Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Watch Cricket Matches
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • ipl
LIVE BLOG

RCB vs PBKS Match Highlights: दिनेश कार्तिक बने रियल हीरो, आखिरी ओवर में पलटा मैच; आरसीबी ने पंजाब को चटाई धूल

RCB vs PBKS Highlights: आरसीबी ने अपने होमग्राउंड चिन्नास्वामी में विराट कोहली और दिनेश कार्तिक के दमदार प्रदर्शन के दम पर पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच 4 विकेट से जीत लिया। इसके साथ ही आरसीबी ने आईपीएल 2024 में जीत का खाता खोल लिया।

By Shubham Mishra Tue, 26 Mar 2024 12:17 AM (IST)
News Article Hero Image

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Royal Challengers Bengaluru vs Punjab Kings Match Highlights आईपीएल 2024 के छठे मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की भिड़ंत पंजाब किंग्स (RCB vs PBKS) के साथ हुई। इस मुकाबले में आरसीबी ने पंजाब किंग्स को 4 विकेट से धूल चटाई और इस सीजन का पहला मैच जीता। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने 6 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 176 रन लगाए हैं।

टीम की ओर से कप्तान शिखर धवन ने सर्वाधिक 45 रन जड़े, जबकि जितेश शर्मा ने 27 रन का योगदान दिया। अंतिम ओवरों में शशांक सिंह ने बढ़िया बल्लेबाजी करते हुए महज 8 गेंदों पर नाबाद 21 रन ठोके। गेंदबाजी में आरसीबी की ओर से सिराज और मैक्सवेल ने 2-2 विकेट चटकाए।

इसके जवाब में आरसीबी टीम को विराट कोहली ने शानदार शुरुआत दिलाई, लेकिन फाफ डूप्लेसी सस्ते में आउट हुए। उनके बाद लगातार विकेट गिरते रहे। अनुज रावत ने 11 रन बनाए। मैच में विराट कोहली (77) और अनुज रावत का विकेट गिरने के बाद एक पल को ऐसा लग रहा था कि यह मैच पंजाब के हाथों में है, लेकिन दिनेश कार्तिक ने साबित कर दिखाया कि वह फिनिशर के लिए क्यों माहिर माने जाते हैं।

कार्तिक ने आखिरी दो ओवर में कमाल की पारी खेलकर आरसीबी को 4 विकेट से जीत दिलाई। पहला मैच हारने के बाद आरसीबी की टीम को आईपीएल 2024 में पहली जीत मिली। हालांकि, पंजाब के खिलाड़ियों ने अच्छा परफॉर्म किया था, लेकिन दवाब के चलते वह मैच नहीं जीत पाए।

दिनेश कार्तिक ने मैच में 10 गेंदों पर 28 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 280 का रहा।

RCB vs PBKS Playing 11:

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर प्लेइंग 11: फाफ डू प्लेसी, विराट कोहली, रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरून ग्रीन, दिनेश कार्तिक, अनुज रावत, अल्जारी जोसेफ, मयंक डागर, मोहम्मद सिराज, यश दयाल।

पंजाब किंग्स प्लेइंग 11: शिखर धवन, जॉनी बेयरस्टो, प्रभसिमरन सिंह, सैम करन, जितेश शर्मा, लियाम लिविंगस्टन, शशांक सिंह, हरप्रीत बर्रार, हर्षल पटेल, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर।

25 Mar 202411:20:12 PM
RCB vs PBKS: दिनेश कार्तिक बने मैच फिनिशर

आखिरी ओवर में आरसीबी को 10 रन की दरकार थी। 19वें ओवर में हर्षल ने 13 रन लुटाए। दिनेश कार्तिक ने आखिरी ओवर की पहली गेंद पर शानदार सिक्स जमाया। दूसरी गेंद वाइड रही। इसके बाद कार्तिक ने चौका लगाकर आरसीबी को मैच 4 विकेट से जिताया। दिनेश कार्तिक ने आखिरी के दो ओवर में पूरा मैच पलट दिया। आरसीबी ने 4 गेंद शेष रहते हुए मुकाबला अपने नाम किया।

