MI vs KKR: मुंबई इंडियंस ने 5 विकेट से जीता मुकाबला, सूर्या ने खेली कप्तानी पारी
MI vs KKR: इस सीजन केकेआर ने चार मुकाबले खेले हैं, जिन्में उन्हें दो जीत और दो हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, मुंबई टीम तीन मैचों में एक मैच जीती है। बता दें कि मुंबई ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। इस मुकाबले को मुंबई ने 5 विकेट से जीत लिया।

Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders Live: आईपीएल 2023 का आज 22वां मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया।
मुंबई की ओर से इस मैच की कप्तानी रोहित शर्मा की जगह सूर्या ने किया। वहीं, मुंबई ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। गौरतलब है कि आज मुंबई इंडियंस की ओर से अर्जुन तेंदुलकर को प्लेइंग 11 में शामिल किया गया।
केकेआर का पहला झटका एन जगदीशन के रूप में लगा। पांच गेंद खेलकर बिना खाता खोले आउट हुए। छठे ओवर में पीयूष चावना ने रहमानउल्लाह गुरबाज को कैच आउट कर दिया। गुरबाज ने 12 गेंदों पर 8 रन बनाए।
वहीं, केकेआर को तीसरा झटका नितीश राणा के रूप में लगा। राणा ने 10 गेंदों में 5 रन बनाए।
केकेआर को चौथा झटका शार्दुल ठाकुर के रूप में लगा। वो 11 गेंदों पर 13 रन बनाकर आउट हुए।
वेंकटेश अय्यर ने आज शकतीय पारी खेली। उन्होंने 51 गेंदों पर 104 रनों की पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 9 छक्के और 6 चौके लगाए।
इस शानदार पारी के बदौलत केकेआर ने मुंबई को 186 रनों का लक्ष्य दिया।
मुंबई की पारी
इस विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई की ओर से रोहित शर्मा और इशान किशन सलामी बल्लेबाजी करने आए। दोनों बल्लेबाजों ने धुआंधार शुरुआत की। दोनों ने शानदार अर्धशतकीय साझेदारी की।
पांचवे ओवर में सुयश शर्मा ने रोहित को पवेलियन भेज दिया। रोहित 13 गेंदों पर 20 रन बनाकर कैच आउट हो गए। उमेश यादव ने एक शानदार कैच लिया।
इशान किशन ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 25 गेंदों पर 58 रनों की पारी खेली।
मुंबई ने 17.4 ओवर में मैच को 5 विकेट से जीत लिया।
दोनों टीमों के प्लेइंग-11
मुंबई
कैमरन ग्रीन, इशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, नेहाल वढेरा, टिम डेविड, अर्जुन तेंदुलकर, रायली मेरेडिथ, ऋतिक शौकीन, पीयूष चावला, डुआन यानसन
कोलकाता
वेंकटेश अय्यर, एन जगदीशन, रहमानउल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), सुनील नारायण, नितीश राणा (c), रिंकू सिंह, आंद्रे रसल, शार्दुल ठाकुर, लॉकी फ़र्ग्युसन, उमेश यादव, , वरुण चक्रवर्ती
MI vs KKR Live Score: मुंबई ने 5 विकेट से जीता मुकाबला
इस मुकाबले को मुंबई इंडियंस ने 5 विकेट से जीत लिया।
MI vs KKR Live Score: मुंबई को लगा पांचवा झटका, नेहाल वढेरा कैच आउट
18वें ओवर में गेंदबाजी करने लॉकी फ़र्ग्युसन आए। ओवर की पहली गेंद पर नेहाल वढेरा ने चौका जड़ दिया। इस ओवर की दूसरी गेंद पर नेहाल वढेरा कैच आउट हो गए। उन्होंने 4 गेंदों पर 6 रन बनाए।
MI vs KKR Live Score: कप्तानी पारी खेलकर आउट हुए सूर्या
17वें ओवर में गेंदबाजी करने शार्दुल ठाकुर आए। ओवर की पहली गेंद पर टिम डेविड ने चौका जड़ दिया। वहीं, तीसरी गेंद पर सूर्या को कैच आउट कर दिया। सूर्या ने 25 गेंदों पर 43 रन बनाए।
