Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Mutual Funds मास्टरी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • ipl
LIVE BLOG

SRH vs RR Highlights: रोमांचक मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की शानदार जीत, 1 रन से हारी राजस्थान रॉयल्स

SRH vs RR Live Score: आईपीएल सीजन 17 के 50वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 1 रन से हरा दिया है। हैदराबाद के लिए जीत के हीरो तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार रहे, जिन्होंने आखिरी गेंद पर मुकाबले को बदल दिया।

By Ashish Rajendra Thu, 02 May 2024 11:28 PM (IST)
News Article Hero Image

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Sunrisers Hyderabad vs Rajasthan Royals Live Score Update: आईपीएल 2024 के 50वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने राजस्थान रॉयल्स को 1 रन से रोमांचक तरीके से हरा दिया है। इस मुकाबले को जीतने के साथ ही पैट कमिंस की टीम हैदराबाद अंकि तालिका में टॉप-4 में आ गई है।

सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से 20 ओवर में मिले 202 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 20 ओवर में 200-7 रनों का स्कोर बना सकी।

हैदराबाद की जीत के हीरो तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार रहे, जिन्होंने 3 विकेट लेने के साथ आखिरी बॉल पर 2 रन डिफेंड कर अपनी टीम को अहम जीत दिलाई। दूसरी तरफ राजस्थान के लिए से यशस्वी जायसवाल 67 (40) और रियान पराग 77 (49) रनों की शानदार पारियां काम न आईं।

इससे पहले धीमी शुरुआत के बाद हैदराबाद की तरफ से मध्यक्रम के बल्लेबाज नीतिश कुमार रेड्डी 76 (42)*, ट्रेविस हेड 58 (44) और अंत हेनिरक क्लासेन 42(19)* की शानदार पारियों की बदौलत उनकी टीम इस मजबूत स्कोर तक पहुंच सकी है।

दूसरी तरफ राजस्थान रॉयल्स की तरफ से तेज गेंदबाज आवेश खान ने सबसे अधिक 2 विकेट अपने नाम किए, जबकि संदीप शर्मा ने एक विकेट हासिल किया।

2 May 202411:28:34 PM
SRH vs RR Live Score: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को मिली हार, 1 रन से जीती सनराइजर्स

 आईपीएल के आज के मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम शानदार तरीके से जीत हासिल की है। मेजबान टीम ने रोमांचक मैच में राजस्थान रॉयल्स को 1 विकेट से हरा दिया है। 20 ओवर में 202 रनों का लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान की टीम 20 ओवर में 200-7 का स्कोर ही बना सकी और मैच हार बैठी।

2 May 202411:17:21 PM
SRH vs RR Live Score: जीत से बस थोड़ी दूर राजस्थान रॉयल्स, 1 ओवर में 13 रनों की जरूरत

 सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जीत दर्ज करने के लिए अब राजस्थान रॉयल्स की टीम को 6 गेंद में 13 रनों की जरूरत है। 

2 May 202411:10:04 PM
SRH vs RR Live Score: रोमांचक मोड़ पर हैदराबाद और राजस्थान का मुकाबला, हेटमायर हुए आउट

 राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा मुकाबला अब रोमांचक मोड़ पर आ गया है। राजस्थान के चौथे विकेट के रूप में सिमरन हेटमायर आउट हो गए हैं और टी नटराजन को मैच की दूसरी सफलता मिली है। अब राजस्थान रॉयल्स को जीत के लिए 12 बॉल में 20 रनों की जरूरत है। 

2 May 202410:58:06 PM
SRH vs RR Live Score: राजस्थान रॉयल्स का चौथा विकेट गिरा, पराग की शानदार पारी खत्म

 सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज रियान पराग को 77 (49) को पवेलियन वापस भेज दिया है। 

राजस्थान का स्कोर- 160-4 (16) 

2 May 202410:47:56 PM
SRH vs RR Live Score: राजस्थान रॉयल्स को लगा बड़ा झटका, जायसवाल की शानदार पारी समाप्त

 67 रनों की धमाकेदार पारी खेलकर राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल क्लीन बोल्ड हो गए हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के पेसर नटराजन ने उन्हें पवेलियन भेजा है। 

राजस्थान का स्कोर- 143-3 (14)

