विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

GT vs SRH: अहमदाबाद में कहां हुई चूक? कप्तान Pat Cummins ने बताई हार की बड़ी वजह, बोले- एक बल्लेबाज भी फिफ्टी...

Published: Sun, 31 Mar 2024 07:55 PM (IST)

आईपीएल 2024 के 12वें मैच में गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से पटखनी दी। हैदराबाद से मिले ...और पढ़ें

GT vs SRH: पैट कमिंस ने बताई हैदराबाद की हार की वजह।
GT vs SRH: पैट कमिंस ने बताई हैदराबाद की हार की वजह।

HighLights

  1. गुजरात टाइटंस ने हैदराबाद को 7 विकेट से हराया
  2. कप्तान पैट कमिंस ने बताई हार की बड़ी वजह
  3. उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे हैदराबाद के बल्लेबाज

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। मुंबई के खिलाफ आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा करने वाले सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज अहमदाबाद में फ्लॉप रहे। नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2024 के 12वें मैच में गुजरात टाइटंस ने हैदराबाद को 7 विकेट से धूल चटाई।

हैदराबाद से मिले 163 रन के लक्ष्य को गुजरात ने 5 गेंद शेष रहते हुए सिर्फ 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। हार से कप्तान पैट कमिंस हताश नजर आए और उन्होंने माना कि बल्लेबाज उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके।

हार पर क्या बोले पैट कमिंस?

गुजरात टाइटंस के खिलाफ मिली हार के बाद कप्तान पैट कमिंस ने कहा, "अच्छा क्रिकेट मैच रहा। अंत में काफी टाइट मुकाबला रहा। शायद हमको 10 से 15 रन और बनाने चाहिए थे। मुझे लगता है कि गुजरात के गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी की। हमारी ओर से कोई भी बल्लेबाज फिफ्टी नहीं लगा सका।"

यह भी पढ़ें- GT vs SRH: Mohit Sharma के स्‍पेल से कांप गया हैदराबाद का खेमा, 35 की उम्र में टी20 वर्ल्‍ड कप के लिए पेश की अपनी दावेदारी

सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ने आगे कहा, "हमको आज लगा कि पिच थोड़ा स्लो खेलेगी और ऑफ कटर्स असरदार रहेगी। हमारे पास 8 बॉलिंग ऑप्शन भी मौजूद थे। हालांकि, मेरे हिसाब से पिच दोनों ही पारियों में एक जैसा खेली। पिछले कुछ मैचों में बल्लेबाजों का प्रदर्शन दमदार रहा था, लेकिन आज वह उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके।"

मिलर-सुदर्शन ने छीनी हैदराबाद से जीत

शुभमन गिल का विकेट गिरने के बाद गुजरात टाइटंस की टीम दबाव में थी। जरूरी रनरेट भी काफी तेजी से ऊपर जा रहा था। ऐसे में गुजरात के लिए साई सुदर्शन और डेविड मिलर ने मोर्चा संभाला। दोनों ने सूझबूझ के साथ टीम की पारी को आगे बढ़ाया। मिलर-सुदर्शन ने तीसरे विकेट के लिए 64 रन की पार्टनरशिप जमाई। सुदर्शन 36 गेंदों पर 45 रन बनाकर आउट हुए, जबकि मिलर 27 गेंदों पर 44 रन बनाकर नाबाद लौटे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।