नहीं मिल सका जिससे वह टीम को जीत नहीं दिला पाए।

यह भी पढ़ें- AFG vs ZIM: राशिद खान और इब्राहिम जादरान के दम पर अफगानिस्तान ने जीती ट्राई सीरीज, फाइनल में जिंबाब्वे को दी मात

यह भी पढ़ें- श्रेयस अय्यर को वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक लगाने का ICC ने दिया इनाम, T20I रैंकिंग में लगाई लंबी छलांग