Sabr. 🙏💗 pic.twitter.com/6a93OFuYCC

— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) May 2, 2024
2 May 202410:38:56 PM
SRH vs RR Live Score: जायसवाल-पराग ने बोला हल्ला, मजबूत स्थिति में राजस्थान रॉयल्स

 जीवनदान का फायदा उठाते हुए यशस्वी जायसावल और रियान पराग ने सनराइजर्स हैदराबाद की टीम पर हल्ला बोल दिया है, जिसकी वजह से राजस्थान की टीम मजबूत स्थिति में पहुंच गई है।

टीम का स्कोर- 132-2 (13)

2 May 202410:33:45 PM
SRH vs RR Live Score: जायसवाल और रियान का अर्धशतक

 यशस्वी जायसवाल ने चौका जड़कर अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद रियान पराग ने भी चौका लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी हो चुकी है। 

11 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर- 111/2, जायसवाल 55 रन और रियान 50 रन बनाकर खेल रहे हैं।

2 May 202410:26:33 PM
SRH vs RR Live Score: राजस्थान ने छुआ 100 का आंकड़ा

 रियान पराग और यशस्वी की दमदार पारियों की बदौलत राजस्थान ने 100 का आंकड़ा छू लिया है। रियान पराग यशस्वी का बखूबी साथ दे रहे हैं। मार्को यान्सन के ओवर में रियान ने 10 रन बनाए। 

10 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर- 100/2 

2 May 202410:21:23 PM
SRH vs RR Live Score: जायसवाल अर्धशतक के करीब पहुंचे

 दो विकेट जल्द गंवाने के बाद यशस्वी जायसवाल और रियान पराग संभलकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच 51 गेंद पर 89 रन की साझेदारी हो चुकी है। जायसवाल 47 रन और रियान पराग 37 रन बनाकर खेल रहे। 

9 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर- 90/2

2 May 202410:11:25 PM
SRH vs RR Live Score: रियान और जायसवाल के बीच 72 रन की साझेदारी

 रियान पराग और यशस्वी जायसवाल के बीच 40 गेंद पर 72 रन की साझेदारी हो चुकी है। जायसवाल 36 और रियान 29 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

7 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर- 69/2

2 May 20249:57:23 PM
SRH vs RR Live Score: खराब शुरुआत के बाद संभली राजस्थान रॉयल्स, 50 के पार पहुंचा आंकड़ा

 दो विकेट जल्दी गिरने के बाद राजस्थान रॉयल्स की पारी संभल गई है और रियान पराग और यशस्वी जायसवाल ने शानदार खेल दिखाते हुए 5 ओवर में स्कोर पचास के पार पहुंचा दिया है।

राजस्थान का स्कोर- 50-2 (5)

2 May 20249:45:47 PM
SRH vs RR Live Score: जायसवाल का मिला जीवनदान, पैट कमिंस ने छोड़ा कैच

 राजस्थान रॉयल्स के ओपनर यशस्वी जायसवाल को 7 रनों के निजी स्कोर पर सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ने कैच छोड़कर जीवनदान दे दिया है।

2 May 20249:43:29 PM
SRH vs RR Live Score: लड़खड़ाई राजस्थान रॉयल्स की पारी, दो बल्लेबाज लौटे पवेलियन

बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत काफी खराब रही है। सनराइजर्स हैदराबाद के पेसर भुवनेश्वर कुमार ने पहले ओवर में जॉस बटलर और कप्तान संजू सैमसन को पवेलियन वापिस भेज दिया है। 

राजस्थान रॉयल्स का स्कोर-  21-2 (3)

2 May 20249:18:37 PM
SRH vs RR Live Score: रेड्डी और क्लासेन की तूफानी पारी, राजस्थान के सामने 202 रनों का टारगेट

 धीमी शुरुआत के बाद आखिरी 5 ओवर में 71 रनों रन जोड़कर नीतिश रेड्डी और हेनरिक क्लासेन ने सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का स्कोर 20 ओवर में 201-3 के पार पहुंचा दिया है। ऐसे में राजस्थान रॉयल्स की टीम को जीत के लिए 202 रनों की दरकार है। 

सनराजइजर्स हैदराबाद टॉप स्कोरर- नीतिश 76 (42)*, ट्रेविस हेड 58 (44) और हेनरिक क्लासेन 42 (19)*

An 𝐍𝐊𝐑 special with some Hyderabadi dum masala 😍🌶️

What a way to bring up his highest T20 score 🔥#PlayWithFire #SRHvRR pic.twitter.com/8TCYPiHFB1

