विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भारतीय टीम की यह जोड़ी है सीता और गीता, नहीं रहते हैं एक दूसरे से जुदा; Virat Kohli ने कर दिया बड़ा खुलासा

Published: Thu, 11 Apr 2024 05:21 PM (IST)

भारतीय टीम के स्‍टार बल्‍लेबाज विराट कोहली ने बताया कि सीता-गीता की जोड़ी किसकी है। कोहली ने कहा कि ये ...और पढ़ें

विराट कोहली ने ईशान किशन-शुभमन गिल को सीता-गीता करार दिया
विराट कोहली ने ईशान किशन-शुभमन गिल को सीता-गीता करार दिया

HighLights

  1. विराट कोहली ने भारतीय टीम की सीता-गीता का खुलासा किया
  2. कोहली ने कहा कि इन दोनों क्रिकेटर की आपस में खूब जमती है
  3. कोहली ने तो यह तक कह दिया कि ये दोनों क्रिकेटर्स जुड़वा लगते हैं

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय टीम के स्‍टार बल्‍लेबाज विराट कोहली ने राष्‍ट्रीय टीम की गीता-सीता के नाम का खुलासा किया है। कोहली ने कहा कि ईशान किशन और शुभमन गिल भारतीय टीम की सीता-गीता हैं, जो हर काम को एकसाथ करना पसंद करते हैं।

बता दें कि युवा स्‍टार्स ईशान किशन और शुभमन गिल के बीच मैदान के अंदर व बाहर रिश्‍ता अनोखा है और दोनों के ब्रोमांस (भाईचारे वाला प्रेम) को किसी परिचय की जरुरत नहीं है। विकेटकीपर बल्‍लेबाज और धाकड़ ओपनर को एक-दूसरे का साथ बहुत पसंद आता है। दोनों भारतीय टीम के लिए पिछले कुछ समय में विभिन्‍न प्रारूपों में खेल चुके हैं। जब भारतीय टीम लंबे दौरे पर होती है तो गिल-किशन को एक-दूसरे के साथ का आनंद उठाते हुए देखा जाता है।

विराट कोहली ने बताई बड़ी बात

गिल और किशन के ब्रोमांस के बारे में बताते हुए कोहली ने कहा कि दोनों जुड़वा लगते हैं। कोहली ने कहा कि दोनों को एक-दूसरे से अलग करना मुश्किल है क्‍योंकि किशन-गिल को एक-दूसरे का साथ बहुत रास आता है, फिर चाहे डिनर का समय हो या टीम बैठक। दोनों साथ ही नजर आते हैं।

कोहली का बयान

बहुत फनी हैं, सीता और गीता (ईशान और शुभमन)। मुझे कुछ नहीं पता कि इनके बीच क्‍या चलता है। ज्‍यादा नहीं कह सकता, लेकिन ये दोनों दौरों पर अकेले नहीं रह सकते हैं। हम खाना खाने बाहर जाएं तो वो साथ आएंगे। किसी बात पर विचार कर रहे हैं तो वो साथ नजर आएंगे। मैंने उन्‍हें अकेले नहीं देखा। वो दोनों बहुत गहरे दोस्‍त हैं।

आईपीएल में व्‍यस्‍त हैं क्रिकेटर्स

बहरहाल, इस समय विराट कोहली, शुभमन गिल और ईशान किशन आईपीएल 2024 में व्‍यस्‍त हैं। तीनों ही क्रिकेटर्स दमदार प्रदर्शन करके टी20 वर्ल्‍ड कप के लिए भारतीय टीम में जगह पाना चाहते हैं। गिल और कोहली बल्‍ले से शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑरेंज कैप की दौड़ में बने हुए हैं। इस समय विराट कोहली के सिर पर ऑरेंज कैप सजी हुई है। ईशान किशन ने कुछ अच्‍छी पारियां खेली, लेकिन उन्‍हें निरंतर बेहतर प्रदर्शन करने की उम्‍मीद है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।