विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

GT vs DC Pitch Report: अहमदाबाद में होगा हाई-स्कोरिंग मैच! टॉस जीतकर बैटिंग या बॉलिंग क्या होगा फायदेमेंद? जानिए पिच का मिजाज

Published: Wed, 17 Apr 2024 06:00 AM (IST)

आईपीएल 2024 के 32वें मैच में गुजरात टाइटंस की भिड़ंत दिल्ली कैपिटल्स से होनी है। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र ...और पढ़ें

GT vs DC Pitch Report: कैसा खेलेगी अहमदाबाद की पिच?
GT vs DC Pitch Report: कैसा खेलेगी अहमदाबाद की पिच?

HighLights

  1. GT vs DC: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस की दिल्ली कैपिटल्स से टक्कर
  2. GT vs DC: आईपीएल 2024 के 32वें मैच में गुजरात का दिल्ली से सामना
  3. GT vs DC: दिल्ली कैपिटल्स की टीम को तीसरी जीत की तलाश

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। गुजरात टाइटंस की टीम बुधवार यानी 17 अप्रैल 2024 को अपने होम ग्राउंड में दिल्ली कैपिटल्स की मेजबानी करेगी। आईपीएल 2024 का 32वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। मौजूदा आईपीएल सीजन में गुजरात टाइटंस ने 6 मैचों में से तीन मैचों में जीत हासिल की है, जबकि 3 मैचों में गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस को हार का सामना करना पड़ा।

आईपीएल 2024 की अंक तालिका में गुजरात टाइटंस छठे स्थान पर है। दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल्स की टीम को मौजूदा सीजन में 6 मैचों में से केवल 2 मैचों में जीत मिली, जबकि 4 मैचों में हार झेलनी पड़ी। ऋषभ पंत की कप्तानी वाली दिल्ली टीम ने पिछले मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से हराया था, जबकि राजस्थान को 3 विकेट से हराकर गुजरात की टीम भी अहमदाबाद पहुंची है।

ऐसे में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच कैसा खेलेगी, जानते हैं इस आर्टिकल के जरिए।

GT vs DC Pitch Report: कैसा खेलेगी अहमदाबाद की पिच?

आईपीएल 2024 के 32वें मैच में गुजरात टाइटंस की भिड़ंत दिल्ली कैपिटल्स से होनी है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी फायदेमंद रहती है। गेंद बल्ले पर काफी अच्छे से आती है और शॉट मेकिंग काफी आसान होता है। आउटफील्ड तेज होने के चलते बॉल को बाउंड्री लाइन तक पहुंचने के लिए बल्लेबाजों को ज्यादा दिक्कत नहीं होती। हालांकि, पिच से स्पिन गेंदबाजों को भी मदद मिलती है।

यह भी पढ़ें: IPL 2024: 'T20 World Cup में Dinesh Karthik को खिलाओ...' अंबाती रायडू के बयान पर इरफान पठान ने नहीं जताई सहमति; खूब उड़ाया मजाक

GT vs DC: क्या कहते हैं आंकड़े? (Ahmedabad, Narendra Modi Stadium Stats)

आईपीएल के इतिहास में अब तक अहमदाबाद में कुल 30 मैच खेले गए हैं, जिसमें से 14 मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम तो 16 मैच दूसरी बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं। पहली पारी का औसत स्कोर इस मैदान पर 173 रन है जबकि दूसरी पारी का 158 रन है। जो भी टीम टॉस जीतेगी वह पहले गेंदबाजी कर सकती है।

GT vs DC Records

पहले बैटिंग करने वाली टीम ने जीते मैच-2

रन चेज करते हुए टीम ने जीते मैच- 1

हाईएस्ट टोटल- 171 रन

सबसे कम स्कोर- 125 रन

GT vs DC Head-to-Head Record: गुजरात टाइटंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों टीमों के बीच कुल 3 बार भिड़ंत हुई। पहले बैटिंग करते हुए दोनों टीमों को 1-1 जीत मिली। बाद में बैटिंग करते हुए गुजरात टाइटंस की टीम को एक जीत मिली।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।