Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    4, 4, 4, 4...Yashasvi Jaiswal ने लगा दी चौकों की बौछार, खलील अहमद की गेंदबाजी से हुआ खिलवाड़; देखें वीडियो

    By Umesh KumarEdited By: Umesh Kumar
    Updated: Sat, 08 Apr 2023 04:35 PM (IST)

    Yashasvi Jaiswal दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उनका यह फैसला पहले ही ओवर में गलत साबित हो गया जब यशस्वी जायसवाल ने खलील के ओवर में पांच चौके जड़े। पहले ओवर 20 रन बने।

    Hero Image
    यशस्वी जायसवाल ने एक ही ओवर में पांच चौके लगाए। फोटो- ट्विटर

    नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल के 16वें सीजन का 11वां मैच राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच गुवाहाटी में खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने तेज शुरुआत की है। यशस्वी जायसवाल और जोस बटलर चौकों, छक्कों की बारिश की। यशस्वी ने खलील अहमद के एक ओवर में 5 चौके जड़े।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बता दें कि दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उनका यह फैसला पहले ही ओवर में गलत साबित हो गया, जब यशस्वी जायसवाल ने खलील के ओवर में पांच चौके जड़े। पहले ओवर 20 रन बने। तेजी से बल्लेबाजी करते हुए यशस्वी ने 25 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। इस दौरान 11 चौके और 1 सिक्स लगाया। हालांकि, वह 31 गेंद पर 60 रन बनाकर मुकेश कुमार का शिकार बने।

    यशस्वी बने 13वें खिलाड़ी

    गौरतलब हो कि आईपीएल में एक ही ओवर में पांच या उससे ज्यादा चौके लगाने के मामले में जायसवाल 13 खिलाड़ी बने। जायसवाल के पहले रहाणे, पृथ्वी शॉ, क्रिस गेल (दो बार), शेन वॉटसन ( दो बार), एडम गिलक्रिस्ट, महेला जयवर्धने, एडेन क्रेग ब्लिजार्ड, सचिन तेंदुलकर, सुरेश रैना, डेविड वॉर्नर, नीतीश राणा और मोईन अली यह कमाल कर चुके हैं। रहाणे और पृथ्वी शॉ ऐसे दो खिलाड़ी हैं, जिन्होंने एक ही ओवर में छह चौके लगाए हैं।