विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IPL 2024 में बल्‍ले से मचा रहा धमाल, इस भारतीय खिलाड़ी को टी20 वर्ल्‍ड कप में खेलते देखना चाहते हैं Ricky Ponting

Published: Wed, 17 Apr 2024 09:35 AM (IST)

दिल्‍ली कैपिटल्‍स के हेड कोच रिकी पोंटिंग इस साल वेस्‍टइंडीज और अमेरिका की मेजबानी में होने वाले टी20 वर्ल्‍ड कप ...और पढ़ें

ऋषभ पंत को टी20 वर्ल्‍ड कप खेलते देखना चाहते हैं रिकी पोंटिंग
ऋषभ पंत को टी20 वर्ल्‍ड कप खेलते देखना चाहते हैं रिकी पोंटिंग

HighLights

  1. रिकी पोंटिंग ने ऋषभ पंत को टी20 वर्ल्‍ड कप खेलते देखने की इच्‍छा जताई
  2. पोंटिंग ने कहा कि वो पंत को न्‍यूयॉर्क की फ्लाइट में बैठे देखना चाहते हैं
  3. ऋषभ पंत ने वापसी के बाद मौजूदा आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया है

प्रेट्र, नई दिल्‍ली। मौजूदा आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने अब तक शानदार बल्लेबाजी की है। इस कारण मुख्य कोच रिकी पोंटिंग आगामी टी20 विश्व कप में भारतीय टीम में पंत को खेलता देखना चाहते हैं। यद्यपि उनके अलावा भी कई बेहतरीन खिलाड़‍ियों ने टूर्नामेंट में अपनी प्रतिभा दिखाई है।

पोंटिंग को यकीन नहीं था कि दिसंबर 2022 में हुए भीषण कार दुर्घटना के बाद पंत वापसी कर पाएंगे, लेकिन जिस तरह से उन्होंने रिकवरी की और आईपीएल में शानदार वापसी की है, इसमें कोई संदेह नहीं रह जाता कि उन्हें ही न्यूयार्क जाने वाली फ्लाइट में बैठना चाहिए।

रिकी पोंटिंग ने क्‍या कहा

पोंटिंग ने कहा कि मैं आशा करता हूं कि आईपीएल खत्म होते ही पंत टी20 विश्व कप टीम में होंगे। ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज ने कहा, ''मेरा मानना है कि हम सब ने पिछले पांच-छह वर्षों से आईपीएल में उनको खेलते देखा और अब भारतीय टीम में खेलते हुए देखेंगे। यद्यपि उन्होंने स्वीकार किया कि जहां तक कीपर-बल्लेबाज चुनने की बात है तो भारतीय चयनकर्ताओं के लिए बहुत सारे विकल्प हैं, लेकिन पंत उनके लिए नंबर एक पसंद बने हुए हैं।''

यह भी पढ़ें: GT vs DC Dream 11 Prediction: ये ग्यारह खिलाड़ी पलटेंगे ड्रीम-11 में आपकी किस्मत! आंख मूंदकर बना दीजिए इस धाकड़ खिलाड़ी को कप्तान

उन्होंने कहा, ''एक बात हम निश्चित रूप से जानते हैं कि भारतीय क्रिकेट में बहुत सारी प्रतिभाएं हैं। मुझे लगता है कि इशान किशन, संजू सैमसन और केएल राहुल कीपर-बल्लेबाजों के रूप अच्छी फॉर्म में हैं।''

यह भी पढ़ें: GT vs DC Pitch Report: अहमदाबाद में होगा हाई-स्कोरिंग मैच! टॉस जीतकर बैटिंग या बॉलिंग क्या होगा फायदेमेंद? जानिए पिच का मिजाज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।