PBKS vs MI Score : तिलक वर्मा ने सिक्स लगाकर मुंबई को दिलाई जीत, 18.5 ओवर में हासिल किया 214 का स्कोर
PBKS vs MI Score IPL 2023: पंजाब किंग्स अपने घरेलू मैदान में लगातार चार मैच गंवाए। मुंबई ने वानखेड़े स्टेडियम में किंग्स के हाथों मिली हार का बदला ले लिया। मुंबई ने पंजाब को 6 विकेट से हराया।

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। PBKS vs MI Live Score Updates: आईएस बिंद्रा क्रिकेट स्टेडियम मोहाली में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल का 46वां मैच खेला गया। पंजाब ने 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 214 रन बनाए। वहीं, मुंबई ने 18.5 ओवर में 216 रन बनाकर मैच जीत लिया। ईशान ने 75 रन और सूर्या ने 66 रन की पारी खेली।
मोहाली के आईएस बिंद्रा क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित आईपीएल सीजन के 46वें मैच में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर किंग्स को बल्लेबाजी का न्यौता दिया। मैच के दूसरे ओवर की तीसरी गेंद पर अरशद खान ने प्रभसिमरन (9) को विकेटकीपर ईशान किशन के हाथों कैच आउट करवाकर टीम को पहली सफलता दिलाई। मैच के चौथे ओवर में अरशद ने विकेट लेने के चक्कर में मैथ्यू को शॉट गेंदबाजी की, मैथ्यू ने एक छक्का और एक चौका लगाया।
लिविंगस्टन और जितेश का तूफान
टीम ने सातवें ओवर में अपने 50 रन पूरे किए। मैच का आठवां ओवर करवाने आए पीयूष चावला ने अपनी गुगली से धवन (30) को चकमा दे दिया। विकेटकीपर ईशान किशन ने उन्हें स्टंप आउट कर पवेलियन की राह दिखाई। मैच के 12वें ओवर में पीयूष चावला मैथ्यू और लिविंगस्टन की जोड़ी को तोड़कर कप्तान रोहित शर्मा को बड़ी राहत दिलाई। पीयूष अपने दूसरे स्पेल की पहली गेंद पर मैथ्यू शाट (27) को बोल्ड कर दिया।
मैच के 13वें ओवर में आर्चर की गेंद पर जीतेश शर्मा ने चौका लगाकर टीम के स्कोर को 100 रन के पार पहुंचाया। जोफ्रा आर्चर के इस ओवर में जीतेश ने चार चौके मारकर टीम के लिए 21 रन बटोरे। मैच में 16वें ओवर में टीम ने अपने 150 रन पूरे किए। वहीं, लिविंगस्टन ने 32 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। 19वें ओवर में 27 रन बने। लिविंगस्टन 85 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, जितेश शर्मा 49 रन बनाकर नाबाद लौटे।
मोहाली में मुंबई ने पंजाब को 6 विकेट से हराया। तिलक वर्मा ने सिक्स लगाकर 18.5 ओवर में 216 रन बनाकर मैच जीता दिया। ईशान किशन ने 75 रन और सूर्या ने 66 रन की पारी खेली। मुंबई ने वानखेड़े में मिली हार का बदला ले लिया।
16वें ओवर में सूर्याकुमार 66 रन बनाकर आउट हुए। टिम डेविड बल्लेबाजी के लिए आए। 17वें ओवर में ईशान किशन आउट हुए। उन्हें अर्शदीप ने 75 रन के स्कोर पर आउट किया। तिलक वर्मा ने अर्शदीप की तीन गेंद पर 16 रन लिए। दो सिक्स और एक चौका लगाया।
17 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर- 194/4
राहुल चाहर के ओवर में सूर्या ने दो लगातार चौके लगाए। वहीं ईशान ने भी एक चौका लगाया। ईशान किशन 48 रन बल्लेबाजी कर रहे। सुर्या 29 रन बनाकर खेल रहे हैं।
11 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर- 105/2
किशन ने 10वें ओवर में एक चौका लगाया। वहीं आखिरी गेंद पर सूर्या ने सिक्स लगाया। हरप्रीत के ओवर में 14 रन बने। सूर्या 20 और ईशान 43 रन बनाकर खेल रहे हैं।
10 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर- 91/2
ग्रीन के आउट होने के बाद सूर्यकुमार बल्लेबाजी करने आए हैं। 7वें ओवर में मात्र 6 रन बने। ईशान किशन 27 और सूर्यकुमार 5 रन बनाकर खेल रहे हैं।
पंजाब ने 5वें ओवर में 17 रन दिए। ऋषि धवन को ईशान किशन ने दो सिक्स लगाए। वहीं, ग्रीन ने आखिरी गेंद पर चौका लगाया। छठवें ओवर में इंपैक्ट प्लेयर के रूप में गेंदबाज एलिस का उपयोग किया। एलिस के ओवर में 5 रन बने। इस ओवर की आखिरी गेंद पर कैमरून ग्रीन का विकेट गिरा। ग्रीन ने 23 रन बनाए।
6 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर- 54/2
ग्रीन ने चौथे ओवर में चौका लगाया। सैम करन के ओवर में 9 बने। ग्रीन 16 रन और ईशान किशन 11 रन बनाकर खेल रहे हैं।
4 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर- 32/1
अर्शदीप के ओवर में 16 रन बने। तीसरे ओवर में मात्र 2 रन बने। ऋषि धवन ने बेहतरीन गेंदबाजी की। रोहित के आउट होने के बाद कैमरून ग्रीन बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
3 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर- 23/1
