Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Mutual Funds मास्टरी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket Matches
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • ipl
LIVE BLOG

RR vs KKR Live Score: बारिश की भेंट चढ़ा राजस्थान बनाम केकेआर का मैच, दोनों टीमों को मिले 1-1 अंक

आईपीएल 2024 का 70वां मैच राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच बारिश की वजह से रद्द हुआ। यह मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेला जाना था, लेकिन गुवाहाटी में बारिश की वजह से ये मैच प्रभावित रहा। 10:30 बजे के बाद टॉस भी हुआ था, जिसमें केकेआर ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी थी, लेकिन टॉस के बाद फिर से बारिश ने दस्तक दी और ये मुकाबला रद्द ही करना पड़ा।

By Priyanka Joshi Sun, 19 May 2024 10:55 PM (IST)
News Article Hero Image

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2024 का 70वां मैच राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच बारिश की वजह से रद्द हुआ। यह मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेला जाना था, लेकिन गुवाहाटी में बारिश की वजह से ये मैच प्रभावित रहा। 10:30 बजे के बाद टॉस भी हुआ था, जिसमें केकेआर ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी थी, लेकिन टॉस के बाद फिर से बारिश ने दस्तक दी और ये मुकाबला रद्द ही करना पड़ा। 

इस मैच के रद्द होने के बाद राजस्थान रॉयल्स और केकेआर दोनों टीमों को 1-1 अंक मिला। राजस्थान की टीम मौजूदा समय में अंक तालिका पर तीसरे स्थान पर 17 अंक के साथ मौजूद है, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के पास भी 17 अंक है, लेकिन बेहतर नेट रनरेट के चलते हैदराबाद की टीम दूसरे पायदान पर है।

बता दें कि कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच क्वालीफायर-1 का मैच खेला जाएगा, जबकि राजस्थान रॉयल्स बनाम आरसीबी के बीच एलिमिनेटर मैच होगा। 

19 May 202410:55:52 PM
RR vs KKR Live Score: बारिश की भेंट चढ़ा राजस्थान बनाम केकेआर का मैच

राजस्थान रॉयल्स बनाम केकेआर का मैच बारिश की वजह से रद्द हुआ। दोनों टीमों को इस तरह 1-1 अंक मिले। मैच रद्द होने के चलते राजस्थान को नुकसान हुआ। राजस्थान की टीम अंक तालिका पर तीसरे स्थान पर मौजूद है। अब केकेआर बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच क्वालीफायर-1 मैच होगा और राजस्थान रॉयल्स बनाम आरसीबी के बीच एलिमिनेटर मैच खेला जाएगा।

19 May 202410:49:50 PM
RR vs KKR Live Score: केकेआर की प्लेइंग-11

केकेआर- रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, मिशेल स्टार्क, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती।

19 May 202410:49:30 PM
RR vs KKR Live Score: राजस्थान बनाम केकेआर की प्लेइंग-11

राजस्थान रॉयल्स- यशस्वी जयसवाल, टॉम कोहलर-कैडमोर, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), रियान पराग, ध्रुव जुरेल, रोवमैन पॉवेल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, संदीप शर्मा, आवेश खान, नांद्रे बर्गर।

19 May 202410:42:23 PM
RR vs KKR Live Score: टॉस के बाद फिर गुवाहाटी में बारिश ने दी दस्तक

राजस्थान बनाम केकेआर के मैच में टॉस के बाद फिर से गुवाहाटी में बारिश शुरू हो गई है। अब 10:56 जो कि कटऑफ टाइम है, अगर बारिश नहीं रुकती तो मैच रद्द हो सकता है। 

19 May 202410:35:52 PM
RR vs KKR Live Score: 7-7 ओवर का होगा मुकाबला

 राजस्थान रॉयल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला 7-7 ओवर का होगा। पावरप्ले 2 ओवर का होगा। मुकाबला 10 बजकर 45 मिनट से शुरू होगा।

19 May 202410:35:07 PM
RR vs KKR Live Score: केकेआर की टीम ने टॉस जीतकर चुनी बॉलिंग

कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी। श्रेयस अय्यर ने प्लेइंग-11 में अनुकूल रॉय को मौका दिया। वहीं, संजू सैमसन ने बताया कि उन्होंने आखिरी मिनट में अपनी प्लेइंग-11 में बदलाव किया। नांद्रे बर्गर को प्लेइंग-11 में मौका दिया।