25 Mar 202411:07:57 PM
RCB vs PBKS: 12 गेंदों पर आरसीबी को जीत के लिए 23 रन की जरूरत

18 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 6 विकेट खोकर 154 रन बन गया है। महिपाल (16) और दिनेश (7) रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। आरसीबी को जीत के लिए 12 गेंदों पर 23 रन की जरूरत है।

25 Mar 202411:01:00 PM
RCB vs PBKS Live Score: 17 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 141/6

अनुज रावत के आउट होने के बाद दिनेश कार्तिक और महिपाल की जोड़ी क्रीज पर मौजूद हैं। 17 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 141 रन हो गया है।

25 Mar 202410:59:41 PM
RCB vs PBKS Live Score: विराट कोहली ने खेली 77 रन बनाकर हुए आउट

आरसीबी को पांचवां झटका विराट कोहली के रूप पर लगा। किंग कोहली ने 49 गेंदों में 77 रन बनाकर आउट हुए। कोहली को हर्षल पटेल ने 16वें ओवर में अपने जाल में फंसाया।

25 Mar 202410:52:09 PM
RCB vs PBKS Live Score:कोहली हुए आउट

आरसीबी का 16 ओवर के स्कोर 5 विकेट 130 रन बना लिए हैं। विराट कोहली (77) रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। हर्षल पटेल ने हरप्रीत के हाथों विराट कोहली को आउट कराया।

25 Mar 202410:48:59 PM
RCB vs PBKS Live Score: 15 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 118/4

विराट कोहली ने 44 गेंदों का सामना करते हुए 67 रन बना दिए हैं। अनुज रावत उनका साथ दे रहे हैं। 15 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 118 रन हो गया हैं।

25 Mar 202410:40:47 PM
RCB vs PBKS Live Score: 14 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 113/4

विराट कोहली और अनुज रावत की जोड़ी फिलहाल क्रीज पर मौजूद हैं। विराट कोहली 42 गेंदों पर 65 रन बना चुके हैं। उनका साथ अनुज दे रहे हैं। 14 ओवर के बाद आरसीबी ने 4 विकेट खोकर 113 रन बना लिए हैं।

25 Mar 202410:32:20 PM
RCB vs PBKS Live Score: ग्लेन मैक्सवेल का नहीं चला बल्ला

12 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 100 रन के पार पहुंच गया। पारी के 13वें ओवर की पहली गेंद पर हरप्रीत ने मैक्सवेल को बोल्ड किया। इस दौरान ग्लेन मैक्सवेल 5 गेंदों पर 3 रन ही बना सके।

25 Mar 202410:24:54 PM
RCB vs PBKS Live Score: विराट कोहली ने जड़ा तूफानी अर्धशतक

विराट कोहली ने 31 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया है। यह उनकी आईपीएल में 51वीं फिफ्टी है।

25 Mar 202410:15:31 PM
RCB vs PBKS: 9 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 77/2

दो विकेट गंवाने के बाद आरसीबी की टीम को विराट कोहली और रजत पाटीदार की जोड़ी ने संभालने का काम किया। 9 ओवर के बाद आरसीबी ने 2 विकेट के नुकसान पर 77 रन बना लिए हैं। रजत पाटीदार (18) और विराट कोहली (47) रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

25 Mar 202410:07:35 PM
RCB vs PBKS: अर्धशतक के करीब पहुंचे विराट कोहली

7 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 56 रन हो चुका हैं। विराट कोहली इस वक्त 24 गेंदों पर 37 रन बनाकर बल्लेबाजी कर हे हैं। वह अपने अर्धशतक के करीब पहुंच गए हैं।

25 Mar 20249:58:21 PM
RCB vs PBKS Live Score: कैमरन ग्रीन भी सस्ते में लौटे पवेलियन

आरसीबी को कैमरन ग्रीन के रूप में दूसरा झटका लगा। कैमरन 5 गेंदों में 3 रन बनाकर पवेलियन लौटे। रबाडा ने उन्हें विकेटकीपर जितेश शर्मा के हाथों कैच आउट कराया। फिलहाल विराट कोहली (33) और रजत पाटीदार (4) रन के स्कोर पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

25 Mar 20249:47:09 PM
RCB vs PBKS Live Score: आरसीबी का गिरा पहला विकेट

तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर कगिसो रबाडा ने फाफ डूप्लेसी को सैम करन के हाथों कैच आउट कराया। इस दौरान फाफ 7 गेंदों पर 3 रन ही बना सके। तीन ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 28 रन रहा।