MI vs KKR Live Score: जीत के करीब मुंबई
16वें ओवर में गेंदबाजी करने सुनील नारायण आए। इस ओवर की चौथी गेंद पर सूर्या ने कलाई का इस्तेमाल करते हुए चौका जड़ दिया। इस ओवर में 8 रन बने।
MI vs KKR Live Score: टिम डेविड की विस्फोटक पारी जारी
15वें ओवर में गेंदबाजी करने वरुण चक्रवर्ती आए। ओवर की पहली और पांचवी गेंद पर टिम डेविड ने दो लंबे छक्के जड़ दिए।
MI vs KKR Live Score: मुंबई को लगा तीसरा झटका, तिलक वर्मा हुए आउट
14वें ओवर में गेंदबाजी करने सुयश शर्मा आए। ओवर की पांचवी गेंद पर तिलक वर्मा क्लीन बोल्ड हो गए। उन्होंने 25 गेंदों पर 30 रन बनाए।
MI vs KKR Live Score: फॉर्म में वापस आए सूर्या
13वें ओवर में गेंदबाजी करने आंद्र रसल आए। इस ओवर की दूसरी गेंद पर तिलक वर्मा ने चौका जड़ दिया। वहीं, चौथी गेंद पर सूर्या ने पुल शॉट लगाकर छक्का जड़ दिया। पांचवी गेंद पर भी सूर्या ने लॉन्ग ऑन की दिशा में चौका जड़ दिया।
MI vs KKR Live Score: शानदार लय में दिख रहे सूर्या और तिलक वर्मा
एक तरफ जहां सूर्या कुमार यादव कप्तानी पारी खेल रहे हैं, वहीं तिलक वर्मा उनका बखूबी साथ निभा रहे हैं। 12 ओवर की समाप्ति के बाद मुंबई ने 2 विकेट गंवाकर 129 रन बनाए।
MI vs KKR Live Score: सूर्या खेल रहे हैं कप्तानी पारी
11वें ओवर में गेंदबाजी करने लॉकी फ़र्ग्युसन आए। इस ओवर की पांचवी और छठी गेंद पर सूर्या ने दो शानदार छक्के जड़े।
MI vs KKR Live Score: 10 ओवर की समाप्ति के बाद मुंबई का स्कोर- 110/2
10वें ओवर में गेंदबाजी करने सुनील नारायण आए। इस ओवर में मुंबई ने 100 का आंकड़ा छू लिया। पांचवी गेंद पर तिलक वर्मा ने छक्का जड़ दिया।
MI vs KKR Live Score: 9 ओवर की समाप्ति के बाद मुंबई का स्कोर- 99/2
9वें ओवर में गेंदबाजी करने सुयश शर्मा आए। पहली गेंद पर तिलक वर्मा ने चौका जड़ दिया। अंतिम गेंद पर सूर्या ने चौका जड़ दिया।
MI vs KKR Live Score: अर्धशतकीय पारी खेलकर आउट हुए किशन
सातवें ओवर में इशान किशन ने अपना अर्धशतक जड़ दिया। आठवें ओवर की पहली गेंद पर किशन ने छक्का जड़ दिया। वहीं, वरुण चक्रवर्ती ने अपनी दूसरी गेंद पर किशन को क्लीन-बोल्ड कर दिया। उन्होंने 25 गेंदों पर 58 रन बनाए।
MI vs KKR Live Score: 6 ओवर की समाप्ति के बाद मुंबई का स्कोर- 72/1
छठे ओवर में गेंदबाजी करने वरुण चक्रवर्ती आए। इस ओवर की तीसरी गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने चौका जड़ दिया। इस ओवर में 7 रन बने।
MI vs KKR Live Score: मुंबई को लगा पहला झटका, रोहित शर्मा आउट
पांचवे ओवर में गेंदबाजी करने सुयश शर्मा आए। इस ओवर की पांचवी गेंद पर रोहित 20 रन बनाकर आउट हुए। रोहित ने 13 गेंदों पर 20 रन बनाए।
MI vs KKR Live Score: किशन ने कर दी नारायण की धुलाई
चौथे ओवर में गेंदबाजी करने सुनील नारायण आए। पहली ही गेंद पर बैकफुट पर आकर रोहित ने चौका जड़ दिया। तीसरी गेंद पर किशन ने ऑन साइड की ओर एक लंबा छक्का जड़ दिया। पांचवी गेंद पर किशन ने लॉन्ग ऑन की ओर एक और छक्का लगा दिया। अंतिम गेंद पर एक और चौका आया। इस ओवर में 27 रन बने।
MI vs KKR Live Score: जबरदस्त लय में दिख रहे रोहित-किशन
