AFG vs BAN: अफगानिस्तान-बांग्लादेश टेस्ट मैच में रोमांच की सारी हदें पार, अटल के शतक से टली अफगानी टीम की हार
सेदिकुल्लाह अटल के पहले टेस्ट शतक की बदौलत अफगानिस्तान ने बांग्लादेश के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच ड्रॉ करा लिया। बांग्लादेश ...और पढ़ें

अफगानिस्तान वर्सेस बांग्लादेश

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एपी, अबुधाबी। सेदिकुल्लाह अटल के पहले टेस्ट शतक की बदौलत अफगानिस्तान ने मंगलवार को बांग्लादेश के विरुद्ध एकमात्र टेस्ट मैच ड्रॉ करा लिया। अफगानिस्तान ने दूसरी पारी में 142 ओवर तक बल्लेबाजी की, जिसमें पांचवें और अंतिम दिन 92 ओवर खेले।
इस दौरान टीम विपरीत परिस्थितियों के बावजूद हार टालने में सफल रही। दिन की शुरुआत तीन विकेट पर 132 रन के स्कोर से करने वाली अफगानिस्तान की टीम ने पांच और विकेट गंवाए लेकिन अंत तक संघर्ष करते हुए आठ विकेट पर 346 रन बना लिए और मैच ड्रॉ कराने में सफल रही।
सेदिकुल्लाह अटल ने टाली अफगानिस्तान की हार
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाले बांग्लादेश ने शुरुआती चार दिनों तक मुकाबले में अपना दबदबा बनाए रखा था। टीम ने पहली पारी में 106 रन की बढ़त हासिल की और फिर दूसरी पारी सात विकेट पर 372 रन बनाकर घोषित कर दी। प्लेयर आफ द मैच रहे लिटन दास ने 102 रन की शतकीय पारी खेली।
इससे बांग्लादेश को कुल 478 रन की विशाल बढ़त मिली और अफगानिस्तान को ऑलआउट करने के लिए चार से अधिक सत्र का समय भी मिला, लेकिन अटल के शतक ने बांग्लादेश को जीत से दूर कर दिया।
यह भी पढ़ें- भुवनेश्वर की भारतीय टीम में वापसी का क्या है राज? रविचंद्रन अश्विन ने बताई पूरी सच्चाई
