AFG vs ZIM: राशिद खान और इब्राहिम जादरान के दम पर अफगानिस्तान ने जीती ट्राई सीरीज, फाइनल में जिंबाब्वे को दी मात
इब्राहिम जादरान के दमदार नाबाद अर्धशतक और राशिद खान की अगुवाई में गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत अफगानिस्तान ने जिंबाब्वे को हराकर ट्राई सीरीज अपने नाम कर ली है।
-1792777191275_m.webp)
इब्राहिम जादरान और राशिद खान

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। राशिद खान की अगुवाई में गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन और बाद में इब्राहिम जादरान के जबरदस्त अर्धशतक की बदौलत अफगानिस्तान ने शुक्रवार को जिंबाब्वे को 7 विकेट से हराकर ट्राई सीरीज का खिताब अपने नाम कर लिया है।
जिंबाब्वे पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 169 रनों पर सिमट गई थी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की तरफ से जादरान ने नाबाद 70 रन ठोके और टीम को शारजाह में खिताब जीता दिया।
जादरान ने अंतिम तक क्रीज पर रहकर दिलाई जीत
170 रनों के छोटे से लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान ने शुरुआत से ही मैच पर दबदबा बना लिया। जादरान और रहमानु्ल्लाह गुरबाज ने पहले विकेट के लिए 68 रन जोड़े। गुरबाज 31 गेंदों में चार चौकों और दो छक्कों की मदद से 36 रन बनाकर आउट हुए।
गुरबाज के आउट होने के बाद कुछ ही देर बाद सेदीकु्ल्लाह अटल भी पवेलियन लौट गए। हालांकि, इसके बाद जादरान को कप्तान रहमत शाह का साथ मिला।
रहमत और जादरान ने तीसरे विकेट के लिए 116 गेंदों में 82 रनों की शानदार साझेदारी की। रहमत 63 गेंदों में 43 रन बनाकर आउट हो गए। मगर जादरान अंतिम तक क्रीज पर डटे रहे और टीम की जीत सुनिश्चित की।
जादरान ने 96 गेंदों में नाबाद 70 रनों की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में चार चौके और एक छक्का लगाया। टीम के पूर्व कप्तान हशमातुल्लाह शाहिदी ने चौका लगाकर अफगानिस्तान को मुकाबला और ट्रॉफी दोनों जीता दिया।
अफगानी गेंदबाजों ने जिंबाब्वे को मुश्किल में डाला
इससे पहले जिंबाब्वे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। कप्तान सिकंदर रजा का ये फैसला टीम पर भारी पड़ गया। पूरी टीम सिर्फ 169 रनों पर सिमट गई।
फजलहक फरूकी और अजमातु्ल्लाह ओमरजाई ने शुरुआती झटके देकर जिंबाब्वे की कमर तोड़ दी। फरूकी ने तादिवानाशे मारुमानी को पवेलियन का रास्ता दिखाया। वो सिर्फ 12 रन बनाकर आउट हो गए।
इसके बाद ब्रायन बेनेट को ओमरजाई ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। बेनेट सिर्फ 9 रन बनाकर ही आउट हो गए। तफाज्वा सिगा और विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रैंडन टेलर भी कुछ खास नहीं कर पाए। टेलर सात और सिगा चार रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसकी वजह से जिंबाब्वे का स्कोर 55/4 हो गया।
कप्तान ने संभाली पारी, राशिद ने तोड़ी कमर
पांच नंबर पर बल्लेबाजी करने आए कप्तान सिकंदर रजा ने रायन बर्ल के साथ मिलकर जिंबाब्वे की पारी को संभाला। दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 87 गेंदों में 60 रनों की साझेदारी हुई। बर्ल 45 गेंदों में 31 रन बनाकर आउट हो गए।
इसके बाद राशिद खान ने जिंबाब्वे की पारी झकझोर दिया। राशिद ने सेट हो चुके रजा को पवेलियन का रास्ता दिखाया। रजा तीन चौकों और इतने ही छक्कों की मदद से 83 गेंदों में 68 रन बनाकर आउट हुए।
राशिद ने रजा के बाद ब्रैड एवंस और न्यूमैन न्यामहूरी को पवेलियन भेजा, जिसकी वजह से जिंबाब्वे की पारी 169 पर ही सिमट गई। राशिद ने 10 ओवर में 41 रन देकर सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। वहीं, फरूकी,बिलाल सामी और मोहम्मद नबी को दो-दो सफलता मिली।