— SunRisers Hyderabad (@SunRisers) May 2, 2024
2 May 20249:04:02 PM
SRH vs RR Live Score: बड़े स्कोर की तरफ सनराइजर्स हैदराबाद, रेड्डी ने गेंदबाजों को लिया आडे़ हाथ

 सनराइजर्स हैदराबाद के मध्यक्रम के बल्लेबाज नीतिश कुमार रेड्डी ने तूफानी पारी खेलते हुए राजस्थान रॉयल्स के बॉलर्स की धज्जियां उड़ा दी हैं। 

हैदराबाद का स्कोर- 174-3 (18)

2 May 20248:55:53 PM
SRH vs RR Live Score: अश्विन पर भारी पड़े रेड्डी, लगातार जड़ दिए इतने छक्के

 पारी के 16वें ओवर में सनराइजर्स हैदराबाद के बैट्समैन नीतिश रेड्डी ने आर अश्विन के खिलाफ हल्ला बोलते हुए दो गेंदों में दो छक्के जड़ दिए हैं। 

Uppalku Prematho 🌹🧡

An outstanding 5️⃣0️⃣ from our 𝐍𝐊𝐑 🤩#PlayWithFire #SRHvRR pic.twitter.com/NDIRum0M4k

— SunRisers Hyderabad (@SunRisers) May 2, 2024
2 May 20248:51:00 PM
SRH vs RR Live Score: रेड्डी ने दिखाया शानदार खेल, जड़ी आईपीएल की दूसरी फिफ्टी

  सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज नीतिश रेड्डी ने शानदार खेल दिखाते हुए 30 बॉल में अपने आईपीएल करियर की दूसरी फिफ्टी पूरी कर ली है।

टीम का स्कोर- 132-3 (15.1)

2 May 20248:46:48 PM
SRH vs RR Live Score: हेड की शानदार पारी समाप्त, आवेश को मिली दूसरी सफलता

 सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज ट्रेविस हेड 58 (44) की शानदार पारी खेलकर आउट हो गए हैं। राजस्थान रॉयल्स के पेसर आवेश खान को मैच की दूसरी सफलता मिली है। 

सनरइजर्स हैदराबाद का स्कोर- 131-3 (14.4)

Travis Head setting the platform with his third 5️⃣0️⃣ of the season 👏👏

Did you have him as captain in your Fantasy Team? 🤔

Follow the Match ▶️ https://t.co/zRmPoMjvsd #TATAIPL | #SRHvRR pic.twitter.com/iEMYDns55K

— IndianPremierLeague (@IPL) May 2, 2024
2 May 20248:34:34 PM
SRH vs RR Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद की शानदार वापसी, स्कोर 113-2 (13)

 सनराइजर्स हैदराबाद को ट्रेविस हेड और नीतिश रेड्डी ने शानदार कमबैक करा दिया है। पारी के 13वें ओवर में रेड्डी ने 21 रन कूटते हुए टीम का स्कोर 100 के पार पहुंचा दिया है। 

सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर- 113-2 (13)

2 May 20248:29:00 PM
SRH vs RR Live Score: हेड ने संभाली सनराइजर्स हैदराबाद की पारी, जड़ा पचासा

 सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने 37 बॉल में अपने आईपीएल करियर का चौथा अर्धशतक पूरा कर लिया है और टीम को संभाल लिया है।

सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर- 92-2 (12)

2 May 20248:19:18 PM
SRH vs RR Live Score: राजस्थान रॉयल्स की बढ़ी टेंशन, जुरेल हुए चोटिल

 फील्डिंग के दौरान राजस्थान रॉयल्स के विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल घायल हो गए हैं। बाउंड्री लाइन पर गेंद को रोकने के चक्कर में जुरेल की हेमस्ट्रिंग में खिंचाव आया है। 

2 May 20248:17:51 PM
SRH vs RR Live Score: हेड ने खोले हाथ, चहल पर जड़ दिए लगातार दो छक्के

 धीमी शुरुआत के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर ट्रेविस हेड ने हल्ला बोल दिया है। राजस्थान रॉयल्स के स्पिनर युजवेंद्र चहल के ओवर में लगातार 2 छक्के जड़कर उन्होंने अपनी टीम की वापसी के संकेत दे दिए हैं। 

सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर- 66-2 (9)

