Move to Jagran APP

कितने लगे छक्के, किसने मचाया धमाल, जानिए दिलचस्प आंकड़े

इंडियन प्रीमियर लीग का छठा सत्र रविवार को मुंबई इंडियंस की धमाकेदार जीत के साथ खत्म हो गया। 3 अप्रैल से 26 मई तक चले इस टी-20 टूर्नामेंट में कई ऐसे मौके आएं, जिसपर प्रशंसक पूरी तरह से झूम उठे। छक्के-चौकों की बरसात के साथ हैट्रिक विकेट और कई शानदार कैच ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

By Edited By: Published: Mon, 27 May 2013 01:16 PM (IST)Updated: Mon, 27 May 2013 02:27 PM (IST)
कितने लगे छक्के, किसने मचाया धमाल, जानिए दिलचस्प आंकड़े

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग का छठा सत्र रविवार को मुंबई इंडियंस की धमाकेदार जीत के साथ खत्म हो गया। 3 अप्रैल से 26 मई तक चले इस टी-20 टूर्नामेंट में कई ऐसे मौके आएं, जिसपर प्रशंसक पूरी तरह से झूम उठे। छक्के-चौकों की बरसात के साथ हैट्रिक विकेट और कई शानदार कैच ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। क्रिस गेल के विश्व रिकॉर्ड और किरोन पोलार्ड के लगातार तीन गेंदों पर तीन कैच टपकाने के अनोख रिकॉर्ड का खूब मजा आया।

loksabha election banner

पढ़ें : सचिन अब कभी नहीं खेलेंगे आईपीएल

इस टूर्नामेंट में कितने रन बने, कितने छक्के लगे, सबसे लंबा छक्का किसन लगाया और भी बहुत कुछ। आइए, एक नजर डालते हैं आईपीएल के नंबर गेम पर..

1. कुल रन : आईपीएल 6 में कुल 22541 रन बने।

2. विकेट : आईपीएल के इस सीजन में कुल 909 विकेट गिरे।

3. डॉट बॉल : 6755 गेंदें ऐसी रहीं, जिसपर किसी भी बल्लेबाज ने रन नहीं बनाया।

4. डेल स्टेन : सनराइजर्स हैदराबाद के डेल स्टेन की 219 गेंदों पर रन नहीं बने।

पढ़ें : श्रीनिवासन ने श्रीसंत के साथ ऐसा क्यों किया?

5. छक्के : आईपीएल 6 में कुल 674 छक्के लगे।

6. सबसे लंबा छक्का : आईपीएल के इस सीजन में सबसे लंबा छक्का रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर के क्रिस गेल ने लगाया। गेल ने पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 119 मीटर का छक्का मारा था।

7. बाउंड्री : इस आईपीएल में 12248 रन बाउंड्री से आए।

8. सबसे तेज गेंद : इस आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के शॉन टैट ने 153.43 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी, जो सबसे तेज गेंद रही।

9. अर्धशतक : आईपीएल 6 में कुल 97 अर्धशतक लगे। सबसे अधिक अर्धशतक चेन्नई सुपरकिंग्स के माइक हसी और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर के विराट कोहली ने लगाए। दोनों के नाम 6-6 अर्धशतक रहे।

10. शतक : इस आईपीएल में कुल 4 शतक लगे। शतक लगाने वाले खिलाड़ी हैं : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर के क्रिस गेल, चेन्नई सुपरकिंग्स के सुरेश रैना, राजस्थान रॉयल्स के शेन वॉटसन और किंग्स इलेवन पंजाब के डेविड मिलर।

पढ़ें : मुंबई के सामने कैसे पस्त हो गए धौनी के धुरंधर

11. सबसे अधिक रन : आईपीएल 6 में सबसे अधिक रन चेन्नई सुपरकिंग्स के माइक हसी ने बनाए। हसी ने 733 रन बनाए और ऑरेंज कैप अपने पास रखी।

12. सबसे अधिक विकेट : आईपीएल 6 में सबसे अधिक विकेट चेन्नई सुपरकिंग्स के ड्वेन ब्रावो ने लिए। ब्रावो ने 32 विकेट लिए और पर्पल कैप के हकदार बने।

13. सबसे अधिक छक्का : आईपीएल 6 में क्रिस गेल ने सबसे अधिक छक्का लगाया। उन्होंने कुल 51 छक्के लगाए।

14. सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर : इसपर भी कब्जा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर के क्रिस गेल ने ही जमाया। गेल ने पुणे वॉरियर्स के खिलाफ नाबाद 175 रन बनाए थे।

15. सर्वाधिक स्ट्राइक रेट : इस पर पुणे वॉरियर्स के ल्यूक राइट ने कब्जा जमाया। राइट की स्ट्राइक रेट 176.66 रही।

द्रविड़ भी कभी नहीं खेलेंगे आईपीएल

16. पांच विकेट : आईपीएल 6 में राजस्थान रॉयल्स के जेम्स फॉकनर ही एकमात्र ऐसे गेंदबाज रहे, जिन्होंने दो पारियों में पांच विकेट लिए।

17. सबसे तेज अर्धशतक : इस रिकॉर्ड पर भी क्रिस गेल ने कब्जा जमाया। गेल ने पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 17 गेंदों में अर्धशतक लगाया।

18. सबसे तेज शतक : इस रिकॉर्ड पर भी क्रिस गेल का ही कब्जा रहा। गेल ने पुणे वॉरियर्स के खिलाफ ही 30 गेंदों में शतक ठोका।

19. टीम का सर्वाधिक स्कोर : आईपीएल 6 में सर्वाधिक स्कोर का रिकॉर्ड रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर के नाम रहा। बेंगलूर ने पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 5 विकेट के नुकसान पर 263 रन बनाए।

20. सबसे कम स्कोर : आईपीएल 6 में सबसे कम स्कोर बनाने का रिकॉर्ड चेन्नई सुपरकिंग्स के नाम रहा। चेन्नई ने मुंबई के खिलाफ 79 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.