Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    कौन है Sophie Shine जिस पर दिल हार बैठे Shikhar Dhawan? जानिए इस हसीना के बारे में रोचक बातें

    Updated: Thu, 03 Apr 2025 05:11 PM (IST)

    भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन का साल 2023 में आयशा मुखर्जी के साथ तलाक हो गया था। तब से वह सिंगल हैं लेकिन हाल ही में उनके एक बयान ने साफ कर दिया है कि वह जीवन में आगे बढ़ चुके हैं और अब नए रिश्ते को अपना चुके हैं। जिस लड़की से उनका नाम जोड़ा जा रहा है कौन है वो बताते हैं आपको।

    Hero Image
    फिर विदेशी हसीना के प्यार में पड़े शिखर धवन

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन का 12 साल पुराना रिश्ता खत्म हो गया था। आयशा मुखर्जी और धवन का तलाक हो चुका है। अब धवन उस रिश्ते से आगे बढ़ गए हैं। हाल ही में एक चैनल के कार्यक्रम में धवन ने ये इशारा दे दिया कि वह रिलेशनशिप में हैं। जिस लड़की से धवन का नाम जोड़ा जा रहा है उनका नाम है सोफी शाइन। कौन हैं ये सोफी शाइन बताते हैं आपको।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सोफी और धवन को चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान भी साथ में मैच देखते हुए देखा गया था। तभी से धवन और इस लड़की के बीच अफेयर की चर्चा तेज हो गई है। इन दोनों को कुछ और मौकों पर भी साथ देखा गया है। हाल ही में धवन ने जो कहा है उससे काफी हद तक ये साफ हो गया है कि धवन नए रिलेशनशिप में हैं। उन्होंने कहा था कि, 'इस कमरे में बैठी सबसे खूबसूरत लड़की मेरी गर्लफ्रेंड है।'

    यह भी पढ़ें- Shikhar Dhawan को मिल गया दूसरा प्यार? Sophie Shine संग अपने रिलेशन को दे दिया ग्रीन सिग्नल!

    कौन है सोफी शाइन?

    सोफी यूं तो आयरलैंड की रहने वाली हैं। उन्हें चैंपियंस ट्रॉफी-2025 में धवन के साथ देखा गया था और तभी से वह चर्चा में हैं। वह पेशे से एक बड़ी फर्म में प्रोडक्ट कंसलटंट हैं। चैंपियंस ट्रॉफी से पहले नवंबर में भी वह धवन के साथ दिखी थीं। धवन इंस्टाग्राम पर उनको फॉलो भी करते हैं और सोफी भी उनको फॉलो करती हैं। सोफी ने अपने इंस्टाग्राम बायो में सिर्फ इतना बताया है कि वह आयरलैंड की हैं। इसके अलावा कोई और जानकारी उन्होंने साझा नहीं की है।

    इंस्टाग्राम पर उनके तकरीबन 54 हजार फॉलोअर्स हैं। सोफी फिटनेस फ्रीक मालूम होती है क्योंकि उनके इंस्टाग्राम पर जिम वर्कआउट के फोटोज हैं। साथ ही वह घमूने की शौकीन भी दिखती हैं। इंस्टाग्राम पर उनकी अलग-अलग जगह पर घूमने की तस्वीरें भी हैं। वह सिर्फ 376 लोगों का फॉलो करती हैं।

    टूट गए थे धवन

    धवन ने इससे पहले जो शादी की थी वो भी विदेशी महिला से की थी। हालांकि, उनका नाता भारत से था लेकिन आयशा मुखर्जी ऑस्ट्रेलिया में ही पली-बढ़ी थीं। फेसबुक पर दोनों को प्यार हुआ और फिर शादी हो गई। आयशा तलाकशुदा थीं और दो बच्चों की मां भी। धवन ने उनके अतीत को अपनाते हुए उनसे शादी की। दोनों का एक बेटा भी है जिसका नाम जोरावर है।

    हालांकि, शादी के 12 साल बाद धवन का तलाक हो गया। 2012 में दोनों ने शादी की थी औऱ 2023 में दोनों अलग हो गए थे। आयशा अब ऑस्ट्रेलिया में ही हैं और बेटा भी उनके साथ है। धवन ने कई बार इस बात को बताया है कि वह अपने बेटे से बात नहीं कर पाते हैं क्योंकि आयशा ने उन्हें हर जगह से ब्लॉक कर दिया है और वह जोरावर से बात नहीं करने देती हैं। धवन तलाक के बाद काफी टूट गए थे और उन्होंने बड़ी मुश्किल से अपने आप को संभाला है।

    यह भी पढ़ें- Ashutosh Sharma के जश्‍न का मजा हुआ डबल, मेंटर Shikhar Dhawan ने वीडियो कॉल करके कही बड़ी बात