विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

श्रेयस अय्यर को वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक लगाने का ICC ने दिया इनाम, T20I रैंकिंग में लगाई लंबी छलांग

Published: Wed, 07 Oct 2026 05:06 PM (IST)

भारतीय टी20 टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 मैच में शतक लगाया। इसके बाद उन्हें ...और पढ़ें

श्रेयस अय्यर

श्रेयस अय्यर

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने ताजा रैंकिंग जारी कर दी है। भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मंगलवार को खेले गए मुकाबले में शतक लगाया था। इसका फायदा उन्हें ताजा टी20 रैंकिंग में मिला है और उन्होंने लंबी छलांग लगाई है। टी20 रैंकिंग में विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने अपना पहला स्थान बरकरार रखा है।

सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा भी दूसरे स्थान पर काबिज हैं। हालांकि, अय्यर ने शतक लगाकर टॉप-10 में एंट्री कर ली है। उन्होंने 18 पायदान की छलांग लगाई है। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के दिग्गज स्पिनर राशिद खान को फायदा मिला है। वे गेंदबाजी रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। गेंदबाजी में भारत के अक्षर पटेल को भी बंपर फायदा मिला है और वे भी टॉप-10 में पहुंच गए हैं।

श्रेयस अय्यर को मिला फायदा

अय्यर ने विंडीज के खिलाफ मंगलवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेलते हुए अपने टी20 करियर की पहली सेंचुरी लगाई। उन्होंने 43 गेंदों पर नाबाद 102 रनों की पारी खेली थी। इसका फायदा अब उन्हें आईसीसी की रैंकिंग में मिला है। अय्यर ने 18 पायदान की छलांग लगाई है और ताजा रैंकिंग में सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं। उनके मौजूदा समय में 786 रेटिंग प्वाइंट्स हैं।

दूसरी तरफ ईशान किशन ने लगातार अच्छा प्रदर्शन दिखाया है, जिसकी वजह से पहले स्थान पर बने हुए हैं। किशन के मौजूदा समय में 902 अंक हैं। दूसरे नंबर पर भारत के ही अभिषेक शर्मा 887 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ काबिज हैं। तीसरे स्थान पर पाकिस्तान के टी20 कप्तान साहिबजादा फरहान हैं, जिनके इस समय 818 अंक हैं।

राशिद खान बने नंबर-1

अफगानी दिग्गज राशिद खान टी20 में पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने पाकिस्तान के स्पिनर अबरार अहमद को पीछे छोड़ा। राशिद 720 अंकों के साथ पहले स्थान पर हैं। अबरार उनसे मात्र दो अंक पीछे हैं और 718 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर काबिज हैं। टॉप-5 में भारत का कोई भी गेंदबाज नहीं है। हालांकि, ऑलराउंडर अक्षर पटेल को बंपर फायदा मिला है। पटेल 16 पायदान की छलांग लगाते हुए सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं। उनके इस समय 664 रेटिंग प्वाइंट्स हैं।

यह भी पढ़ें- IND U19 vs AUS U19: तन्मय बलोदा की फिरकी के जाल में फंसा ऑस्ट्रेलिया, टीम इंडिया ने दूसरी मैच जीतकर सीरीज को किया अपने नाम

यह भी पढ़ें- भुवनेश्‍वर कुमार की भारतीय टीम में वापसी के दरवाजे कैसे खुले, क्या अगरकर के जाने से हुआ फायदा? इनसाइड स्‍टोरी