19 May 202410:21:27 PM
RR vs KKR Live Score: 10:25 बजे अंपायर करेंगे मैदान का निरीक्षण

 राजस्थान बनाम केकेआर मैच में गुवाहाटी में बारिश रुक चुकी है। 10 बजकर 25 मिनट पर अंपायर्स मैदान की निरीक्षण करेंगे।

19 May 202410:11:06 PM
RR vs KKR Live Score: गुवाहाटी में रुकी बारिश

 गुवाहाटी में बारिश रुक गई है। मैदान पर प्लेयर्स उतर गए। ग्राउंडमैन मैदान को सुखा रहे हैं। मैन पिच को अभी भी कवर्स से ढका हुआ है।

19 May 20249:39:33 PM
RR vs KKR Live Score: अगर बारिश की भेंट चढ़ा मैच तो राजस्थान को होगा नुकसान

 अगर मैच बारिश की भेंट चढ़ा तो संजू सैमसन की अगुवाई वाली राजस्थान की टीम को नुकसान होगा। राजस्थान के पास केकेआर को हराकर प्वाइंट्स टेबल पर दूसरे स्थान हासिल करने का मौका है। मैच अगर बारिश की वजह से रद्द हुआ तो दोनों टीमों को एक-एक अंक मिलेगा।

19 May 20249:24:22 PM
RR vs KKR Live Score: राजस्थान-केकेआर मैच का कटऑफ टाइम?

राजस्थान बनाम केकेआर के मैच का कटऑफ टाइम 10 बजकर 56 मिनट है। इससे करीब 15 मिनट पहले टॉस होना चाहिए।

19 May 20248:55:45 PM
RR vs KKR Live Score: गुवाहाटी में फिर से बारिश ने दी दस्तक

 गुवाहाटी में फिर से बारिश शुरू हो गई है। इस बार पिछली बार से भी तेज बारिश हो रही है। 

19 May 20248:41:51 PM
RR vs KKR Live Score: गुवाहाटी में बारिश रुकी

गुवाहाटी में बारिश रुक चुकी है। अब मैदान से ग्राउंडमैन कवर्स हटा रहे हैं। ओवर्स में कटौती देखने को मिल सकती है।

19 May 20248:21:45 PM
RR vs KKR Live Score: गुवाहाटी में हल्की बूंदाबादी

राजस्थान रॉयल्स बनाम केकेआर के मैच में अब हल्की बूंदाबांदी हो रही है। मैदान से कवर्स हटाए जा रहे हैं।

19 May 20247:48:42 PM
RR vs KKR Live Score: अगर बारिश की भेंट चढ़ा मैच तो क्या होगा?

अगर राजस्थान बनाम केकेआर का मैच बारिश की भेंट चढ़ा तो आरसीबी की टीम का एलिमिनेटर में राजस्थान रॉयल्स से सामना होगा और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम केकेआर से क्वालिफायर-1 में भिड़ेगी।

19 May 20247:37:52 PM
RR vs KKR Live Score: गुवाहाटी में बारिश हुई और तेज

 गुवाहाटी में बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही है। राजस्थान बनाम केकेआर के मैच के लिए टॉस भी नहीं हो पाया है। 

19 May 20247:18:45 PM
RR vs KKR Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद की टीम अंक तालिका पर दूसरे स्थान पर पहुंची

पंजाब किंग्स को हराकर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम आईपीएल 2024 की अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंची। अब राजस्थान रॉयल्स की टीम तीसरे स्थान पर खिसक गई। केकेआर को हराकर राजस्थान की टीम दूसरे स्थान पर फिर से वापसी करना चाहेगी।

19 May 20247:03:36 PM
RR vs KKR Live Score: गुवाहाटी में बारिश की वजह से टॉस में देरी

गुवाहाटी में बारिश की वजह से टॉस में देरी हो गई है। मैदान को कवर्स से ढका गया है।

19 May 20246:36:42 PM
RR vs KKR Live Score: केकेआर और राजस्थान के बीच टक्कर

आईपीएल 2024 के 70वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स की भिड़ंत राजस्थान रॉयल्स के साथ है। मौजूदा सीजन में दोनों के बीच एक बार भिड़ंत हो चुकी है, जिसमें राजस्थान ने जीत हासिल की थी। ऐसे में केकेआर के पास हिसाब चुकता करने का सुनहरा मौका है।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us