Travis begins to crank up the heat in Hyderabad 👊🔥#PlayWithFire #SRHvRR pic.twitter.com/VVOkfNBfFY

— SunRisers Hyderabad (@SunRisers) May 2, 2024
2 May 20248:13:53 PM
SRH vs RR Live Score: शुरुआती झटकों से उभरी सनराइजर्स हैदराबाद, स्कोर 48-2 (8)

 सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले जा रहे आईपीएल मुकाबले में 8 ओवर का खेल समाप्त हो गया है और हैदरबाद की टीम का स्कोर 48-0 है।

2 May 20248:02:06 PM
SRH vs RR Live Score: पावरप्ले में सनराइजर्स हैदराबाद की खराब शुरुआत

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की टीम इस सीजन पावरप्ले में सबसे खराब खेल का प्रदर्शन करते हुए 6 ओवर में 37-2 स्कोर बना लिया है।

2 May 20247:59:14 PM
SRH vs RR Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद का दूसरा विकेट गिरा, अनमोल प्रीत हुए कैच आउट

राजस्थान रॉयल्स की टीम ने पावरप्ले में शानदार खेल दिखाते हुए सनराइजर्स हैदराबाद को दूसरा झटका दे दिया है। एसआरचे के बल्लेबाज अनमोलप्रीत 5 के निजी स्कोर पर पवेलियन चले गए हैं। संदीप शर्मा की गेंद पर वह कैच आउट हुए हैं। 

FIRST-BALL SANDY STORM! 🔥 pic.twitter.com/gEdgNub9xd

— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) May 2, 2024

सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर- 35-2 (5.1)

2 May 20247:51:34 PM
SRH vs RR Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद को लगा पहला झटका, अभिषेक लौटे पवेलियन

 धीमी शुरुआत के बाद 10 गेंदों में 12 रन बनाकर सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर अभिषेक शर्मा पवेलियन लौट गए हैं। राजस्थान रॉयल्स के पेसर आवेश खान ने उन्हें ध्रुव जुरेल के हाथों कैच आउट कराया है। 

हैदराबाद का स्कोर-  25-1 (4.1)

2 May 20247:40:06 PM
SRH vs RR Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद की सधी शुरुआत, स्कोर 14-0 (2)

 सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपनी टीम को सधी शुरुआत दिलाई है और 2 ओवर में बिना किसी नुकसान के 14 रन बना लिए हैं। 

2 May 20247:26:53 PM
SRH vs RR Live Score: हैदराबाद की पारी का हुआ आगाज, क्रीज पर सलामी बल्लेबाज

 टॉस जीतकर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम की बल्लेबाजी की शुरुआत हो गई है। टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड क्रीज पर मौजूद हैं। 

2 May 20247:05:51 PM
SRH vs RR Live Score: राजस्थान के पक्ष में उछला सिक्का, पहली करेगी बल्लेबाजी

 आईपीएल 2024 के 50वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। ऐसे में राजस्थान रॉयल्स की टीम दूसरी पारी में चेज करेगी।

2 May 20246:50:08 PM
SRH vs RR Live Score: छक्कों की होगी बारिश या गिरेंगे विकेट, जानिए पिच रिपोर्ट

हैदराबाद के मैदान की पिच रिपोर्ट के बारे में जिक्र किया जाए तो ये पिच बल्लेबाजी के लिए अनुकूल मानी जा रही है। ऐसे में स्टेडियम में छक्कों की बारिश देखने को मिल सकती है। 

2 May 20246:37:41 PM
SRH vs RR Live Score: हैदराबाद और राजस्थान के लिए टॉस होगा अहम

 आईपीएल 2024 के 50वें मुकाबले में टॉस बेहद अहम होने वाला है।  हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में इस साल रनों की बारिश देखने को मिली है। ऐसे में राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में से जो भी टीम टॉस जीतेगी तो पहले बैटिंग करते हुए रनों का अंबार खड़ा करेगी। 

2 May 20246:35:13 PM
SRH vs RR Live Score: हाई स्कोरिंग होगा राजस्थान और हैदराबाद का मुकाबला

 राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने इस सीजन आईपीएल में धमाकेदार प्रदर्शन किया है। हालांकि पिछले 2 मैच हैदराबाद के पक्ष में नहीं गए हैं। उम्मीद हैदराबाद अपने होम ग्राउंड पर वापसी करेगी और हाई स्कोरिंग गेम दिखाएगी।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us