विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

GT vs DC Dream 11 Prediction: ये ग्यारह खिलाड़ी पलटेंगे ड्रीम-11 में आपकी किस्मत! आंख मूंदकर बना दीजिए इस धाकड़ खिलाड़ी को कप्तान

Published: Wed, 17 Apr 2024 08:00 AM (IST)

लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर जीत की पटरी पर वापस लौटी दिल्ली कैपिटल्स की टीम अपने अगले मुकाबले में गुजरात ...और पढ़ें

GT vs DC Dream 11: गुजरात की भिड़ंत दिल्ली के साथ होगी।
GT vs DC Dream 11: गुजरात की भिड़ंत दिल्ली के साथ होगी।

HighLights

  1. गुजरात से होगी दिल्ली कैपिटल्स की अगली भिड़ंत
  2. लखनऊ को हराकर जीत की पटरी पर लौट चुकी है पंत की सेना
  3. गुजरात ने राजस्थान रॉयल्स को दी थी मात

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। GT vs DC Dream 11 Prediction: आईपीएल 2024 के 32वें मैच में गुजरात टाइटंस की भिड़ंत दिल्ली कैपिटल्स के साथ होगी। गुजरात ने इस सीजन अब तक खेले छह मैचों में से तीन में जीत का स्वाद चखा है, जबकि इतने ही मुकाबले में टीम को हार झेलनी पड़ी है। दिल्ली की कहानी गुजरात से थोड़ी और खराब है। ऋषभ पंत की सेना 6 मैचों में से सिर्फ 2 में ही जीत दर्ज कर सकी है। आइए आपको बताते हैं उन ग्यारह खिलाड़ियों के नाम, जो ड्रीम-11 में करा सकते हैं आपकी चांदी।

विकेटकीपर के लिए कौन बेस्ट?

गुजरात और दिल्ली के बीच होने वाले मैच में बतौर विकेटकीपर ऋषभ पंत सबसे अच्छे विकल्प होंगे। पंत का बल्ला इस सीजन जमकर बोल रहा है। पंत आपको बल्ले से तो प्वाइंट्स देंगे ही, इसके साथ ही वह कीपिंग से भी आपकी मौज करा सकते हैं।

इन बल्लेबाजों पर दिखाना होगा भरोसा

बल्लेबाजी में पृथ्वी शॉ, ट्रिस्टन स्टब्स, शुभमन गिल और जैक फ्रेजर मेकगर्क सबसे अच्छे विकल्प होंगे। फ्रेजर ने पिछले मुकाबले में अपने काबिलियत का नमूना पेश किया था। ऐसे में वह बतौर कप्तान भी अच्छे विकल्प हो सकते हैं। शॉ का बल्ला भी इस सीजन चल रहा है। वहीं, ट्रिस्टन स्टब्स ने भी अपनी बल्लेबाजी से खासा प्रभावित किया है।

यह भी पढ़ें- RCB vs SRH: अपने ही खिलाड़ियों पर चीखते-चिल्लाते दिखे Virat Kohli, झल्लाहट में ग्राउंड पर मारी लात; वायरल हुआ वीडियो

इन ऑलराउंडर पर भरोसा जताना होगा सही

ऑलराउंडर के तौर पर शाहरुख खान और राहुल तेवतिया सबसे अच्छे विकल्प होंगे। दोनों ही बल्लेबाज अपनी आतिशी बैटिंग से आपको ढेरों प्वाइंट्स दे सकते हैं। खासतौर पर तेवतिया का बल्ला चला, तो आपकी ड्रीम-11 में मौज हो सकती है।

ये गेंदबाज देंगे भर-भरकर प्वाइंट्स

गेंदबाजी में मुकेश कुमार, खलील अहमद, स्पेंसर जॉनसन और नूर अहमद सबसे अच्छी चॉइस होंगे। अगर प्वाइंट्स मैनेज कर पाएं, तो राशिद खान को भी टीम में शामिल कर सकते हैं। खलील अहमद का प्रदर्शन इस सीजन कमाल का रहा है। खलील दिल्ली की ओर से सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे हैं।

GT vs DC Dream 11 Team

विकेटकीपर - ऋषभ पंत

बल्लेबाज - पृथ्वी शॉ, ट्रिस्टन स्टब्स, शुभमन गिल (उपकप्तान), जैक फ्रेजर मेकगर्क (कप्तान)

ऑलराउंडर - शाहरुख खान, राहुल तेवतिया

गेंदबाज - मुकेश कुमार, खलील अहमद, स्पेंसर जॉनसन, नूर अहमद

डिस्‍क्‍लेमर - जागरण न्‍यू मीडिया ड्रीम 11 टीम प्रेडिक्‍शन के नाम सुझा रहा है। इसका वास्‍तविकता से कोई लेना-देना नहीं है। मैच में कोई भी खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर सकता है। यह ड्रीम 11 टीम आपके लिए कारगर साबित हो सकती है, लेकिन इसका दावा जेएनएम टीम नहीं करती है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।