25 Mar 20249:34:47 PM
RCB vs PBKS: आरसीबी की शानदार शुरुआत

177 रन का पीछा करते हुए आरसीबी की तरफ से विराट कोहली ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। किंग कोहली ने पहले ओवर में चौकों की हैट्रिक लगाई और पहले ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 16/0 रहा।

25 Mar 20249:15:13 PM
RCB vs PBKS Live Score: आरसीबी के सामने 177 रन का लक्ष्य

 पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 176 रन लगाए हैं। आखिरी ओवर में शशांक सिंह की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर पंजाब ने 20 रन बटोरे। जीत के लिए आरसीबी को 177 रन बनाने होंगे। शशांक 21 रन बनाकर नाबाद रहे।

25 Mar 20249:05:17 PM
RCB vs PBKS Live Score: जितेश शर्मा लौटे पवेलियन

 20 गेंदों में 27 रन बनाकर जितेश शर्मा पवेलियन लौट रहे हैं। पंजाब किंग्स की पारी आखिरी ओवरों में फिर से लड़खड़ा गई है। सिराज ने आरसीबी को दिलाई है छठी सफलता।

25 Mar 20248:58:56 PM
RCB vs PBKS Live Score: सैम करन चले पवेलियन

 सैम करन की 17 गेंदों पर खेली गई 23 रन की पारी का अंत यश दयाल ने कर दिया है। पंजाब की आधी टीम अब पवेलियन लौट चुकी है और स्कोर बोर्ड पर 150 रन लगे हैं।

25 Mar 20248:40:44 PM
RCB vs PBKS Live Score: 15 ओवर बाद पंजाब 128/4

 15 ओवर का खेल हो चुका है और पंजाब किंग्स ने स्कोर बोर्ड पर 4 विकेट खोकर 128 रन लगा दिए हैं। सैम करन 13 और जितेश शर्मा 17 रन बनाकर खेल रहे हैं।

25 Mar 20248:28:58 PM
RCB vs PBKS Live Score: पंजाब को लगा दोहरा झटका

ग्लेन मैक्सवेल ने शिखर धवन की 45 रन की शानदार पारी का अंत कर दिया है। दो गेंदों में पंजाब ने लगातार दो विकेट गंवा दिए हैं। 

25 Mar 20248:27:43 PM
RCB vs PBKS Live Score: लिविंगस्टोन लौटे पवेलियन

 लियाम लिविंगस्टन की 13 गेंदों में खेली गई 17 रन की पारी का अंत अल्जारी जोसेफ ने कर दिया है। पंजाब को तीसरा झटका 98 के स्कोर पर लगा है।

25 Mar 20248:22:07 PM
RCB vs PBKS Live Score: 11 ओवर बाद पंजाब 92/2

 11वें ओवर का अंत लियाम लिविंगस्टन ने जोरदार सिक्स के साथ किया है। पंजाब किंग्स के स्कोर बोर्ड पर 92 रन लग चुके हैं। शिखर धवन 43 के स्कोर पर पहुंच चुके हैं और उनका साथ लिविंगस्टन 14 रन बनाकर निभा रहे हैं।

25 Mar 20248:14:22 PM
RCB vs PBKS Live Score: पंजाब को लगा दूसरा झटका

 प्रभसिमरन सिंह की 25 रन की पारी का अंत ग्लेन मैक्सवेल ने कर दिया है। धवन और प्रभसिमरन के बीच चल रही अर्धशतकीय साझेदारी का अंत हो गया है। 

25 Mar 20247:54:48 PM
RCB vs PBKS Live Score: 5 ओवर बाद पंजाब 34/1

 5 ओवर का खेल हो चुका है और पंजाब किंग्स ने स्कोर बोर्ड पर एक विकेट खोकर 34 रन लगा दिए हैं। प्रभसिमरन सिंह 5 और शिखर धवन 20 रन बनाकर खेल रहे हैं।

25 Mar 20247:09:02 PM
RCB vs PBKS Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग 11 इस प्रकार है

 रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर प्लेइंग 11: फाफ डू प्लेसी, विराट कोहली, रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरून ग्रीन, दिनेश कार्तिक, अनुज रावत, अल्जारी जोसेफ, मयंक डागर, मोहम्मद सिराज, यश दयाल।

