यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
MI vs RR: W,W,W... जीरो पर मुंबई के बैटर्स का किया शिकार, वानखेड़े में Trent Boult ने गेंद से मचाया हाहाकार; बना डाला IPL में ये बड़ा रिकॉर्ड
राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने गेंद से कहर बरपाते हुए पहले ओवर से ही मुंबई की जमकर ...और पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की अपने घर में राजस्थान रॉयल्स के सामने IPL 2024 के 14वें मैच में खराब शुरुआत रही। मैच में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बैटिंग करते हुए मुंबई की टीम की तरफ से ईशान किशन और रोहित शर्मा की जोड़ी मैदान पर उतरी।
रोहित-ईशान से हर किसी को एक अच्छी पारी की उम्मीद थी, लेकिन राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने कहर बरपाते हुए सबसे पहले हिटमैन को अपना शिकार बनाया।
इस दौरान रोहित बिना खाता खोले ही डक का शिकार बने। रोहित के बाद अगली गेंद पर ट्रेंट बोल्ट ने नमन को शून्य पर पवेलियन भेजा। ट्रेंट बोल्ट ने लगातार दो गेंद पर दो विकेट लेकर हर किसी को हैरान कर दिया। आईपीएल के इतिहास ओपनिंग ओवर में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने के मामले में भुवनेश्वर कुमार को पीछे छोड़ दिया।
पावरप्ले में Trent Boult ने दिखाई अपनी पावर, तोड़ डाला भुवनेश्वर कुमार का रिकॉर्ड
दरअसल, पावरप्ले में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट (Trent Boult) ने मुंबई के टॉप ऑर्डर को तहस-नहस कर दिया। पावरप्ले तक ट्रेंट ने मुंबई के तीन बैटर्स का शिकार किया और मुंबई इंडियंस को 1 रन के स्कोर पर ही करारा झटका दिया। इस दौरान आईपीएल के इतिहास में ओपनिंग ओवर में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में 26 विकेट (80 पारियों) में लिए। उन्होंने भुवनेश्वर कुमार को इस दौरान पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने 116 पारियों में 25 विकेट ओपनिंग ओवर में चटकाए हैं।
IPL पारी के पहले ओवर में सबसे ज्यादा बार 2 विकेट
ट्रेंट बोल्ट- 5 बार
डेल स्टेन- 2 बार
प्रवीण कुमार- 2 बार
उमेश यादव- 2 बार
यह भी पढ़ें: Charlie Dean: टूट गया 37 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड, चार्ली डीन ने एक पारी के अंतर से पलट दी रिकॉर्ड बुक
रोहित शर्मा हुए गोल्डन डक पर आउट
वानखेड़े के मैदान पर मुंबई इंडियंस को रोहित शर्मा ने निराश किया। रोहित को इस मैच में अपना खाता खोलने का भी मौका नहीं मिला। पहली ही गेंद पर रोहित पवेलियन लौटे। ट्रेंट बोल्ट ने उन्हें शून्य पर आउट किया। बोल्ट रोहित का बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर गेंद सीधा संजू के हाथों में गई। इस तरह रोहित आईपीएल के इतिहास में 17वीं बार डक पर आउट हुए।
