विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

KKR vs RCB: 6,4,4,6,4,4... रफ्तार ही बन गई Lockie Ferguson के लिए काल, Phil Salt ने छह गेंदों में ही उतारा खुमार

Published: Sun, 21 Apr 2024 04:35 PM (IST)

ईडन गार्डन्स के मैदान पर फिल सॉल्ट ने बल्ले से जमकर तबाही मचाई है। सॉल्ट ने आरसीबी के खिलफ खेले ...और पढ़ें

KKR vs RCB: फिल सॉल्ट ने लॉकी फर्ग्यूसन का उतारा खुमार।
KKR vs RCB: फिल सॉल्ट ने लॉकी फर्ग्यूसन का उतारा खुमार।

HighLights

  1. फिल सॉल्ट ने ईडन गार्डन्स में मचाई बल्ले से तबाही
  2. केकेआर के सलामी बैटर ने उतारा लॉकी फर्ग्यूसन का खुमार
  3. बल्ले से फ्लॉप रहे सुनील नरेन और रघुवंशी

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2024 के 36वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स का आमना-सामना आरसीबी (KKR vs RCB) के साथ हो रहा है। टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर को फिल सॉल्ट (Phil Salt) और सुनील नरेन ने तूफानी शुरुआत दी। सॉल्ट ने शुरुआती चार ओवर में बल्ले से खूब तबाही मचाई और टीम के स्कोर को 50 के पार पहुंचाया। कोलकाता के सलामी बल्लेबाज ने रफ्तार के सौदागर कहे जाने वाले लॉकी फर्ग्यूसन को निशाने पर लिया और एक ही ओवर में 28 रन कूट डाले।

सॉल्ट ने उतारा लॉकी का खुमार

पारी का चौथा ओवर फेंकने आए लॉकी फर्ग्यूसन का स्वागत फिल सॉल्ट ने जोरदार सिक्स के साथ किया। ओवर की अगली गेंद को केकेआर के बैटर ने चार रन के लिए भेजा। तीसरी गेंद पर भी ओपनिंग बैटर आसानी से चौका जमाने में सफल रहा।

यह भी पढ़ेंKKR vs RCB: केकेआर के खिलाफ ग्रीन जर्सी पहनकर क्यों मैदान पर उतरी है RCB की टीम? ईडन गार्डन्स में किस्‍मत बदलने को बेकरार

ओवर की चौथी गेंद को सॉल्ट ने मिडऑफ के ऊपर से हवाई यात्रा पर छह रन के लिए पहुंचाया। पांचवीं गेंद भी सॉल्ट के बल्ले से बाउंड्री लाइन के पार पहुंची। ओवर का अंत भी सॉल्ट ने सामने की तरफ शानदार चौके के साथ किया। इस तरह कोलकाता के बल्लेबाज ने लॉकी फर्ग्यूसन की इस ओवर से 28 रन बटोर डाले।

सॉल्ट ने मचाया धमाल

फिल सॉल्ट ने आरसीबी के बॉलिंग अटैक से जमकर खिलवाड़ किया। सॉल्ट ने सिर्फ 14 गेंदों का सामना करते हुए 48 रन की तूफानी पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान केकेआर के विकेटकीपर बैटर ने 7 चौके और तीन छक्के जमाए। 342 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए सॉल्ट ने ईडन गार्डन्स के मैदान पर खूब तबाही मचाई। पहले विकेट के लिए सॉल्ट ने सुनील नरेन के साथ मिलकर 56 रन की पार्टनरशिप जमाई। सॉल्ट की पारी का अंत मोहम्मद सिराज ने किया।

नरेन-रघुवंशी रहे फ्लॉप

पिछले मैच में शतकीय पारी खेलने वाले सुनील नरेन आरसीबी के खिलाफ एक-एक रन के लिए संघर्ष करते हुए नजर आए। नरेन ने 15 गेंदों का सामना किया, लेकिन वह सिर्फ 10 रन ही बना सके। वहीं, अंगकृष रघुवंशी भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और महज 3 रन बनाकर चलते बने। नरेन और रघुवंशी को यश दयाल ने एक ही ओवर में पवेलियन की राह दिखाई।