ऋषि धवन पंजाब के लिए पहला ओवर करने आए। इस ओवर की तीसरी गेंद पर रोहित शर्मा को शून्य पर आउट किया। पहले ओवर में 5 रन बने।
19वें ओवर में 27 रन बने और 20वें ओवर में 9 रन बने। लिविंगस्टन ने नाबाद 85 रन और जितेश शर्मा ने नाबाद 49 रन बनाए। दोनों के बीच नाबाद 119 रन की साझेदारी हुई। मुंबई को जीत के लिए 215 रन बनाने होंगे।
पंजाब के बल्लेबाज लिविंगस्टन ने 32 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। 17वें ओवर में 14 रन बने। 18वें ओवर में 12 रन बने। 19वीं ओवर की पहली तीन गेंद पर लिविंगस्टन ने तीन लगातार सिक्स लगाए। जितेश और लिविंगस्टन के बीच शतकीय साझेदारी हुई है।
18.4 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर- 197/3, लिविंगस्टन 73 और जितेश 47 रन बनाकर खेल रहे हैं।
लिविंगस्टन और जितेश तूफानी बल्लेबाजी कर रहे हैं। लिविंगस्टन 28 गेंद पर 44 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं, जितेश शर्मा 12 गेंद पर 25 रन बनाकर क्रीज पर हैं। 15 वें ओवर में लिविंगस्टन ने अरशद को तीन चौके लगाए। दोनों के बीच में अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है।
15 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर- 145/3
जोफ्रा के ओवर के ओवर में जितेश शर्मा ने तीन लगातार चौका जड़ा। आखिरी गेंद पर लेगबाई के रूप में पांच रन मिले। जोफ्रा ने 21 रन दिए।
13 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर- 120/3
पीयूष चावला ने अपने स्पेल के आखिरी ओवर में पंजाब को एक और झटका दिया। शिखर को आउट करने के बाद मैथ्यू शॉर्ट को क्लीन बोल्ड कर दूसरी सफलता हासिल की। पीयूष के ओवर में 5 रन बने। जितेश शर्मा बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
12 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर- 99/3
मुंबई के लिए डेब्यू करने वाले आकाश मधवाल ने अपने पहले ओवर में 16 रन दिए। इस ओवर में लिविंगस्टन ने एक सिक्स और एक चौका लगाया। लिविंगस्टन 15 गेंद पर 23 रन बनाकर क्रीज पर खेल रहे हैं।
11 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर- 94/2
पीयूष चावला के ओवर में लिविंगस्टन ने एक चौका लगाया। इस ओवर में कुल 7 रन बने। पीयूष अपने अनुभव का पूरा इस्तेमाल कर रहे हैं। शॉर्ट 24 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
10 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर- 78/2
पंजाब ने 9 ओवर के बाद 72 रन बना लिए हैं। इस ओवर में 6 रन बने। शार्ट 23 रन और लिविंगस्टन 5 रन बनाकर खेल रहे हैं। पंजाब का नेट रन रेट 7.88 का है।
पीयूष चावला ने शिखर धवन को स्टम्प आउट किया। उसके पहली गेंद पर चौका लगाया था। शिखर के आउट होने के बाद लिविंगस्टन बल्लेबाजी के लिए आए हैं। 6वें ओवर में शिखर का एक कैच भी छूटा था।
स्पिन अटैक की शुरुआत हुई। पीयूष चावला गेंदबाजी करने आए। पहली दो गेंद पर शिखर धवन ने दो चौके लगाए। इस ओवर में कुल 10 रन बने। शिखर 15 गेंद पर 23 रन बनाकर खेल रहे हैं।
6 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर- 50/1
रोहित शर्मा ने गेंदबाजी में बदलाव किया। जोफ्रा आर्चर को अटैक पर लगाया। पांचवें ओवर में 5 रन बने।
5 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर- 40/1
चौथे ओवर में मुंबई ने 12 रन बनाए। प्रभसिमरन के आउट होने के बाद मैथ्यू शॉर्ट बल्लेबाजी करने आए हैं। वह 8 गेंद पर 15 रन बनाकर खेल रहे हैं। शिखर धवन ने 11 रन बनाए हैं।
पंजाब किंग्स को दूसरे ओवर में पहला झटका लगा। प्रभसिमरन 9 रन बनाकर आउट हो गए। अरशद ने मुंबई को पहली सफलता दिलाई।
मुंबई के लिए पहला ओवर ग्रीन ने किया। आखिरी गेंद पर शिखर धवन ने चौका लगाया। पहले ओवर में 9 रन बने। शिखर 4 और प्रभसिमरन 5 रन बनाकर खेल रहे हैं।
1 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर- 9/0
रोहित शर्मा मुंबई के लिए अपना 200वां टी20 मैच खेल रहे हैं। यह मैच उनके लिए ऐतिहासिक है। इस मैच को रोहित शर्मा जीतने की कोशिश करेंगे।
मुंबई इंडियंस : कैमरन ग्रीन, इशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), टिम डेविड, तिलक वर्मा, नेहाल वढेरा, पीयूष चावला, जोफ़्रा आर्चर, कुमार कार्तिकेय, पीयूष चावला, आकाश मधवाल
पंजाब किंग्स: शिखर धवन (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, मैथ्यू शॉर्ट, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), लियम लिविंगस्टन, शाहरूख़ ख़ान, सैम करन, हरप्रीत बराड़, ऋषि धवन, अर्शदीप सिंह, राहुल चाहर