पंजाब किंग्स प्लेइंग 11: शिखर धवन, जॉनी बेयरस्टो, प्रभसिमरन सिंह, सैम करन, जितेश शर्मा, लियाम लिविंगस्टन, शशांक सिंह, हरप्रीत बर्रार, हर्षल पटेल, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर।

25 Mar 20247:05:14 PM
RCB vs PBKS Live Score: आरसीबी के पक्ष में उछला सिक्का

 रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। यानी पंजाब किंग्स पहले बल्लेबाजी करेगी।

25 Mar 20246:50:00 PM
RCB vs PBKS Live Score: थोड़ी देर में होगा टॉस

 कुर्सी की पेटी बांध लीजिए अब से थोड़ी देर में टॉस का सिक्का उछलने वाला है। रनों का पीछा करने वाली टीम ने इस मैदान पर ज्यादा मैचों में जीत दर्ज की है। ऐसे में टॉस अहम रोल अदा कर सकता है।

25 Mar 20246:34:21 PM
RCB vs PBKS Live Score: चिन्नास्वामी में बरसते हैं चौके-छक्के

चिन्नास्वामी के मैदान पर जमकर चौके-छक्कों की बरसात देखने को मिलती है। बाउंड्री छोटी हैं, तो बल्लेबाजों को ज्यादा मशक्कत करनी नहीं पड़ती है। आज के मैच में भी रनों का अंबार लग सकता है।

25 Mar 20246:16:09 PM
RCB vs PBKS Live Score: लय में दिखाई दिए थे फाफ

 फाफ डू प्लेसी पिछले मैच में बेहतरीन लय में दिखाई दिए थे। डू प्लेसी के बल्ले से चौके-छक्कों की बरस रहे थे। बस आरसीबी आज चाहेगी कि पिछले मैच के मुकाबले डू प्लेसी आज बड़ी पारी खेलें।

25 Mar 20246:06:19 PM
RCB vs PBKS Live Score: अच्छी लय में दिखे थे अर्शदीप

 पंजाब किंग्स के लिए सबसे अच्छी खबर लास्ट मैच से यह रही थी कि टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह काफी अच्छी लय में दिखाई दिए थे। 4 ओवर में सिर्फ 28 रन देकर अर्शदीप ने 2 विकेट निकाले थे।

25 Mar 20246:05:05 PM
RCB vs PBKS Live Score: कोहली से होगी बड़ी पारी की उम्मीद

 चिन्नास्वामी का मैदान विराट कोहली को खूब रास आता है। चेपॉक में तो किंग कोहली का बल्ला नहीं बोला था। ऐसे में फैन्स उम्मीद करेंगे कि अपने होम ग्राउंड पर कोहली अपना विराट अवतार जरूर दिखाएं।

25 Mar 20246:03:58 PM
RCB vs PBKS Live Score: आरसीबी की बड़ी कमजोरी

 आरसीबी के साथ सबसे बड़ी दिक्कत यह रही है कि टीम गुच्छों में विकेट गंवाती है। चेन्नई के खिलाफ भी कप्तान डू प्लेसी के आउट होने के बाद टीम का बैटिंग ऑर्डर ताश के पत्तों की तरह बिखर गया था। 

25 Mar 20246:02:53 PM
RCB vs PBKS Live Score: गेंदबाजों को दिखाना होगा दमखम

 चेन्नई के खिलाफ खेले गए मुकाबले में आरसीबी की सबसे बड़ी कमजोरी टीम की गेंदबाजी रही थी। मोहम्मद सिराज और अल्जारी जोसेफ को खूब मार पड़ी थी, जबकि स्पिन विभाग में करन शर्मा भी उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके थे।

25 Mar 20246:00:55 PM
RCB vs PBKS Live Score: पंजाब बनाम बैंगलोर

 नमस्कार, स्वागत है आपका आईपीएल 2024 के एक और रोमांचक मुकाबले में। बेंगलुरु के चिन्नास्वामी मैदान पर आज रात होम टीम आरसीबी की टक्कर पंजाब के किंग्स के साथ होनी है।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us