Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    IPL 2023: Mumbai Indians ने कितनी बार कटाया है प्लेऑफ का टिकट? फाइनल में धांसू रहा है रोहित की पलटन का रिकॉर्ड

    By Shubham MishraEdited By: Shubham Mishra
    Updated: Fri, 26 May 2023 07:40 PM (IST)

    Mumbai Indians IPL Playoffs History मुंबई इंडियंस की गिनती आईपीएल की सबसे सफल टीम में की जाती है। रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम पांच बार आईपीएल के खिताब को अपने नाम कर चुकी है। इसके साथ ही मुंबई ने 10 बार प्लेऑफ का टिकट कटाया है।

    Hero Image
    Mumbai Indians IPL 2023 Playoffs- Pic Credit- Twitter

    नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल 2023 में कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई में मुंबई इंडियंस अपनी फुल फॉर्म में लौट चुकी है। लखनऊ सुपर जायंट्स को एलिमिनेटर मुकाबले में कुचलकर रोहित की पलटन अहमदाबाद में दूसरे क्वालिफायर में गुजरात टाइटंस से भिड़ने पहुंच चुकी है। इस लीग की जब सबसे सफल टीमों की बात होती है, तो उसमें टॉप पर मुंबई का नाम आता है। रोहित की कप्तानी में मुंबई सर्वाधिक पांच बार आईपीएल की ट्रॉफी को अपने नाम कर चुकी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कितने बार प्लेऑफ में पहुंची है मुंबई?

    इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस ने 16 सीजन में से 10 बार प्लेऑफ का टिकट कटाया है। टीम ने पहली बार अंतिम चार में अपनी जगह साल 2010 में बनाई थी, जहां मुंबई की पलटन ने फाइनल तक का सफर तय किया था। वहीं, इसके बाद टीम ने लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 10 साल प्लेऑफ में अपनी जगह बनाई।

    हालांकि, साल 2021 और 2022 में मुंबई टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और टीम अंतिम चार में अपनी जगह बनाने में नाकाम रही। दो साल के बाद आईपीएल 2023 में एकबार फिर रोहित की पलटन ने प्लेऑफ में अपनी सीट बुक की है।

    पांच बार चैंपियन बन चुकी है मुंबई

    मुंबई इंडियंस आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीम भी है। रोहित शर्मा की अगुवाई में मुंबई ने आईपीएल की ट्रॉफी को पांच बार अपने नाम किया है। टीम ने अपना पहला खिताब साल 2013 में जीता था। इसके बाद 2015, 2017, 2019 और 2020 में टीम ने खिताब पर कब्जा जमाया है।

    फाइनल में मुंबई का रिकॉर्ड बेमिसाल

    मुंबई इंडियंस का रिकॉर्ड आईपीएल के फाइनल में बेहद शानदार रहा है। टीम ने इस लीग के इतिहास में छह बार फाइनल में कदम रखा है, जिसमें से रोहित की पलटन ने पांच बार ट्रॉफी को उठाया है। यानी दबाव भरे मैचों में पांच बार की चैंपियन टीम का प्रदर्शन हमेशा ही निखर कर आता है।