तीसरे ओवर में गेंदबाजी करने उमेश यादव आए। ओवर की दूसरी गेंद पर रोहित ने छक्का जड़ दिया। वहीं. चौथी गेंद पर किशन ने चौका और पांचवी गेंद पर किशन ने छक्का जड़ दिया।
MI vs KKR Live Score: किशन ने की तूफानी शुरुआत
दूसरी ओवर में गेंदबाजी करने शार्दुल ठाकुर आए। तीसरी गेंद पर किशन ने चौका जड़ दिया। चौथी गेंद पर उन्होंने एक और चौका जड़ दिया। वहीं, पांचवी गेंद पर किशन ने छक्का जड़ दिया। इस ओवर में 16 रन आए।
MI vs KKR Live Score: मुंबई की शांत शुरुआत
मुंबई की ओर से बल्लेबाजी करने रोहित शर्मा और इशान किशन आए। वहीं, गेंदबाजी करने उमेश यादव आए। पहली गेंद पर रोहित शर्मा कैच आउट होने से बाल-बाल बचे। पहले ओवर में सिर्फ 2 रन बने।
MI vs KKR Live Score: मुंबई को मिला 186 रनों का लक्ष्य
अंतिम ओवर में गेंदबाजी करने रायली मेरेडिथ आए। तीसरी गेंद पर रसल ने चौका जड़ दिया। पांचवी गेंद पर रसल ने एक कड़क चौका लगा दिया। आखिरी ओवर में 10 रन बने।
MI vs KKR Live Score: केकेआर को लगा छठा झटका, रिंकू सिंह आउट।
19वें ओवर में गेंदबाजी करने डुआन यानसन आए। इस ओवर की दूसरी गेंद पर रसल ने छक्का जड़ दिया। वहीं, तीसरी गेंद पर उन्होंने चौका जड़ दिया। पांचवी गेंद पर रिंकू कैच आउट हो गए। रिंकू ने 18 गेंदों पर 18 रन बनाए।
MI vs KKR Live Score: केकेआर को लगा पांचवा झटका
18वें ओवर में गेंदबाज करने रायली मेरेडिथ आए। इस ओवर की दूसरी गेंद पर वैंकी अय्यर 104 रन बनाकर आउट हुए।
MI vs KKR Live Score: वेंकटेश अय्यर ने जड़ा शतक
17वें ओवर में वेंकटेश अय्यर ने अपने आईपीएल करियर का पहला शतक जड़ दिया। 15 साल के बाद किसी केकेआर के खिलाड़ी ने शतक लगाया है। इससे पहले ब्रैंडन मक्कलम ने आखिरी बार शतक मारा था।
MI vs KKR Live Score: 16 ओवर की समाप्ति के बाद केकेआर का स्कोर- 146/4
16वें ओवर में गेंदबाजी करने पीयूष चावला आए। दूसरी गेंद पर रिंकू सिंह ने एक शानदार चौका जड़ दिया। इस ओवर में 6 रन बने।
MI vs KKR Live Score: 14 ओवर की समाप्ति के बाद केकेआर का स्कोर- 135/4
14वें ओवर में गेंदबाजी करने रायली मेरेडिथ आए। इस ओवर की चौथी गेंद पर अय्यर ने शॉट गेंद पर छक्का जड़ दिया। इस ओवर में 11 रन बने।
MI vs KKR Live Score: केकेआर को लगा चौथा झटका, शार्दुल ठाकुर आउट
13वें ओवर में गेंदबाजी करने ऋतिक शौकीन आए। इस ओवर की पांचवी गेंद पर शार्दुल ठाकुर कैच आउट हो गए। उन्होंने 11 गेंदों पर 13 रनों की पारी खेली।
MI vs KKR Live Score: 12 ओवर की समाप्ति के बाद केकेआर का स्कोर- 117/3
12वें ओवर में गेंदबाजी करने डुआन यानसन आए। इस ओवर की दूसरी गेंद पर अय्यर ने छक्का जड़ दिया। चौथी गेंद पर शार्दुल ठाकुर ने ऑन साइड की ओर चौका जड़ दिया।
MI vs KKR Live Score: केकेआर ने छुआ 100 का आंकड़ा
11वें ओवर में गेंदबाजी करने रायली मेरेडिथ आए। इस ओवर की तीसरी गेंद पर वेंकटेश अय्यर ने लंबा छक्का लगा दिया। वहीं, चौथी गेंद पर पुल शॉट पर छक्का मार दिया। इस ओवर में 14 रन बने।
MI vs KKR Live Score: केकेआर को लगा तीसरा झटका, नितीश राणा आउट
9वें ओवर में गेंदबाजी करने ऋतिक शौकीन आए। पहली गेंद पर नितीश राणा कैच आउट हो गए। राणा ने 10 गेंदों पर 5 रन बनाए। वहीं, इस ओवर में वैकी अय्यर ने अर्धशतक जड़ दिया।
MI vs KKR Live Score: सात ओवर की समाप्ति के बाद केकेआर का स्कोर- 68/2
