विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MI vs RCB: Hardik Pandya की हूटिंग से निराश हुए Virat Kohli, दर्शकों की तरफ किया ऐसा इशारा कि वायरल हुआ वीडियो

Published: Fri, 12 Apr 2024 10:16 AM (IST)

हार्दिक पांड्या जब वानखेड़े स्‍टेडियम पर रोहित शर्मा के आउट होने के बाद बैटिंग करने आए तो दर्शकों ने उनकी ...और पढ़ें

विराट कोहली ने दर्शकों को हार्दिक पांड्या की हूटिंग करने से रोका
विराट कोहली ने दर्शकों को हार्दिक पांड्या की हूटिंग करने से रोका

HighLights

  1. वानखेड़े स्‍टेडियम पर हार्दिक पांड्या की हूटिंग एक बार फिर हुई
  2. विराट कोहली ने दर्शकों से हार्दिक पांड्या की तारीफ करने की अपील की
  3. मुंबई इंडियंस ने आरसीबी को एकतरफा मैच में सात विकेट से मात दी

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। मुंबई इंडियंस के कप्‍तान हार्दिक पांड्या गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ जब बैटिंग करने के लिए क्रीज पर आए तो वानखेड़े स्‍टेडियम पर मौजूद दर्शकों ने उनकी जमकर हूटिंग की। आईपीएल 2024 के 25वें मैच में दर्शकों के इस व्‍यवहार से विराट कोहली काफी निराश दिखे।

कोहली ने वानखेड़े के दर्शकों की तरफ इशारा करके अपील की कि हार्दिक पांड्या की तारीफ करें। विराट कोहली का दर्शकों की तरफ इशारा करने का वीडियो कुछ ही पलों में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हार्दिक पांड्या ने हूटिंग से बेपरवाह होकर मुंबई इंडियंस के लिए मैच विनिंग पारी खेली। उन्‍होंने केवल 6 गेंदों में तीन छक्‍के की मदद से नाबाद 21 रन बनाए। उनका स्‍ट्राइक रेट 350 का रहा।

यह भी पढ़ें: 'मैं मूर्ख हूं...' आखिर क्यों Virat Kohli ने खुद के लिए कहा ऐसा? अपने सबसे बड़े डर का किया खुलासा

मैदान में हुआ कुछ ऐसा...

आरसीबी द्वारा मिले 197 रन के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस ने पारी के 12वें ओवर की दूसरी गेंद पर रोहित शर्मा का विकेट गंवाया। रोहित को जैक्‍स ने टॉपली के हाथों कैच आउट कराया। रोहित शर्मा के आउट होने के बाद हार्दिक पांड्या क्रीज पर आए। वानखेड़े के दर्शकों ने हूटिंग के साथ कप्‍तान हार्दिक पांड्या का स्‍वागत किया।

आरसीबी के पूर्व कप्‍तान विराट कोहली को दर्शकों का यह रवैया रास नहीं आया। उन्‍होंने इशारे से कहा कि हार्दिक पांड्या की तारीफ करें। विराट कोहली को फील्डिंग पर ज्‍यादा मेहनत करने की जरुरत नहीं पड़ी क्‍योंकि मुंबई इंडियंस के बल्‍लेबाजों ने मैच में दनादन छक्‍कों की बरसात की और केवल 15.3 ओवर में जरूरी लक्ष्‍य तीन विकेट खोकर हासिल किया। मगर विराट कोहली की जमकर तारीफ हो रही है, जिन्‍होंने खेल भावना का परिचय देते हुए विरोधी कप्‍तान को हूटिंग से बचाया।

मुंबई और आरसीबी का हाल

मुंबई इंडियंस ने शुरुआती तीन मुकाबले लगातार गंवाने के बाद जोरदार वापसी की और अपने अगले दोनों मैच जीते। दिल्‍ली को मात देने के बाद मुंबई ने गुरुवार को आईपीएल 2024 के 25वें मैच में आरसीबी को सात विकेट से पराजित किया। मुंबई इंडियंस अब आईपीएल 2024 की प्‍वाइंट्स टेबल में सातवें स्‍थान पर पहुंच गई है। आरसीबी की यह छह मैचों में पांचवीं हार रही और वो प्‍वाइंट्स टेबल में 9वें स्‍थान पर है।

यह भी पढ़ें: भारतीय टीम की यह जोड़ी है सीता और गीता, नहीं रहते हैं एक दूसरे से जुदा; Virat Kohli ने कर दिया बड़ा खुलासा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।