सातवें ओवर में गेंदबाजी करने ऋतिक शौकीन आए। इस ओवर की पहली और आखिरी गेंद पर वैंकी ने दो चौके जड़ दिए। इस ओवर में 11 रन बने।
MI vs KKR Live Score: पीयूष चावला ने दिया केकेआर को दूसरा झटका
छठे ओवर में गेंदबाजी करने स्पिनर पीयूष चावला आए। इस ओवर की तीसरी गेंद पर पीयूष ने रहमानउल्लाह गुरबाज को कैच आउट कर दिया। गुरबाज ने 12 गेंदों पर 8 रन बनाए।
MI vs KKR Live Score: पांच ओवर की समाप्ति के बाद केकेआर का स्कोर- 55/1
पांचवे ओवर में गेंदबाजी करने डुआन यानसन आए। वैंकी ने इस ओवर की तीसरी गेंद पर एक लंबा छक्का जड़ दिया। अंतिम गेंद पर वैंकी ने ऑफ साइड की ओर एक और छक्का लगा दिया।
MI vs KKR Live Score: वेंकटेश अय्यर ने बढ़ाई रनों की गति
चौथी ओवर में गेंदबाजी करने कैमरन ग्रीन आए। इस ओवर की दूसरी गेंद पर वैंकी ने शॉट बॉल पर छक्का जड़ दिया। चौथी गेंद पर उनके बल्ले का अंदरूनी किनारा लगा और गेंद चार रनों के लिए सीना रेखा पार कर गई। इस ओवर में 14 रन बने
MI vs KKR Live Score: तीन ओवर की समाप्ति के बाद केकेआर का स्कोर- 25/1
तीसरे ओवर में गेंदबाजी करने एक बार फिर अर्जुन तेंदुलकर आए। तीसरे ओवर की पांचवी गेंद पर वेंकटेश अय्यर ने चौका जड़ दिया। वहीं, पांचवी गेंद पर उन्होंने छक्का जड़ दिया।
MI vs KKR Live Score: केकेआर को लगा पहला झटका
दूसरे ओवर में गेंदबाजी करने कैमरन ग्रीन आए। चौथी गेंद पर वाइड के रूप में पांच रन आए। इस गेंद को विकेटकीपर भी पकड़ने में नाकामयाब रहे। पांचवी गेंद पर जगदीशन कैच आउट हो गए। पांच गेंद खेलकर बिना खाता खोले जगदीशन आउट हुए।
MI vs KKR Live Score: अर्जुन ने डाला आईपीएल का अपना पहला ओवर
पहले ओवर में गेंदबाजी करने अर्जुन तेंदुलकर आए। वहीं, केकेआर की ओर से बल्लेबाजी करने रहमानउल्लाह गुरबाज और नारायण जगदीशन आए। पहले ओवर में 5 रन बने।
MI vs KKR Live Score: कोलकाता की प्लेइंग 11
कोलकाता: वेंकटेश अय्यर, एन जगदीशन, रहमानउल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), सुनील नारायण, नितीश राणा (c), रिंकू सिंह, आंद्रे रसल, शार्दुल ठाकुर, लॉकी फ़र्ग्युसन, उमेश यादव, , वरुण चक्रवर्ती
MI vs KKR Live Score: मुंबई की प्लेइंग 11
मुंबई: कैमरन ग्रीन, इशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, नेहाल वढेरा, टिम डेविड, अर्जुन तेंदुलकर, रायली मेरेडिथ, ऋतिक शौकीन, पीयूष चावला, डुआन यानसन
MI vs KKR Live Score: अर्जुन तेंदुलकर को मिला मौका
आज अर्जुन तेंदुलकर मुंबई इंडियंस के लिए डेब्यू करने वाले हैं। पहली बार आईपीएल में खेलते नजर आएंगे अर्जुन तेंदुलकर।
MI vs KKR Live Score: मुंबई ने टॉस जीता, पहले गेंदबाजी का किया फैसला
मुंबई ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाज़ी करने का फ़ैसला किया है। कप्तान सूर्य कुमार यादव ने कहा, पिच काफ़ी बढ़िया दिख रहा है। हम यहां चेज़ करना पसंद करेंगे। हमारी टीम में आज एक बदलाव किया गया गया है।
MI vs KKR Live Score: मुंबई में MI को मिलेगा KKR से चुनौती
नमस्कार! स्वागत है आप सभी का मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबले के लाइव ब्लॉग में। दोनों टीमों के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुकाबला खेला जाएगा।